डायबिटीज में शुगर फ्री स्वीटनर्स खाने से पहले ध्यान रखें ये बातें, हो सकते हैं कई नुकसान

Sugar Free Tablets Side Effects: डायबिटीज में मरीज शुगर फ्री स्वीटनर का इस्तेमाल करते हैं, जानें इसका सेवन करने से होने वाले नुकसान।

 
Prins Bahadur Singh
Written by: Prins Bahadur SinghUpdated at: May 26, 2023 17:50 IST
डायबिटीज में शुगर फ्री स्वीटनर्स खाने से पहले ध्यान रखें ये बातें, हो सकते हैं कई नुकसान

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Sugar Free Tablets Side Effects: खानपान की अनहेल्दी आदतें और खराब जीवनशैली के कारण डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। डायबिटीज में मरीजों को ब्लड शुगर कंट्रोल में रखने की सलाह दी जाती है। ब्लड शुगर कंट्रोल में रखने के लिए लोग शुगर की कम मात्रा वाले फूड्स का सेवन करते हैं। इस बीमारी में मीठा खाना मना होता है, मीठी चीजों का सेवन करने की जगह लोग मिठास का स्वाद लेने के लिए शुगर फ्री स्वीटर या फूड्स का सेवन करते हैं। आज के समय में मार्केट में कई तरह के शुगर की फ्री स्वीटनर मिल जाएंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनका सेवन भी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। शुगर फ्री चीजों का सेवन करने से पहले आपको इनके फायदे और नुकसान से जुड़ी जरूरी बातें पता होनी चाहिए। अगर आप बिना डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह के ऐसी शुगर फ्री चीजों का सेवन करते हैं, तो इसकी वजह से आपकी सेहत को कई नुकसान पहुंच सकते हैं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं डायबिटीज में शुगर फ्री चीजों का सेवन करने से जुड़ी जरूरी बातें।

डायबिटीज में शुगर फ्री चीजों को खाने से पहले ध्यान रखें ये बातें- Sugar Free Tablets Side Effects in Hindi

शुगर फ्री चीजों का मतलब होता है कि इन प्रोडक्ट्स में एक्स्ट्रा शुगर नहीं होता है। ऐसे प्रोडक्ट्स में आर्टिफीसियल मिठास होती है, लेकिन इनका सेवन करने से शरीर को कैलोरी या कार्ब्स नहीं मिलते हैं। इसकी वजह से शरीर में ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा नहीं रहता है। लेकिन आर्टिफीसियल स्वीटनर का सेवन भी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे लोगों को किडनी, हार्ट और लिवर से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। किसी भी तरह के आर्टिफीसियल स्वीटनर का सेवन करने से पहले इसके फायदे और नुकसान के बारे में डॉक्टर से जानकारी लेनी चाहिए।

Sugar Free Tablets Side Effects

इसे भी पढ़ें: इन 6 फल और सब्जियों को माना जाता है 'शुगर फ्री', डायबिटीज रोगियों को जरूर करना चाहिए सेवन

शुगर फ्री चीजों का सेवन करने से आपको इन समस्याओं का खतरा रहता है-

1. शुगर फ्री स्वीटनर या प्रोडक्ट्स को बनाने में Aspartame का इस्तेमाल किया जाता है। यह एक तरह का सिंथेटिक पदार्थ होता है। इसका इस्तेमाल शुगर फ्री चीजों में आर्टिफीसियल मिठास लाने के लिए किया जाता है। बहुत ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ता है। इसके अलावा Aspartame का सेवन करने से पार्किंसन, अस्थमा और अल्जाइमर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

2. Allulose का इस्तेमाल भी शुगर फ्री चीजों को बनाने में किया जाता है। यह शहद, मेपल सिरप और कुछ तरह के फल और सब्जियों में पाया जाता है। पुराने समय में इसका इस्तेमाल सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं के इलाज में भी किया जाता था। इसका बहुत ज्यादा सेवन करने से पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियों का खतरा रहता है। इसकी वजह से पेट में गैस, सूजन और पेट में दर्द की समस्या हो सकती है।

3. शुगर फ्री चीजों को बनाने में साइक्लामेट नामक कंपाउंड का इस्तेमाल किया जाता है। इसका इस्तेमाल कर शुगर फ्री चीजों में आर्टिफीसियल मिठास लाने काम किया जाता है। बहुत ज्यादा मात्रा में इसका इस्तेमाल करने से आपको सिरदर्द, उल्टी और मतली जैसी परेशानियों का खतरा रहता है।

4. स्टीविओल ग्लाइकोसाइड कुछ पौधों की पत्तियों से निकलता है। इसका इस्तेमाल शुगर फ्री चीजों को बनाने में किया जता है। लेकिन बहुत ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से आपकी किडनी, प्रजनन अंग और हार्ट पर गंभीर असर पड़ता है। बहुत ज्यादा मात्रा में इस कंपाउंड का सेवन करने से आपको लो ब्लड प्रेशर का खतरा रहता है।

5. सुक्रालोज भी एक तरह का आर्टिफीसियल स्वीटनर है, इसका इस्तेमाल शुगर फ्री चीजों में मिठास बढ़ाने के लिए किया जाता है। वैसे तो इसका सेवन करने से आपका ब्लड शुगर नहीं बढ़ता है। लेकिन बहुत ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से इंसुलिन प्रतिरोध खराब हो सकता है। इसके अलावा पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें: क्या डायबिटीज रोगियों के लिए शुगर फ्री गोलियों का सेवन नुकसानदायक है?

बाजार से आर्टिफीसियल स्वीटनर खरीदते समय इन चीजों का ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा आर्टिफीसियल स्वीटनर का इस्तेमाल संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए। कई बार लोग बिना डॉक्टर की सलाह के मार्केट से शुगर फ्री प्रोडक्ट्स खरीद लेते हैं, ऐसा करना आपके लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Disclaimer