गर्मी में खाना बड़ी सावधानी से खाना चाहिए, क्योंकि आपने थोड़ी सी गड़बड़ की और पेट की समस्याएं शुरू। इसका कारण यह है कि गर्मी के मौसम में पचाने की क्षमता कम हो जाती है। दरअसल गर्मी में सिर्फ पचाने की क्षमता ही नहीं, सारा बॉडी फंक्शन ही धीमा हो जाता है। इसलिए गर्मी के मौसम में लोग डायरिया, गैस, कब्ज से ज्यादा परेशान होते हैं। डायरिया के लक्षण हैं- पेट दर्द, अपच, उल्टी, बदहजमी, पेचिश, दस्त, आदि। इन सभी समस्याओं को पेट की सामान्य समस्याएं माना जाता है, जिन्हें आमतौर पर डाइट में थोड़ा सा बदलाव करके बिना दवा के ही ठीक किया जा सकता है। आइए हम आपको बताते हैं अगर आपको गर्मी के मौसम में गलत खानपान के कारण अपच, गैस, दस्त, पेट दर्द जैसी समस्याएं हों, तो 1 दिन में उसे कैसे ठीक कर सकते हैं।
हाइड्रेशन के लिए ORS का घोल
पेट में दर्द के साथ अगर 1-2 बार उल्टी या दस्त हो जाए, तो शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इसके कारण डिहाइड्रेशन हो सकता है, जो कि एक खतरनाक समस्या है। इसलिए इन समस्याओं के होने पर आपको ओआरएस (ORS) का घोल बनाकर पीना चाहिए। इस घोल में नमक, चीनी और कई मिनरल्स होते हैं, जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स के लेवल को मेनटेन रखते हैं। इससे शरीर डिहाइड्रेशन का शिकार नहीं होता है और शरीर का पीएच लेवल (pH Level) सही बना रहता है।
इसे भी पढ़ें: घर पर बनाएं ओ.आर.एस. यानी ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन, बरतें ये सावधानियां
टॉप स्टोरीज़
इन आहारों का करें सेवन
डायरिया के लक्षण होने पर आपको अपने खानपान में तुरंत बदलाव कर लेना चाहिए। एक्सपर्ट्स के अनुसार गर्मी में होने वाली पेट की गड़बड़ी को ठीक करने के लिए ऐसी डाइट होना जरूरी है-
- आपको केला खाना चाहिए। केला पेट के लिए अच्छा होता है और दस्त को कंट्रोल करता है।
- रोटी की जगह आपको चावल खाना चाहिए वो भी सफेद। इसका कारण यह है कि चावल में कार्बोहाइड्रेट ज्यादा होता है और प्रोटीन कम होता है। इसलिए इसे पेट आसानी से पचा पाता है। इसके लिए अपनी मनपसंद दाल के साथ मिलाकर खिचड़ी बनाएं और खाएं।
- अगर कुछ और खाने का मन है, तो आप उबले हुए आलू खा सकते हैं। आलू में भी कार्ब्स की मात्रा अच्छी होती है।
- अंगूर, सेब, अनार, लीची, पपीता, संतरा, मौसमी, नींबू-पानी, ग्रीन टी आदि कुछ भी ले सकते हैं।
- दूध वाली चाय, कॉफी, बटर, घी, तेल आदि का सेवन इस दिन न करें।
- बहुत अधिक न खाएं क्योंकि आपको 1 पूरे दिन अपने पेट को आराम देना है। दिन में 2-3 बार पेट भरकर खिचड़ी खा लें। साथ में दही, अचार, योगर्ट वगैहर, बस इतनी डाइट 1 दिन के लिए काफी है।
प्रोबायोटिक्स वाले फूड्स खाएं
पेट की समस्याएं होने पर आपको प्रोबायोटिक्स वाले फूड्स खाने चाहिए। इन फूड्स में पहले से मौजूद बैक्टीरिया आपके आंतों में जाकर हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं। ये हेल्दी बैक्टीरिया गलत खानपान के कारण शरीर मे पहुंचे अनहेल्दी बैक्टीरिया को मार देते हैं, जिससे आपको पेट की समस्या से बहुत जल्दी आराम मिल जाता है। प्रोबायोटिक वाले सबसे अच्छे आहार हैं- दही, योगर्ट, छाछ, डार्क चॉकलेट्, अचार, मीसो, नाटो आदि। इसके साथ ही हल्का-फुल्का खाना खाएं, जिसे पचाने में पेट को ज्यादा मेहनत न करनी पड़े।
इसे भी पढ़ें: दस्त (डायरिया) और पेट की गड़बड़ी को आसानी से दूर कर देगी BRAT डाइट, जानें क्या है ये
इन बातों का भी रखें ध्यान
- आपको पेट की गड़बड़ी होने पर ज्यादा से ज्यादा आराम करना चाहिए, ताकि पेट और पाचनतंत्र जल्दी ठीक हो जाएं।
- ऊपर बताई गई चीजों के अलावा शराब, सिगरेट, आइसक्रीम आदि किसी चीज का सेवन न करें।
- अगर 2 घंटे के अंतराल में 2 बार से ज्यादा उल्टी हो जाए, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
- अगर पेट में लगातार दर्द है और पेचिश के साथ खून आ रहा है, तो एकदम देरी न करें और सीधे डॉक्टर से संपर्क करें।
Read More Articles on Home Remedies in Hindi