मानसून में इन तरीकों से रखें पर्सनल हाइजीन का ध्यान, बरतें ये सावधानियां

Personal Hygiene During Monsoon: मानसून में पर्सनल हाइजीन से जुड़ी गलतियां आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती हैं, जानें सावधानियां।
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में इन तरीकों से रखें पर्सनल हाइजीन का ध्यान, बरतें ये सावधानियां

Tips To Maintain Personal Hygiene During Monsoon: मानसून या बारिश का मौसम शुरू होते ही कई तरह के संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में सेहत का ध्यान न रखने से आप गंभीर रूप से बीमार पड़ सकते हैं। मानसून के दौरान बीमारियों से बचने के लिए आपको साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस मौसम में पर्सनल हाइजीन से जुड़ी गलतियां आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती हैं। यही कारण है कि बारिश के दौरान डॉक्टर भी आपको खाने-पीने से लेकर पर्सनल हाइजीन का विशेष ध्यान रखने की सलाह देते हैं। वैसे भी बारिश के दौरान जुकाम, बुखार और पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा ज्यादा रहता है। क्या आप जानते हैं बारिश में होने वाली ज्यादातर बीमारियां हाइजीन या साफ-सफाई का ध्यान न रखने की वजह से होती हैं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं बारिश या मानसून के समय पर्सनल हाइजीन का ध्यान रखने से जुड़ी सावधानियों के बारे में।

मानसून में पर्सनल हाइजीन का ध्यान रखने के टिप्स- Personal Hygiene During Monsoon in Hindi

पर्सनल हाइजीन घर से बाहर निकलते समय ही नहीं बल्कि घर के भीतर भी जरूरी होता है। बारिश के मौसम में पर्सनल हाइजीन का ध्यान न रखने की वजह से आप जल्दी बीमारियों के संपर्क में आ जाते हैं। इस मौसम में खाने पीने से लेकर रहन-सहन में पर्सनल हाइजीन का विशेष ध्यान रखना चाहिए। मानसून में बीमारियों से बचने के लिए पर्सनल हाइजीन से जुड़ी इन बातों का विशेष ध्यान रखें-

1. मानसून के दौरान इन्फेक्शन से बचने के लिए आपको बारिश में भीगने से बचना चाहिए। गंदे पानी में भीगने की वजह से आप गंभीर परेशानियों की चपेट में आ सकते हैं। अगर आप बारिश में भीग जाते हैं, तो इसके तुरंत बाद घर आकर हल्के गुनगुने पानी से नहाएं और शरीर को अच्छी तरह से साफ करें।

Tips To Maintain Personal Hygiene During Monsoon

इसे भी पढ़ें: मानसून फ्लू से बच्चों को कैसे बचाएं? डॉक्टर से जानें जरूरी टिप्स

2. इस मौसम में आपको गीले कपड़े ज्यादा देर तक पहनने से बचना चाहिए। दरअसल, बारिश में भीगने के बाद ज्यादातर लोग गीले कपड़े लंबे समय तक यह सोचकर पहने रहते हैं कि हवा में कपड़े दोबारा सूख जाएंगे। ऐसा बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपको फंगस इन्फेक्शन, खुजली और स्किन रैशेज की समस्या हो सकती है।

3. घर से बाहर जाने और घर वापस आने के बाद अपने हाथों को साबुन या हैंडवॉश से अच्छी तरह जरूर धोएं। हाथों पर मौजूद कीटाणु शरीर में जाने पर गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। मानसून में इस आदत का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: मानसून में जरूर फॉलो करें लाइफस्टाइल से जुड़े ये 5 टिप्स, रहेंगे फिट और हेल्दी

4. बारिश या मानसून के समय बासी और दूषित भोजन का सेवन करने से बचना चाहिए। इस मौसम में फैलने वाली ज्यादातर बीमारियां दूषित भोजन और दूषित पानी का सेवन करने की वजह से होती हैं।

5. अगर आप महिला हैं, तो मानसून के दौरान आपको विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। मानसून के दौरान पीरियड्स आने पर हर चार से छह घंटे में पैड जरूर बदलें। इस दौरान प्राइवेट पार्ट्स की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

बारिश या मानसून सीजन में पर्सनल हाइजीन से जुड़ी इन बातों का ध्यान रखने से आप गंभीर रूप से किसी परेशानी का शिकार होने से बच सकते हैं। इस मौसम में ओरल हाइजीन का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

 

Read Next

मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, बीमारियां रहेंगी दूर

Disclaimer