हर मौसम में मिलने वाले स्वादिष्ट चीकू के ढेरों फायदे होते हैं। अक्सर डॉक्टर्स भी कई गुणों से भरपूर इस फल को खाने की सलाह देते हैं। यह न सिर्फ कई तरह की बीमारियों को दूर भगाता है, बल्कि उनसे बचाता भी है। इसे कभी भी खाना लाभदायक ही होता है। विटामिन्स, फाइबर व कई मिनरल्स से युक्त चीकू आपके संपूर्ण स्वास्थ्य का ख्याल रखता है। बाहरी व्यक्तित्व निखारने के साथ ही यह शरीर को अंदर से भी मजबूत बनाता है। बच्चे हों या बड़े, सभी के लिए यह समान रूप से फायदेमंद होता है। आइए, जानते हैं इसके गुणों के बारे में।
इसे भी पढ़ें : शुगर लेवल नियंत्रित रखने के लिए आजमाएं 10 घरेलू नुस्खे
- फाइबर की अच्छी मात्रा होने से यह कब्ज की समस्या को दूर और पाचन शक्ति को मज़बूत बनाता है।
- विटमिन ए, सी व ई की मौज़ूदगी कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से निजात दिलाने में सहायक होती है। जहां विटमिन ए आंखों के लिए बेहद लाभकारी होता है तो वहीं विटमिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
- चीकू में पाया जाने वाला टैनिन गैस्ट्रिक संबंधी समस्याओं को दूर करता है।
- इसमें पानी की मात्रा अधिक होने से यह शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है जिससे कई बीमारियों से बचा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें : खांसी से तुरंत छुटकारा दिलाता है अजवाइन का ऐसा प्रयोग
- इसमें मौज़ूद कैल्शियम, फॉस्फोरस व आयरन से हड्डियां मज़बूत होती हैं।
- बच्चों को लूज मोशन होने पर उन्हें उबला हुआ चीकू देना चाहिए। इससे उन्हें काफी राहत मिलती है।
- इसमें एंटी-ऑक्सिडेंट, एंटी-वायरल व एंटी-फंगल तत्व मौज़ूद होने से यह बुखार व कफ जैसी स्वास्थ्य समस्याओं में भी असरदार होता है।
- यह दिमाग को स्वस्थ व शांत रखता है। अनिद्रा, चिंता और अवसाद से पीडि़त लोगों के लिए यह विशेषकर लाभदायक है।
- कैल्शियम की अच्छी मात्रा होने से यह गर्भवती व बच्चों को फीड कराने वाली स्त्रियों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।
- यह त्वचा व बालों को स्वस्थ बनाए रखने में भी बहुत उपयोगी होता है। त्वचा की चमक को बरकरार रखने के साथ ही बालों की कोमलता भी बनाए रखता है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Home Remedies
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version