
मांसपेशियों में खिंचाव अक्सर जांघ, कूल्हे, कंधे, घुटने के बीच, पैर, पेट और कमर आदि हिस्से में होता है। मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या को हल्के में न लें। इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बिगड़ने पर मांसपेशियों में खिंचाव महसूस होता है। मलेरिया, फ्लू या अर्थराइटिस जैसी बीमारी होने पर भी मसल्स पुल की समस्या होती है। शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ने पर भी मसल्स पुल हो सकती हैं। चोट या मांसपेशियों में दबाव के कारण भी मसल्स पुल की समस्या हो सकती है। इसका इलाज करने के लिए लक्षणों को समझना जरूरी है। इस लेख में हम मांसपेशियों में खिंचाव होने पर नजर आने वाले लक्षणों को जानेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव से बात की।
1. मांसपेशियों में दर्द
मांसपेशियों में खिंचाव होने का पहला लक्षण है दर्द होना। अगर आपको मांसपेशियों में दर्द (muscle pain) महसूस हो रहा है, तो बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करें। इलाज न करवाने पर दर्द बढ़ भी सकता है। दर्द होने पर लंबे समय तक बैठने या खड़े रहने से बचें। इस दौरान सही मुद्रा (right posture) में बैठने पर ध्यान दें।
इसे भी पढ़ें- मांसपेशियों में खिंचाव में ऐसे मिले आराम
2. मांसपेशियों में लालिमा और सूजन
मांसपेशियों में खिंंचाव होने पर लालिमा (redness) और सूजन (swelling) हो सकती है। आपको दर्द वाली जगह पर लाल उभरी हुई त्वचा नजर आ सकती है। मांसपेशियों में खिंचाव के दौरान आपको भारी चीजों को उठाने से बचना चाहिए। अगर आप कसरत शुरु कर रहे हैं, तो पहले कम अंतराल से शुरुआत करें।
3. गतिविधियों में कमी
मांसपेशियों में खिंचाव महसूस होने पर आपको कोई भी शारीरिक काम करने में मुश्किल होगी। दर्द से पीड़ित व्यक्ति की गतिविधि कम हो सकती है। मांसपेशियों में खिंचाव होने पर फिसलन वाली जगह जाने से बचें। आपको सीढ़ी और फर्श पर चलने के दौरान सावधानी बरतनी चाहिए।
4. मांसपेशियों में ऐंठन
मांसपेशियों में खिंचाव या मसल्स पुल के कारण ऐंठन महसूस हो सकती है। मांसपेशियों में ऐंठन महसूस होती है, तो वजन पर ध्यान दें। वजन बढ़ने के कारण मसल्स पुल (muscle pull) की समस्या हो सकती है।
5. आराम करने पर दर्द होना
मांसपेशियों में खिंचाव होने पर आपको आराम करने में परेशानी हो सकती है। आराम करने के दौरान भी दर्द महसूस हो सकता है। मांसपेशियों में खिंचाव होने पर व्यक्ति किसी करवट आराम नहीं कर पाता और उसे दर्द महसूस होता है।
मांसपेशियों में खिंचाव का इलाज- Muscles Pull Treatment
- मांसपेशियों में खिंचाव का इलाज फिजियोथैरेपी या एक्यूप्रेशर से किया जाता है।
- दही, अंडे, पालक, आलू, बादाम का सेवन करें।
- रोजाना एक गिलास दूध पिएं।
- डॉक्टर की सलाह पर स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें।
- बर्फ से सिंकाई करें।
- नमक को गरम करके उसकी पोटली बनाएं और सिंकाई करें।
ऊपर बताए उपायों से भी मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या दूर न हो, तो डॉक्टर से सलाह लें। मांसपेशियों में दर्द के लिए डॉक्टर इंजेक्शन या दवा बता सकते हैं। लेख पसंद आया हो, तो शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version