भूख कम लगने की समस्या बहुत सारे लोगों को होती है। जरूरत से ज्यादा खाने का असर तो फिर भी शरीर पर देर से दिखता है, लेकिन जरूरत से कम खाने का असर शरीर पर तुरंत दिखने लगता है। अगर आपको भूख कम लगती है, तो इसके कई कारण हो सकते हैं, जिनमें कुछ मानसिक कारण हैं, तो कुछ बीमारियां भी हैं। कभी-कभार भूख कम लगना सामान्य है, मगर यदि आपको अक्सर ही भूख कम लगने की समस्या हो, तो ये चिंता की बात है। आइए आपको बतात हैं भूख कम लगने से जुड़ी कुछ जरूरी बातें।
क्यों लगती है कम भूख?
- शरीर में किसी तरह के वायरस, बैक्टीरिया या फंगस के प्रवेश करने के बाद इंफेक्शन होने की वजह से कम हो सकती है भूख।
- कई बार तनाव, चिंता, दुख, बोरियत और बेचैनी की अवस्था में मनोवैज्ञानिक कारणों से भी भूख कम लग सकती है। वैसे इन्हीं अवस्थाओं में कुछ लोगों की भूख बढ़ भी जाती है।
- किसी ईटिंग डिसऑर्डर, जैसे- एनोरेक्सिया नर्वोसा आदि का शिकार होने पर भी कम लगती है भूख। ऐसा अक्सर सख्त डाइट फॉलो करने वालों के साथ होता है।
- इसके अलावा भूख कम लगने का कारण शरीर में पलने वाली कई सामान्य या गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। आइए आपको इन बीमारियों के बारे में बताते हैं।
इसे भी पढ़ें: भूख कम लगती है तो आपकी भूख बढ़ाएगा ये होममेड टॉनिक, पेट की सभी बीमारियां होंगी दूर
कौन सी बीमारियां हैं भूख कम लगने का संकेत
- लिवर से जुड़ी कोई समस्या (क्रॉनिक लिवर डिजीज)
- किडनी फेल्योर
- हाइपोथायरॉइडिज्म
- शरीर में खून की कमी (एनीमिया)
- हार्ट फेल्योर
- डिमेंशिया
- एचआईवी एड्स
- कई तरह के कैंसर, खासकर कोलन कैंसर, पेट का कैंसर, ओवरीज का कैंसर, पैंक्रियाज का कैंसर
- इसके अलावा प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में भी कम भूख लगती है।
क्या भूख कम लगने पर आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए?
अगर आपको लंबे समय से भूख कम लगने की समस्या हो रही है या कम खाने-पीने के कारण आपका वजन घटने लगा है और शरीर कमजोर होने लगा है, चक्कर आने लगे हैं, सिर दर्द की समस्या है और चलने-फिरने में परेशानी आदि जैसे संकेत दिखें, तो बिना देरी किए डॉक्टर से मिलना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें: भूख मिटानी है तो जरूर खाएं ये 5 फल, फाइबर से भरे लो-कैलोरी वाले ये फल हैं फायदेमंद
कैसे बढ़ाएं अपनी भूख?
अगर आपको ऊपर बताई गई लिस्ट में से किसी बीमारी की वजह से भूख कम लग रही है, तो आपको डॉक्टर ही उचित सलाह दे पाएंगे। लेकिन अगर आप मनोवैज्ञानिक या पर्सनल प्रॉब्लम्स की वजह से कम भूख का शिकार हो रहे हैं, तो कुछ टिप्स आपकी मदद कर सकती हैं।
- रोजाना थोड़ी एक्सरसाइज करें। एक्सरसाइज न सिर्फ आप स्वस्थ रह सकते हैं, बल्कि आपकी भूख भी बढ़ती है।
- खाने में प्रोबायोटिक फूड्स जैसे- दही, अचार, छाछ, योगर्ट आदि को शामिल करें। ये फूड्स आपकी भूख बढ़ा सकते हैं।
- अगर आपसे एक बार में बहुत ज्यादा खाना नहीं खाया जा रहा है, तो कोई बात नहीं। आप दिन में कई हिस्सों में अपना खाना खा सकते हैं।
- सॉलिड चीजें कम खाने का मन करना है, तो खाने में लिक्विड चीजें शामिल करें, जैसे- वेजिटेबल सूप, स्मूदीज, शेक, चिकन सूप, उबली हुई दाल, गीली खिचड़ी आदि।
- अकेले खाना खाने के बजाय ग्रुप में खाएं जैसे- अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों, बच्चों आदि के साथ।
- खाना खुद बनाने की आदत डालें। अपना फेवरिड फूड खुद बनाने की कोशिश करें, ताकि आपको खाने से प्रेम हो।
Read More Articles on Miscellaneous in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version