Doctor Verified

टांग की न‍िचली मांसपेश‍ियों में होता है दर्द? जानें इसका इलाज

Calf Muscles Pain: टांग की न‍िचली मांसपेश‍ियों में दर्द बढ़ने के कारण चलने में तकलीफ हो सकती है। जानें इसका सही इलाज।   
  • SHARE
  • FOLLOW
टांग की न‍िचली मांसपेश‍ियों में होता है दर्द? जानें इसका इलाज

कभी-कभी पैर में दबाव, ज्‍यादा चलने के कारण नसों में तनाव या क‍िसी अन्‍य कारण से प‍िंडली में दर्द उठने लगता है। प‍िंडली में दर्द बढ़ने पर कई बार सूजन आ जाती है। प‍िंडली में दर्द होने पर डॉक्‍टर अल्‍ट्रासाउंड, एक्‍सरे और एमआरआई स्‍कैन आद‍ि की मदद से दर्द का कारण पता लगाते हैं। हड्ड‍ियों की जांच के ल‍िए सीआरपी, ईसीआर टेस्‍ट, डी-ड‍िमर टेस्‍ट भी क‍िए जाते हैं। प‍िंडली में दर्द का इलाज कैसे क‍िया जाता है, इसके बारे में हम आगे जानेंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की।

leg pain treatment    

1. माल‍िश- Massage

टांग की न‍िचली मांसपेश‍ियों में होने वाले दर्द को दूर करने के ल‍िए आप माल‍िश करवा सकते हैं। तेल से माल‍िश करने पर दर्द और सूजन की समस्‍या (swelling in leg) दूर होती है। माल‍िश के ल‍िए नीलग‍िरी का तेल, बादाम का तेल और नार‍ियल तेल आद‍ि का इस्‍तेमाल कर सकते हैं।     

इसे भी पढ़ें- Calf Pain: इन 6 वजहों से उठता है पिंडली में दर्द, जानें इसके लक्षण और बचाव

2. आरआईसीई- R.I.C.E

टांग की न‍िचली मांसपेश‍ियों में हो रहे दर्द को दूर करने के ल‍िए आरआईसीई प्रक्र‍िया का इस्‍तेमाल करें। इस प्रक्र‍िया में बर्फ (ice)  से स‍िंकाई की जाती है। प्रभाव‍ित ह‍िस्‍से को हार्ट के स्‍तर से ऊपर उठाया (elevation) जाता है। ऐसा करने से सूजन कम होती है। इसके अलावा इस प्रक्र‍िया में दर्द वाले ह‍िस्‍से पर पट्टी रखी जाती है (compression) और आराम (rest) करने की सलाह दी जाती है। ऐसा करने से दर्द कम हो जाता है।         

3. स्‍ट्रेच‍िंग- Stretching 

प‍िंडली में होने वाले दर्द को स्‍ट्रेच‍िंग की मदद से दूर क‍िया जा सकता है। आप बैठकर अपनी टांगों को हल्‍का स्‍ट्रेच करें। ऐसा करने से आराम म‍िलेगा। डीप वेन थ्रोम्‍बोस‍िस के कारण भी प‍िंडली में दर्द उठ सकता है। इसका इलाज समय रहते करवा लेना चाह‍िए। 

4. फ‍िज‍िकल थैरेपी- Physical Therapy

प‍िंडली में दर्द ठीक करने के ल‍िए आप फ‍िजि‍कल थैरेपी की भी मदद ले सकते हैं। थैरेपी की मदद से मांसपेश‍ियां मजबूत होती हैं और दर्द ठीक हो जाता है। टांग छूने पर दर्द महसूस हो, त्‍वचा का रंग बदल जाए या दर्द वाली जगह नसें नजर आने लगे, तो डॉक्‍टर से इलाज करवाएं। ये क‍िसी गंभीर समस्‍या के लक्षण हो सकते हैं।  

5. पानी प‍िएं- Drink Water 

पानी की कमी (dehydration) के कारण भी टांग की मांसपेश‍ियों में दर्द उठ सकता है। पर्याप्‍त मात्रा में पानी का सेवन करें। इसके अलावा सही जूते पहनें। ज्‍यादा टाइट जूते पहनने के कारण भी दर्द उठ सकता है। इसके अलावा आपको लंबा चलने से पहले या कसरत करने से पहले वार्मअप जरूर करना चाह‍िए।         

प‍िंडली में दर्द का इलाज दवाओं की मदद से भी क‍िया जाता है। आप ज‍ितना जल्‍दी डॉक्‍टर से संपर्क करेंगे, इलाज उतना ही आसान होगा।    

Read Next

लंच के बाद ऑफिस में आने लगती है नींद? तो इन उपायों से करें दूर

Disclaimer