पुरुषों में थायराइड के प्रमुख लक्षण: बाल झड़ना, वजन बढ़ना और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं थायरॉइड का संकेत

थायरॉइड एक साइलेंट किलर बीमारी है, जो धीरे-धीरे मरीज के लिए जानलेवा साबित होती है। जानें पुरुषों में थायरॉाइड का शिकार होने के बाद दिखने वाले 6 लक्षण।
  • SHARE
  • FOLLOW
पुरुषों में थायराइड के प्रमुख लक्षण: बाल झड़ना, वजन बढ़ना और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं थायरॉइड का संकेत


थायरॉइड वैसे तो बहुत आम बीमारी हो चुकी है क्योंकि इसके मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। मगर मेडिकल साइंस के अनुसार ये बीमारी लंबे समय में खतरनाक और जानलेवा साबित हो सकती है। आमतौर पर पुरुषों की तुलना में महिलाओं में थायरॉइड का खतरा दोगुने से भी ज्यादा होता है, मगर पुरुषों को भी ये समस्या हो सकती है। थायरॉइड ग्रंथि के ज्यादा या कम मात्रा में हार्मोन बनाने के कारण पुरुषों में कई तरह के बदलाव आते हैं, जिनके कारण उनकी जिंदगी प्रभावित होती है। थायरॉइड रोग का असर पुरुषों के हृदय, मसल्स, बालों, त्वचा और वीर्य (Semen) पर पड़ता है।

थायरॉइड को 'साइलेंट किलर' बीमारी माना जाता है क्योंकि इसके लक्षण बहुत सामान्य होते हैं, जैसे- वजन घटना, बाल झड़ना, त्वचा का रूखापन, स्पर्म क्वालिटी खराब होना आदि। इन समस्याओं को ज्यादातर लोग शुरुआती अवस्था में सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, या लक्षणों को दबाने के लिए कोई दवा लेकर समझते हैं कि परेशानी से छुटकारा मिल गया। उनका ध्यान इस तरफ नहीं जाता है कि ऐसी समस्याओं का कारण थायरॉइड रोग भी हो सकता है। नजरअंदाज करते हुए ये रोग इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि व्यक्ति की जान ले लेता है। आइए आपको बताते हैं पुरुषों में दिखने वाले हायपरथायरॉइडिज्म के 6 लक्षण।

1. थकान और सुस्ती

थकान और सुस्ती दोनों प्रकार के थायरॉइड का एक प्रमुख लक्षण है। अक्सर काम करते हुए थकान लगना, थोड़ा चलने या दौड़ने पर हांफने लगना, सीढ़ियां चढ़ते हुए सांस फूलने लगना, और दिल की अनियमित धड़कन आदि थायरॉइड रोग का शुरुआती लक्षण हो सकता है। पुरुष आमतौर पर इन लक्षणों को नजरअंदाज करते हैं या शारीरिक कमजोरी समझकर मल्टीविटामिन और एनर्जी बढ़ाने वाली दवाओं के चक्कर में फंस जाते हैं। मगर ये लक्षण थायरॉइड के हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: थायरॉइड ग्रंथि के ज्यादा एक्टिव होने के क्या हैं संकेत, जानें रोग की जांच के 5 तरीके

2. मांसपेशियों में दर्द

जिन पुरूषों को थायरॉइड की समस्या है वो अक्सर मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन की समस्या से परेशान रहते हैं। उनके पैर के निचले भाग की मांसपेशियां कमजोर और घुटनों और हाथ या पैर के छोटे जोड़ों में सूजन का अनुभव हो सकता है। या इसे इस तरह कह सकते हैं, कि उनके जोड़ धीरे-धीरे कठोर होने लगते हैं। ये लक्षण भी थायरॉइड का संकेत देते हैं।

3. याददाश्त की कमी और डिप्रेशन

स्‍मरण शक्ति कमजोर होना, भ्रम और डिप्रेशन भी थायरॉइड से संबंधित लक्षण हैं, जो शारीरिक प्रक्रियाओं के धीमे होने के कारण हो सकते हैं। ये लक्षण अधिक उम्र के पुरुषों में आम होते हैं। चिड़चिड़ापन भी धीमी गति से बढ़ रहे थायरॉइड का लक्षण है।

4. वजन बढ़ना

अगर बिना किसी कारण आपका वजन बढ़ने या घटने लगा है, तो ये भी थायरॉइड रोग का बहुत आम शुरुआती लक्षण है। मगर वजन बढ़ने को भी अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। अगर आपने अपने आहार या व्यायाम में कोई बदलाव नहीं किया है, फिर भी आपका वजन कम घट या बढ़ रहा है, तो ये थायरॉइड का संकेत हो सकता है। पर कई लोगों को लगता है कि वह सिर्फ उम्र बढ़ने या मेहनत न करने से अपना वजन बदला हुआ महसूस कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: इन 10 संकेतों से पहचानें आपका थायरॉइड ओवरएक्टिव है या अंडरएक्टिव

5. त्वचा और बालों में समस्या

पुरुषों में थायरॉइड का एक बड़ा लक्षण लगातार बालों का झड़ना भी है। थायरॉइड रोग में कई बार हाशीमोटोज जैसे ऑटोइम्यून बीमारी के कारण पुरुषों के सिर के बाल झड़ने लगते हैं। इसके अलावा त्वचा भी रूखी होने लगते हैं। कई बार त्वचा में पीलापन भी थायरॉइड का संकेत होता है।

6. कब्‍ज

अक्सर पेट खराब रहना या कब्‍ज की समस्या भी पुरूषों में थायरॉइड का एक आम लक्षण है। थायरॉइड होने पर अक्‍सर आदमी अपनी मुख्य शिकायत के रूप में इस लक्षण का अनुभव करता है।

इन संकेतों को सही समय पर पहचानकर अगर थायरॉइड का इलाज शुरू कर दिया जाए, तो इस रोग को ठीक किया जा सकता है। मगर नजरअंदाज करने पर रोग बढ़ता जाता है और जानलेवा साबित हो सकता है।

Read More Article on Other Diseases in Hindi

Read Next

वायरल हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version