
Healthy Drinks: त्योहार के मौंकों पर अधिकतर लोग बदहजमी और दस्त जैसी पेट की समस्याओं (Indigestion and Constipation) से गुजरते हें, ऐसे में आपको पेट की समस्याओं को दूर करने का बेहतरीन इलाज हैं ये 7 टेस्टी और हेल्दी ड्रि
त्योहारों का मतलब कि आपका पेट कभी भी जवाब दे सकता है। जी हां कई तरह के पकवानों और बाहर का खाना खाने से होने वाले अचानक परिवर्तन आंत में असंतुलन का कारण बनता है और जिसकी वजह से बदहजमी, दस्त और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में आप जश्न तो मनाते हैं, लेकिन थोड़ा रूखा-सूखा क्योंकि पेट की गड़बड़ी के डर की वजह से आप अधिकतर पकवानों से बचने की कोशिश करते हैं। तो इस त्योहारी सीजन में, आपको चिंता मुक्त रखने के साथ फेस्टिल का अहसास करने में मदद करेगे ये हेल्दी-टेस्टी जूस।
तरबूज का जूस
गर्मियों में मिलने वाला काफी पंसदीदा फल है तरबूज। तरबूज गर्मिंयों में ठंडक पहुंचाने के अलावा, पानी से भरपूर होता है, जो कि आपको हाइड्रेटेड रखता है। इसके साथ ही तरबूज का जूस आपके पाचन तंत्र को साफ करने और मल त्याग को विनियमित करने में मदद करता है।
मौसमी जूस
मीठा नींबू या मोसमी एक खट्टा फल है, जो कि हेल्दी और टेस्टी दोनों होने की वजह से काफी लोकप्रिय है। खट्टा-मीठा मौसमी का जूस आंत के अनुकूल होता है, क्योंकि इसमें सिटरिक एसिड होता है, जो आंत्र पथ से विषाक्त पदार्थों को खत्म करने में मदद करता है। इससे कब्ज आदि पेट की समस्याओं से राहत मिलती है। आप इसे अधिक फायदेमंद बनाने के लिए इसमें एक चुटकी सेंधा नमक भी डाल दें।
संतरे का जूस
मौसमी के समान संतरे के जूस भी पाचन के अनुकूल और विटामिन सी से भरपूर होता है। यह फाइबर में भी समृद्ध है, जो कि मल-त्यागने के साथ शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करता है।
सेब का जूस
सेब के रस में सोर्बिटोल नामक एक शर्करा होती है, जिसमें एक रोचक प्रभाव होता है, जो आपके पाचन को विनियमित करने और पाचन शक्ति को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। सेब में आयरन भी होता है, इसमें मौजूद मिनरल्स, गेस्ट्रोइन्टिस्टनल (जठरांत्र) संबंधी प्रक्रियाओं में सुधार करते हैं।
इसे भी पढें: शरीर को हाइड्रेट और चुस्त-दुरूस्त रहने के लिए व्रत के दौरान पिएं ये हेल्दी ड्रिंक्स
अनानास का जूस
अनानास में मौजूद तरल पदार्थ और पानी आपके पेट व स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इस फल में ब्रोमेलैन नामक एक एंजाइम भी होता है, जो बाउल फंक्शन में सुधार करता है और नियमितता को नियंत्रित करता है।
ककड़ी या खीरे का जूस
ककड़ी का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। जहां खीरा आपो डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है, वहीं खीरे का जूस आपके पाचन तंत्र में सुधार कर आपको कब्ज, बदहजमी जैसी समस्याओं से बचाता है। इसलिए खीरे को गर्मियों के लिए एक लोकप्रिय विकल्प माना जाता है। खीरे का रस पानी से भरापूर होता है, जो आंतों को विनियमित करने में मदद करता है। यह पेट पर हल्का और साफ करने में मदद करता है।
इसे भी पढें: त्यौहारों के सीजन में कब्ज, एसिडिटी दूर करनेे और बॉडी डिटॉक्स करने में मददगार हैं सेब से बनी ये डिश
नींबू पानी
नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है, जो अपच, कब्ज और बदहजमी जैसी समस्याओं को दूर करने का बेहतरीन इलाज है। नींबू पानी वजन घटाने, शरीर को हाइड्रेट रखने और कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने का असरदार उपाय है।
Read More Article On Healthy Diet In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।