बच्चों को खिलाएं ये 5 फल, पानी की कमी को करेंगे पूरा

Hydrating Fruits For Children: बच्चों के शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए इन 5 फ्रूट्स को बच्चों को खिलाएं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चों को खिलाएं ये 5 फल, पानी की कमी को करेंगे पूरा

Hydrating Fruits For Children: बच्चों को हेल्दी रखने के लिए बच्चों को कई हेल्दी चीजें खिलाई जाती हैं। कई बार बच्चे खाना, तो ठीक से खाते हैं लेकिन पानी नहीं पीते। ऐसा लगातार करने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। बच्चों के शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए बच्चों को ये फल खिलाएं जा सकते हैं। ये फल खाने से शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के साथ इम्यूनिटी को भी मजबूत करेंगे। ये फल बच्चों के पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में मदद करेंगे। सर्दी होने पर कई बार बच्चों को प्यास लगने का एहसास नहीं होता है। ऐसे में ये फल देकर उनकी शरीर में पानी की कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है। बच्चों में लंबे समय तक डिहाइड्रेशन की समस्या होने पर गंभीर बीमारी भी हो सकती हैं। आइए जानते हैं बच्चों में पानी की कमी को पूरा करने के लिए कौन से फल दिए जा सकते हैं।

संतरा

संतरा पोषक तत्वों से भरपूर होता हैं। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, आयरन, फाइबर और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। इसको खाने से इम्यूनिटी को मजबूत करके बच्चों की भूख बढ़ाने में भी मदद करता है। संतरा बच्चों को खिलाने से बच्चों में पानी की कमी आसानी से पूरी होती है। सर्दियों में बच्चों को संतरा धूप में बैठकर ही खिलाएं।

अनार

पोषक तत्वों से भरपूर अनार शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अनार में भरपूर मात्रा में आयरन, फाइबर, ओमेगा-6 फैटी एसिड और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। बच्चों को अनार खिलाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है और बच्चों की शरीर की कमजोरी दूर होती है। सर्दियां होने पर बच्चों को अनार खिलाने से बच्चों के शरीर में पानी की कमी पूरी होती है।

children

कीवी

कीवी शरीर के लिए बहुत हेल्दी होती है। कीवी में प्रचुर मात्रा में फाइबर, फोलेट और पोटेशियम आदि पाए जाते हैं। कीवी में प्रचुर मात्रा में पानी पाया जाता है, जो बच्चों के शरीर में  पानी की कमी को पूरा करने में मदद करता है। कीवी खाने से बच्चों को लंबे समय तक प्यास नहीं लगती है। इसको खाने से बच्चों की इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

इसे भी पढ़ें- सोयाबीन खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, प्रोटीन का है अच्छा स्रोत

सेब

अधिकतर बच्चों को सेब काफी पसंद होता है। बच्चों को रोज एक सेब खिलाने की सलाह दी जाती है। बच्चों को नियमित सेब देने से उनमें डिहाइड्रेशन की समस्या दूर होती है। सेब बच्चों के शरीर में खून की कमी को दूर करके उनको हेल्दी रखने में मदद करता है। बच्चों को सेब खिलाने से बच्चों में पानी की कमी पूरी होती है।

अनानास

अनानास पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन, प्रोटीन और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। इसको खाने से बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ती है और पाचन तंत्र भी हेल्दी होता है। अनानास में पानी की मात्रा पाई जाती है। बच्चो को ये खिलाने से उनमें पानी की कमी नहीं होती।

बच्चों में डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर करने के लिए इन फलों को खिलाया जा सकता हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर बच्चों को कई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इन फलों को बच्चों को दें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

छोटे बच्चों को रोज पिलाएं गाजर का जूस, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

Disclaimer