मौजूदा वक्त में लोग कुछ बीमारियों से अधिक पीड़ित रहते हैं, जिसमें डायबिटीज, हाइपरटेंशन और थायराइड की समस्या आम बन चुकी है। हालांकि थायराइड कोई बीमारी नहीं, बल्कि एक ग्रंथि है, जो हमारे गले में आगे की तरफ पाई जाती है। तितली के आकार की यह ग्रंथि हमारे शरीर की कई जरूरी गतिविधियों को नियंत्रित करती है। थायराइड की समस्या इंसान के लिए बेहद ही खतरनाक है क्योंकि यह शरीर के बहुत से अंगों को नुकसान पहुंचाती हैं।
थायराइड ग्रंथि भोजन को ऊर्जा में बदलने के साथ-साथ ट्राईआयोडोथायरोनिन और थायरॉक्सिन हार्मोंन का निर्माण करने में मदद करती है। इन हार्मोंस का हमारी सांस, ह्रदय गति, पाचन तंत्र और शरीर के तापमान पर सीधा प्रभाव पड़ता है। इतना ही नहीं इन हार्मोंस के असंतुलित होने पर शरीर का वजन कम या ज्यादा होने लगता है, जिसे थायराइड की समस्या कहते हैं। थायराइड की समस्या से मनुष्य के 4 अंगों पर बेहद गंभीर प्रभाव पड़ता है। हालांकि बहुत से लोगों को इससे जुड़ी जानकारियां पता नहीं होती इसलिए हम आपको थायराइड से शरीर के इन 4 अंगों को पहुंचने वाले नुकसान के बारे में बता रहे हैं।
थायराइड गले को पहुंचाता है नुकसान
थायराइड की समस्या होने पर सबसे ज्यादा नुकसान हमारे गले को पहुंचता है। थायराइड होने पर गले में सूजन या फिर गांठ बन जाती है, जिसके कारण गले का संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। गले के संक्रमण के कारण खाने-पीने में कई प्रकार की दिक्कतें आती हैं और सेहत धीरे धीरे बिगड़ने लगती है। थायराइड की समस्या होने पर भूलकर भी नजरअंदाज ना करें और डॉक्टर से सलाल लेकर तुंरत दवाईयां शुरू करें।
इसे भी पढ़ेंः हाथ, पैर और होंठों पर सूजन का कारण है जरूरत से ज्यादा पानी पीना, हो सकती हैं ये 4 समस्याएं
टॉप स्टोरीज़
दिमाग को भी प्रभावित करता है थायराइड
किसी भी व्यक्ति के थायराइड की समस्या से पीड़ित होने पर उसके दिमाग को नुकसान पहुंचने की संभावना बढ़ जाती है। थायराइड होने पर दिमाग का न्यूरोट्रांसमीटर सही से काम नहीं कर पाता, जिसके कारण मनुष्य का दिमाग तनाव और डिप्रेशन का शिकार हो जाता है। इतना ही नहीं इस समस्या के कारण व्यक्ति में चिड़चिड़ापन भी आ जाता है। इसलिए थायराइड की समस्या दिमाग को गंभीर रूप से प्रभावित करने लगती है।
आंखों को नुकसान पुहंचाता है थायराइड
थायराइड की समस्या हमारी रेटिना की कार्य क्षमता और उसके काम करने के तरीके को प्रभावित करती है। इससे न केवल आंखों को नुकसान पहुंचता हैं बल्कि आंखों में जलन भी होने लगती है। इतना ही नहीं थायराइड के कारण धुंधला भी दिखाई देने लगता है। थायराइड की समस्या होने पर व्यक्ति को रोजाना मॉर्निंग वॉक करनी चाहिए और आयोडीन युक्त आहार लेना चाहिए।
इसे भी पढ़ेंः बच्चों से लेकर बूढ़े लोगों को प्रभावित करता है कोलेस्ट्रोल, जानें उम्र के मुताबिक कोलेस्ट्रोल लेवल
महिलाओं में बच्चेदानी को पहुंचती है क्षति
महिला में थायराइड की समस्या उनकी बच्चेदानी को नुकसान पहुंचा सकती है। थायराइड होने पर महिलाओं की बच्चेदानी में संकुचन की समस्या पैदा हो जाती हैं, जिससे बच्चेदानी की परत कमजोर होने लगती हैं। इस स्थिति में महिलाओं को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। इतना ही नहीं इस समस्या के कारण उनमें मां बनने की क्षमता भी प्रभावित होती है। इसलिए महिलाओं को थायराइड की समय-समय पर जांच कराते रहना चाहिए।
Read More Articles On Other Diseases in Hindi