Doctor Verified

स्मूदी पीने से फायदे की जगह सेहत को हो सकते हैं कई नुकसान, डॉक्टर से जानें इनके बारे में

Side Effects of Drinking Smoothies: स्मूदी पीने से आपकी सेहत को कुछ नुकसान भी हो सकते हैं, जानें इनके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
स्मूदी पीने से फायदे की जगह सेहत को हो सकते हैं कई नुकसान, डॉक्टर से जानें इनके बारे में


Side Effects of Drinking Smoothies: आज के समय में लोग वजन कम करने के लिए तमाम तरह की डाइट अपनाते हैं। कई बार देखा गया है कि लोग वजन कम करने के चक्कर में पर्याप्त और पौष्टिक भोजन का सेवन भी बंद कर देते हैं। वहीं कई लोग वजन कम करने के लिए खाने की जगह पर जूस और स्मूदी का सेवन करने लगते हैं। स्मूदी का सेवन करने से आपको लंबे समय तक भूख कंट्रोल करने में तो फायदा मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं वजन कम करने या चर्बी घटाने के चक्कर में ज्यादा स्मूदी पीना सेहत के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है। स्मूदी का ज्यादा सेवन करने से आपको कई तरह की परेशानियों का खतरा रहता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं स्मूदी पीने से शरीर को किस तरह के नुकसान का खतरा रहता है।

स्मूदी पीने के नुकसान-  Drinking Smoothies Side Effects in Hindi

स्मूदी बनाने में कई तरह के फलों और शुगर आदि का इस्तेमाल किया जाता है। वजन कम करने के चक्कर में बहुत ज्यादा स्मूदी पीने से आपके शरीर का ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के डायटीशियन डॉ वी डी त्रिपाठी कहते हैं कुछ खास तरह के फलों से बनी स्मूदी में कार्ब्स की मात्रा ज्यादा होती है, जिसकी वजह से आपका वजन और ज्यादा बढ़ सकता है।

Side Effects of Drinking Smoothies

इसे भी पढ़ें: फलों का जूस या स्मूदी, सेहत के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद है? जानें एक्सपर्ट से

बहुत ज्यादा स्मूदी पीने से आपको ये नुकसान हो सकते हैं-

1. पेट से जुड़ी समस्याएं 

स्मूदी का बहुत ज्यादा सेवन करने से आपको आंत और पेट से जुड़ी परेशानियों का खतरा रहता है। कुछ फलों का कॉम्बिनेशन आपके पेट के लिए ठीक नहीं माना जाता है। इसलिए हमेशा संतुलित मात्रा में ही स्मूदी पीना चाहिए। स्मूदी पीने के बाद अगर पेट से जुड़ी परेशानियां हो रही हैं, तो डॉक्टर से संपर्क करें।

2. ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा

बहुत ज्यादा स्मूदी पीने से आपको डायबिटीज और हाई ब्लड शुगर जैसी परेशानियों का खतरा रहता है। स्मूदी बनाने में शुगर का इस्तेमाल किया जाता है और फलों में मौजूद हाई शुगर का बहुत ज्यादा सेवन आपको डायबिटीज का मरीज बना सकता है। इसलिए स्मूदी में शुगर की मात्रा का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

3. बैक्टीरियल इन्फेक्शन का खतरा

बाजार में मिलने वाले मील रिप्लेसमेंट स्मूदी या शेक में कुछ टॉक्सिक यौगिक, साइकोट्रोपिक दवाओं के तत्व और कई बार बैक्टीरिया आदि पाए जाते हैं। इसलिए लंबे समय तक इनका सेवन आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। बाजार से स्मूदी खरीदकर पीने की जगह आप इसे घर पर बना कर पिएं। 

4. दांतों से जुड़ी परेशानियों का खतरा

बाजार में मिलने वाली स्मूदी में एक्स्ट्रा शुगर होता है और कई तरह के केमिकल भी मिले होते हैं। इनका सेवन आपकी सेहत के लिए बहुत नुकसान माना जाता है। बहुत ज्यादा स्मूदी पीने से आपके दांतों के खराब होने का खतरा रहता है।

इसे भी पढ़ें: क्या स्मूदी को हेल्दी मानता है आयुर्वेद? जानें क्या है एक्सपर्ट की राय

बहुत ज्यादा स्मूदी पीने से आपको ऊपर बताई गयी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा मार्केट में मिलने वाली स्मूदी में मौजूद केमिकल आपकी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक माने जाते हैं। इसलिए आपको स्मूदी पीने से पहले इन चीजों का ध्यान रखना चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

थायराइड रोगी डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 सीड्स, TSH लेवल रहेगा कंट्रोल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version