इन 5 कारणों से पुरुषों को होती है अत्‍यधिक थकान

शारीरिक और मानसिक थकान और कम ऊर्जा किसी बीमारी का लक्षण भी हो सकता है। विशेष रूप से, पुरुषों में अगर ये समस्या होती है तो अलग कारण हो सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
इन 5 कारणों से पुरुषों को होती है अत्‍यधिक थकान


ज्‍यादातर  पुरुषों में अक्‍सर थकान की समस्‍या देखने को मिलती है। वह हमेशा सुस्‍त रहते हैं। इसके पीछे कई कारण हैं। अधूरी नींद या तनाव से होने वाली थकान, पूरी नींद लेने से खत्म हो जाती है पर थकान अगर किसी बीमारी की वजह से है तो वो आसानी से ठीक नहीं होती। शारीरिक और मानसिक थकान और कम ऊर्जा किसी बीमारी का लक्षण भी हो सकता है। विशेष रूप से, पुरुषों में अगर ये समस्या होती है तो अलग कारण हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: प्रोस्‍टेट से जुड़ी ये 7 बातें पुरूषों को जरूर पता होनी चाहिए

टेस्टोस्टेरोन  

टेस्टोस्टेरोन नाम के हॉर्मोन का स्तर पुरुषों में वयस्कता और किशोरवस्था के प्रारंभिक चरणों में सबसे अधिक सक्रिय होता है। जैसे-जैसे पुरूषों की उम्र बढ़ती है खासकर जब उनकी उम्र 40 के आसपास होती है तो, उनके टेस्टोस्टेरोन का स्तर प्रति वर्ष 1% कम होता जाता है। साफ तौर पर नही कहा जा सकता है की इस हॉर्मोन के गिरने की वजह क्या है, उम्र बढ़ने की वजह से इसका स्तर गिर रहा है या ह्य्पोगोनाडिस्म जैसी बीमारी भी इसकी वजह हो सकती है। टेस्टोस्टेरोन में गिरावट से सेक्स ड्राइव यानि सेक्स में रुचि कम हो जाती है और नींद संबंधी विकार भी हो सकते हैं, जो थकान और कम ऊर्जा के  लिए भी जिम्मेदार होते हैं।

थायराइड की समस्या

थायराइड हार्मोन का स्तर कम होने पर भी शरीर की ऊर्जा का स्तर बिगड़ सकता है। सामान्य तौर पर थायराइड की समस्या औरतों को होती हैं, मगर कई बार ये दिक्कत पुरुषों को भी आ सकती है। पुरुषों में अगर ऐसी समस्या होती है तो समय पर ध्यान देना अनिवार्य है वरना ये गम्भीर समस्या भी हो सकती है।

डिप्रेशन

किसी को भी अवसाद आज के दौर में हो सकता है। अवसाद के लक्षण में उदासी ,सुस्त रहना, निराश रहना, नींद ना आना , किसी काम में  मन न लगना और ऊर्जा स्तर भी कम हो सकता है। जिसे भी अवसाद की समस्या हो उसे अपना इलाज़ जरूर कराना चाहिए वरना यह खतरनाक हो सकता है और यहां तक कि मरीज आत्महत्या की भी कोशिश कर सकता है।

नींद संबंधी बीमारी

नींद न आना या नींद की गुणवत्ता की कमी के कारण भी ऊर्जा के स्तर में कमी आती है। कम ऊर्जा के स्तर के लिए नींद भी जिम्मेदार होती है अगर आप नाईट शिफ्ट करते हैं, देर रात तक जागते हैं आदि तो भी ये दिक्कत आती है।

व्यायाम और उचित आहार का अभाव

व्यायाम और सही खान-पान की कमी के कारण भी थकान और ऊर्जा का स्तर कम हो सकता है। नियमित रूप से व्यायाम करने से अच्छी नींद आती है और जीवनशैली में भी सुधार आता है। सही और पौष्टिक आहार सबके लिए जरुरी है मगर इस समस्या में इसका खास ध्यान रखना चाहिए। रोज के खाने में साबुत अनाज, ताजे फल, सब्जियां और प्रोटीन को अपने आहार में जरूर शामिल करें। रोज बहुत सारा पानी पियें। इसके साथ ही रेडीमेड खाना और तला हुआ भोजन खाने से बचें।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Men's Health In Hindi

Read Next

बार-बार पेशाब आना पुरुषों में हैं इस बीमारी के संकेत, जानें कारण और उपचार

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version