Sprouted Onion Benefits To Lower Cholesterol: खानपान में गड़बड़ी, असंतुलित जीवनशैली और शराब आदि का सेवन करने की वजह से हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या का खतरा बढ़ जाता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल नसों में जमा होते हैं और इसकी वजह से हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखना चाहिए। शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर सेल्स और टिश्यू में फैट और लिपिड की परत बनने लगती है। इसकी शुरुआत होते ही शरीर में कई तरह के बदलाव होने लगते हैं। सही समय पर हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षणों को पहचानकर इलाज लेने से आप इस गंभीर बीमारी का शिकार होने से बच सकते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल को नजरअंदाज करने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। इसे कंट्रोल करने के लिए आप अंकुरित प्याज का सेवन कर सकते हैं। अंकुरित प्याज में मौजूद गुण शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल में अंकुरित प्याज खाने के फायदे।
हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए खाएं अंकुरित प्याज- Sprouted Onion Benefits To Lower Cholesterol in Hindi
प्याज का इस्तेमाल हर भारतीय रसोई में किया जाता है। सब्जी की ग्रेवी बनाए से लेकर सलाद तक प्याज हर जगह मौजूद रहती है। प्याज में कई पोषक तत्व और गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखने और बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। प्याज में विटामिन सी, विटामिन बी, पोटैशियम और फोलेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से हाई कोलेस्ट्रॉल में बहुत फायदा मिलता है। हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए अंकुरित प्याज का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। अंकुरित प्याज में मौजूद गुण शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने का काम करते हैं। एनसीबीआई पर प्रकाशित एक शोध में भी इस बात की पुष्टि की गयी है कि प्याज में मौजूद गुण हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों में ये लक्षण हो सकते हैं हार्ट अटैक का संकेत, जानें बचाव
टॉप स्टोरीज़
हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण- High Cholesterol Symptoms in Hindi
- पैर सुन्न होना
- सीने में दर्द होना
- वजन बढ़ना
- त्वचा के रंग में बदलाव
- सीने या छाती में दर्द
- मतली और उल्टी की समस्या
- स्ट्रोक और हार्ट अटैक
- मतली और उल्टी की समस्या
- बहुत ज्यादा थकान महसूस होना
- अधिक पसीना आना
हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या, फैटी फूड्स का सेवन, निष्क्रिय जीवनशैली और स्मोकिंग की वजह से होती है। इसके लक्षण दिखने पर डॉक्टर से सलाह बहुत जरूरी है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने के लिए खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना चाहिए। डाइट में कम फैट वाले फूड्स को शामिल करने और नियमित रूप से एक्सरसाइज या रनिंग करने से कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है।
(Image Courtesy: Freepik.com)