Smoky Flavored Foods Side Effects: मॉडर्न लाइफस्टाइल के नाम पर लोग खानपान और जीवनशैली से जुड़ी तमाम नई चीजों को अपना रहे हैं। आजकल स्मोक्ड फूड्स के सेवन का चलन तेजी से बढ़ा है। महंगे होटल और रेस्टोरेंट में स्मोक्ड फूड परोसने का चलन काफी ज्यादा है। लेकिन क्या आपको पता है कि स्मोक्ड फूड्स का सेवन सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। धुआं या स्मोक की वजह से फूड में कई ऐसे हानिकारक तत्व आ जाते हैं, जो पेट में जाने पर नुकसान का कारण बन जाते हैं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं स्मोक्ड फूड्स खाने के नुकसान क्या हैं और इससे कैसे बचें?
स्मोक्ड फूड्स खाने के नुकसान- Side Effects Of Smoky Flavored Foods in Hindi
खाने में स्मोकि फ्लेवर लाने के लिए तंदूर, ग्रिलर और बारबेक्यू का इस्तेमाल कियाजाता है। सब्जियों से लेकर मीट तक कई तरह की चीजों को स्मोक्ड फ्लेवर में खाने का चलन बढ़ा है। खाने में धुंए का गलत तरीके से इस्तेमाल करना सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डायटीशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि खाने को स्मोकी और कॉकटेल फ्लेवर देने का चलन तेजी से बढ़ा है। ऐसा करना बीमारियों को दावत देने जैसा है। स्मोक्ड फूड्स का सेवन करने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता है।
इसे भी पढ़ें: फूड्स में पोषक तत्वों को बढ़ाने के लिए किया जाता है 'फोर्टिफिकेशन', जानें फोर्टिफाइड फूड्स खाने के फायदे
स्मोक्ड फूड्स का सेवन करने से शरीर को ये नुकसान हो सकते हैं-
1. स्मोक्ड फूड्स में कई तरह के खतरनाक केमिकल्स आ जाते हैं। ये केमिकल खाने की नली में पहुंचकर जम जाते हैं और कई गंभीर बीमारियों का खतरा पैदा होता है।
2. ऐसे फूड्स में कार्बन और कई दूसरे केमिकल्स की परत बन जाती है। ऐसे फूड्स का सेवन करने से पेट के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
3. स्मोक्ड फूड्स में हेट्रोसाइक्लिक एमाइन (एचसीए) और पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (पीएएच) जैसे जहरीले केमिकल होते हैं, जो कई गंभीर बीमारियों का कारण बनते हैं।
डॉक्टर लोगों को स्मोक्ड फूड्स का सेवन करने से बचने की सलाह देते हैं। स्मोकी खाने में मौजूद केमिकल्स डीएनए को डैमेज कर सकते हैं। स्मोकी फूड्स का सेवन करने से प्रोस्टेट कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए।
(Image Courtesy: Freepik.com)