6 माह से 1 साल की उम्र के अपने शिशु को जरूर खिलाएं ये 5 फूड्स, मिलेंगे सभी जरूरी पोषक तत्व

क्या आप भी अपने बच्चे के लिए सोच रहे हैं कि उन्हें क्या खिलाएं, तो जान लें 6 माह से एक साल तक की उम्र के बच्चों को इस तरह की चीजें खिलाएं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
6 माह से 1 साल की उम्र के अपने शिशु को जरूर खिलाएं ये 5 फूड्स, मिलेंगे सभी जरूरी पोषक तत्व

सभी पैरेंट्स अपने बच्चे का पालन पोषण अच्छा करना चाहते हैं। जिससे की उनका बच्चा हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रहे। इसके लिए पैरेंट्स सभी चीजें करने की कोशिश करते हैं। बच्चे को शुरूआती एक साल बहुत ही ध्यान से रखने की जरूरत होती है। इसके साथ ही बच्चे की मां को भी खानपान पर पूरा ध्यान देना होता है। 

जन्म के शुरूआती 6 महीने में बच्चे को मां के दूध से ही सभी पोषण मिल जाते हैं। 6 महीने बाद डॉक्टर भी पैरेंट्स को कहते हैं की बच्चे को आप कुछ न कुछ खिलाने की कोशिश करें। ऐसा आपने अक्सर देखा होगा की बच्चे कुछ भी नहीं खाना पसंद करते उन्हें बस मां का दूध ही चाहिए होता है। इसके लिए पैरेंट्स बच्चे के लिए चिंतित रहते हैं कि बच्चे को क्या दें जिससे उसकी भूख भी खत्म हो और उसे सभी पोषक तत्व भी मिल जाए। हम आपको इस लेख में बताएंगे कि आप अपने बच्चे को क्या खिलाएं जिससे उसकी भूख भी खत्म हो और उसकी सेहत पर फायदा भी हो। 

child

अक्सर लोग बच्चे को बहलाते हुए चावल खिलाने की कोशिश करते हैं। लेकिन सिर्फ चावल खाना आपके बच्चे के लिए काफी नहीं है। आपको अपने बच्चे को आयरन से भरपूर खाना भी देने की जरूरत है। 

अंडे का पीला भाग 

पैरेंट्स इस बात को लेकर सोच में रहते हैं कि बच्चे को अभी से ही अंडा खिलाएं या नहीं। आपको इसके लिए ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है आप बेफिक्र हो कर अपने बच्चे को अंडे का पीला भाग खिला सकते हैं। ये पूरी तरह से आपके बच्चे के लिए फायदेमंद और सेहतमंद रहेगा। अंडे के पीले भाग में आयरन होता है, जो कि आपके बच्चे के लिए भी बहुत जरूरी होता है। 

फली 

आप अपने बच्चे को फली दे सकते हैं। फली में भरपूर मात्रा में ऑयरन और प्रोटीन होता है, जो कि आपके बच्चे की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आप फली को उबाल कर उस पर हल्का नमक डालकर बच्चे को खिला सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: चाहते हैं उम्र से पहले न हों बच्‍चों के दांत खराब, तो रखें इन 5 बातों का ख्‍याल

दाल

दाल में भी भरपूर मात्रा में ऑयरन, प्रोटीन और बाकि न्यूट्रीएंट्स होते हैं। आप अपने बच्चे को धीरे-धीरे करके दाल का सेवन करा सकते हैं। अगर आप रोज दाल बच्चे को खिलाएंगे तो इससे आपके बच्चे स्वस्थ रहेगा। 

child

केला 

केला एक ऐसा फल है जो आप अपने बच्चे को किसी भी उम्र में दें ये फायदेमंद ही साबित होगा। आप इसे 6 महीने के बाद बच्चे को भी खिला सकते हैं। बच्चों को इसे खाने में किसी तरह की दिक्कत भी नहीं होती और उन्हें ये पसंद भी आता है। केले में भारी मात्रा में ऑयरन, मेग्नीशियम, पोटाशियम और बाकि न्यूट्रीएंट्स होते हैं। 

इसे भी पढ़ें: बच्चे को जल्दी बोलना सिखाना है तो आजमाएं ये 4 आसान ट्रिक्स

मूंगफली का मक्खन 

आप बच्चे को मूंगफली का मक्खन भी खिला सकते हैं। ये आपके बच्चे के की सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा। मूंगफली में भी काफी मात्रा में ऑयरन होता है। 100 ग्राम मूंगफली में करीब 4.6 एमजी ऑयरन होता है। 

Read more articles on New-Born-Care in Hindi

Read Next

बच्चे को जल्दी बोलना सिखाना है तो आजमाएं ये 4 आसान ट्रिक्स

Disclaimer