
हमारी हड्डियों के बीच में पाये जाने वाले लिगामेंट्स का टूटना बहुत कष्टकारी हो सकता है। अगर ठीक समय पर इसका इलाज नहीं किया जाए तो अंपग होने का खतरा रहता है। इस ड्रिंक को पीने से लिगामेंट मजबूत होते हैं, इस लेख में इसके बारे में विस्तार से जाने
आपने अक्सर सुना होगा कि लिगामेंट टूटने के कारण कई लोग भीषण दर्द की शिकायत करते हैं। जिसकी वजह से उन्हें चलने-फिरने में भी काफी समस्या होती है। लिगामेंट कई बार अचानक या फिर धीरे से गिर जाने की वजह से भी टूट जाते हैं। चूंकि लिगामेंट हड्डियों को जोड़ने का काम करता है, इसलिए जब भी ये अंग मुड़ते हैं तो अधिक दबाव के कारण लिगामेंट टूट जाते हैं, यानी लिगामेंट्स का टूटना इसकी प्रवृत्ति भी होती है। लिगामेंट जब बहुत कमजोर हो जाते हैं तभी वे टूटते हैं। इसको मजबूत बनाने में आहार की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। एक ड्रिंक ऐसा भी है जिसके सेवन से लिगामेंट मजबूत होते हैं। इस ड्रिंक के बारे में यहां जानें।
क्या हैं लिगामेंट्स
- लिगामेंट्स घुटनों को स्थिर रखने का काम करते हैं। हमारे शरीर में चार प्रकार के लिगामेंट्स होते है। दो कोलेटरल लिगामेंट्स होते हैं और दो क्रुशिएट लिगामेंट्स पाये जाते हैं। एक कोलेटरल लिगामेंट्स घुटने के अंदर होते हैं और दूसरा लेटरल कोलेटरल लिगामेंट्स घुटनों के बाहर होता है। ये घुटने को अनियंत्रित गति से मूवमेंट करने से रोकता है। क्रुशिएट घुटनों के भीतर पायें जाते हैं। एंटीरियर क्रुशिएट लिगामेंट आगे की तरफ होता है और पोस्टीरियर क्रुशिएट लिगामेंट नीचे की ओर होता है। इस लिगामेंट की वजह से घुटनों को आगे-पीछे मोड़ा जा सकता है।
- कई बार लिगामेंट्स का टूटना इतना कष्टकारी होता है कि शरीर के अंगों को हिलाने-डुलाने में भी समस्या होती है। इसके कारण अपंगता का खतरा भी हो सकता है। घुटने हमारे शरीर का बहुत जरूरी अंग होते हैं, जिनको ठीक रखने के लिए लिगामेंट्स को मजबूत बनाए रखना आवश्यक होता है। उम्र के बढ़ने के साथ लिगामेंट्स पर ज्यादा ध्यान देना पड़ता है। अन्यथा जरा सा गिरने पर भी लिगामेंट्स टूट सकते हैं। लिगामेंट्स का इलाज एलोपैथी और वैकल्पिक चिकित्सा दोनों से किया जा सकता है। एक घरेलू ड्रिंक से भी इसका उपचार संभव है।
कैसे बनाएं ड्रिंक
- इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको दालचीनी,अननास, ओटमील, संतरे का जूस, बादाम, शहद की जरूरत होगी। इस ड्रिंक से ना सिर्फ दर्द मे राहत मिलेगी बल्कि लिगामेंट्स भी मजबूत होगें। सअनना में मौजूद ब्रोमेलिन नामक एंजाइम दर्द से राहत देता है। ब्रोमेलिन में विटामिन सी और मैंगनीशियम भी पाया जाता है। ओट्स फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते है। दालचीनी कैल्शियम और फाइबर का एक बहुत अच्छा स्रोत है।
- बादाम में फाइबर 3.5 ग्राम, प्रोटीन 6 ग्राम, फैट 14 ग्राम, विटामिन ई 37%,मैगनीज32%, मैग्नीशियम 20% इसके अतिरिक्त इसमें कॉपर, विटामिन बी2 व फास्फोरस भी होता है। अपने एंटी आक्सीडेंट गुणों के कारण संतरा मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द में राहत पहुंचाता है।
- एक ग्लास पानी और 5 ग्राम दालचीनी लें। एक ग्लास अननास का जूस लें। एक कप ओटमील और एक कप संतरा लें। 20 ग्राम बादाम और 20 ग्राम शहद लें।
- ओटमील को पकाकर एक साइड में रख दें। संतरे का जूस, शहद, बादाम और दालचीनी को ब्लेंड करके इस ओटमील मे मिला दें। अब अननास के जूस को मिलाकर सभी सामग्री को एक साथ ब्लेंड कर दें। ड्रिंक पीने के लिए तैयार हो गयी है।
- इस ड्रिंक का सेवन करने से आपको जल्द ही इसका प्रभाव दिखने लगेगा। इसके अलावा लिगमेंट्स को मजबूत करने वाली एक्सरसाइज को भी करते रहना चाहिए।
अगर आपको लिगामेंट की समस्या हो तो चिकित्सक से संपर्क जरूर करें।
Image Source-Gett
Read More Article on Healthy diet in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।