
पीरिएड्स के दौरान महिलाओं में दर्द और ऐंठन बहुत आम है। लेकिन कई बार आपके खानपान की वजह से ये समस्या बढ़ जाती है। कुछ फूड हैं जिन्हें पीरियड्स के दौरान अवाइड करना चाहिए।
पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में कई प्रकार की गतिविधियां होती रहती हैं। इसमें ऐंठन के साथ गंभीर दर्द के अलावा बेचैनी और जलन की समस्या होने लगती है। कुछ महिलाओं को पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, कुछ महिलाओं को शरीर में दर्द और मूड में बदलाव देखने को मिलता है। आप इस मासिक चक्र के विपरीत नहीं जा सकती हैं, क्योंकि ये एक प्राकृतिक क्रिया है।
हालांकि, आप अपने पीरियड्स के दौरान भोजन के सेवन में सावधानी जरूर बरत सकती हैं। कुछ खाद्य पदार्थ हैं, जिन्हें आपको पीरियड के दौरान खाने से बचना चाहिए क्योंकि वे अवसाद, मूड में बदलाव, दर्द और ऐंठन को बढ़ाने का काम कर सकते हैं। इस प्रकार, अपने पीरियड्स के दिनों को आसान बनाने के लिए कुछ खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए।
रिफइंड फूड को करें अवाइड
रिफाइंड या परिष्कृत खाद्य पदार्थ सरल कार्बोहाइड्रेट होते हैं जिन्हें शरीर आसानी से बर्न करता है। इसलिए, चिप्स, पास्ता, व्हाइट ब्रेड और अन्य स्नैक्स जैसे फूड पीरियड्स के दौरान खाने से बचें। प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों से बचें और हरी सब्जियां, फल और साबुत अनाज जैसे जटिल कार्बोहाइड्रेट खाएं।
अत्यधिक नमक के सेवन से दूर रहें
नमकीन खाद्य पदार्थों जैसे नमकीन नट्स, पैक्ड चिप्स, अचार या किसी अन्य खाद्य पदार्थों के अत्यधिक सेवन से शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ेगी। इसलिए, यह आपके शरीर में सूजन और वाटर रिटेंशन का कारण हो सकता है जो भयानक है। इसलिए, अपने पीरियड्स के दौरान नमक वाले खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें।
शराब को कहें न
शराब का सेवन आपको आपके पीरियड्स के दौरान दर्द और ऐंठन दे सकता है इसलिए, अपने शरीर को शांत रखने के लिए शराब के सेवन से बचें। हालांकि, आप ताजे रस पी सकते हैं जो फायदेमंद हैं।
इसे भी पढ़ें: पीरियड्स के दर्द को कम करने में मददगार हैं ये 5 एक्सरसाइज, एक्सपर्ट से जानें कब और कैसे करें
कैफीन उत्पाद
कॉफी या कोको जैसे कैफीन युक्त उत्पादों से आपका मिजाज बिगड़ सकता है। हालांकि, इसका उपभोग आपके शरीर के प्रकार पर निर्भर करता है क्योंकि कुछ महिलाओं के लिए एक कप कॉफी मूड को बेहतर बना सकती है। और दिन भर की थकान को कम कर सकती है। हालांकि, यदि वो कॉफी नहीं है जिसे आप नियमित रूप से पीते हैं तो इससे बचें और पीरियड्स के दौरान चिंता और बेचैनी से दूर रहें।
इसे भी पढ़ें: जानें खुद को कैसे इतना फिट रखती हैं दिशा, क्या है उनका फिटनेस सीक्रेट
फैटी मीट
वसायुक्त मांस में संतृप्त वसा अधिक होती है जो प्रोस्टाग्लैंडीन के उत्पादन के कारण शरीर में सूजन पैदा करती है। इसलिए, वसायुक्त मांस खाने से गंभीर दर्द और ऐंठन हो सकती है। इसलिए, वसायुक्त मांस खाने से बचें बल्कि आप अच्छे प्रोटीन प्राप्त करने और दर्द कम करने के लिए मछली, दुबला मांस और बीन्स का विकल्प चुन सकते हैं।
Read More Articles On Healthy Diet In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।