अगर हब्र्स हों तो न सिर्फ रोजमर्रा की जरूरतें पूरी होती हैं बल्कि ये हमें सेहतमंद भी बनाते हैं। इनकी सुगंध हवा को प्रदूषण रहित बनाने में मददगार है। आप किचन में ताजे हब्र्स का प्रयोग कर सकते हैं, साथ ही सौंदर्य के लिहाज से भी ये उपयोगी हैं। जैसे- एलोवेरा का फेस पैक चेहरे को मुलायम और दाग-रहित बनाने में कारगर होता है।अगर आपको लगता है कि छोटे से फ्लैट में इतनी जगह कहां है कि हब्र्स उगाएं तो जान लें कि इनके लिए अधिक जगह की जरूरत नहीं पड़ती। आप अपनी बैलकनी या छोटी जगह में भी हब्र्स उगा सकते हैं। इन्हें आसानी से कंटेनर या छोटे गमलों में लगा सकते हैं। गमलों में मिट्टी और थोड़ी खाद डालें। अब इसमें धनिया, सौंफ, अजवाइन, मिर्च, पुदीना की पौध या बीज लगा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : किचन में जलने पर लगाएं ये 5 घरेलू चीजें, जलन के साथ निशान भी होगा दूर
- पुदीना औषधीय गुणों से भरपूर है। इसकी पत्ती ताजगी प्रदान करती है। इसे चाय, चटनी या सूप बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। पुदीने के पौधे को अधिक धूप की जरूरत नहीं होती है। इन्हें बैलकनी में रखे गमलों में आसानी से उगाया जा सकता है।
- इसकी खुशबू मन को खुश कर देती है। इसे चाय में मिलाकर पिया जा सकता है। इसकी बढ़त तेजी से होती है। कई विदेशी डिशेज में इसका इस्तेमाल किया जाता है।
- इसका उपयोग सूप से लेकर कई अन्य डिशेज में होता है। इसके लिए ऐसी मिट्टी का चुनाव करें, जो मुलायम और नम हो। इसे धूप की जरूरत अधिक नहीं होती। दिन में 4 घंटे की धूप इसके लिए पर्याप्त होती है।
- पार्सले को उगाना आसान तो है लेकिन इसे उगने में लंबा वक्त लगता है। लगभग दो वर्षों के बाद इसका पौधा उगता है।
- तुलसी हर घर का जरूरी पौधा है। इसका धार्मिक महत्व भी बहुत है। इसके अलावा सर्दी, जुकाम और बुखार आदि में इसका सेवन लाभकारी होता है।
इसे भी पढ़ें : पेट की चर्बी को खत्म करती हैं ये 4 आयुर्वेदिक ड्रिंक, सोने से पहले पीएं
- गमलों में धनिया के दाने छिड़क दें। एक-दो दिन बाद थोड़ा सिंचाई करें। कुछ ही दिनों में इसकी पत्तियां निकलने लगेंगी। इनका प्रयोग चटनी बनाने में कर सकते हैं। भारतीय घरों में धनिया का खूब इस्तेमाल होता है।
- यह स्पेशल फ्लेवर वाला हर्ब है। इसकी देखभाल ज्य़ादा करनी पड़ती है। स्पेनिश डिश में थाइम सबसे ज्य़ादा पड़ता है। आप चाहें तो गमले सहित इसे खरीद सकते हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Home Remedies In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version