
नए अध्ययन में पाया गया है यदि आप अच्छी आय वाले कामकाजी आदमी या बिजनेसमेन हैं, तो आपको हाई ब्लड प्रेशर की अधिक संभावना है।
हाई ब्लड प्रेशर या हाईपरटेंशन एक ऐसी समस्या है, जिसे यदि समय रहते कंट्रोल न किया जाए, तो यह घातक हो सकती है। अनियंत्रित ब्लड प्रेशर हृदय संबंधी बीमारियों के खतरे को बढ़ाता है। इसलिए जरूरी है कि समय-समय पर अपनी स्वास्थ्य जांच कराएं और ऐसी स्वास्थ्य स्थितियों को कंट्रोल में रखें। स्वस्थ खानपान और सक्रिय जीवनशैली आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद कर सकती है। आज के समय में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या लगभग हर उम्र के लोगों में देखने को मिल रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिजनेसमैन्स, कारोबारी या उच्च आय वाले कामकाजी धनवान लोगों में हाई ब्लड प्रेशर का अधिक खतरा होता है। ऐसा हम नहीं हाल में हुआ ये नया अध्ययन कहता है।
बिजनेसमैन्स में होती है हाई ब्लड प्रेशर की अधिक संभावना
इस नए अध्ययन में पाया गया है कि उच्च आय वाले कामकाजी पुरूष या कारोबारियों में हाई ब्लड प्रेशर की अधिक संभावना होती है। इसलिए उन्हें इस समस्या को रोकने के लिए अपनी जीवनशैली और आदतों में सुधार करने की आवश्यकता होती है। अध्ययन के लेखक और जापान के सोकोरो के होक्काइडो यूनिवर्सिटी ग्रेजुएट स्कूल ऑफ मेडिसिन के डॉ. शिंगो यानागिया ने कहा, “हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से बचने के कदम में स्वास्थ्यवर्धक भोजन करना, व्यायाम करना और वजन को कंट्रोल करना शामिल है। इसके अलावा, यदि आप शराब पीते हैं या धूम्रपान करते हैं, तो उसे मॉडरेशन पर रखा जाना चाहिए और बिन्ज स्मोकिंग से बचना चाहिए। ”
क्या कहती है रिसर्च?
J-HOPE3 अध्ययन के इस विश्लेषण ने जापानी कर्मचारियों में घरेलू आय या हाउसहोल्ड इनकम और हाई ब्लड प्रेशर के बीच संबंधों की जांच की। 2012 में 12 कार्यस्थलों से कुल 4,314 कर्मचारी (3,153 पुरुष और 1,161 महिलाएं ) थी, जो दिन में नौकरी करते थे और उनमें सामान्य ब्लड प्रेशर पाया गया है।
इसे भी पढ़ें: अल्जाइमर के इलाज में मददगार साबित हो सकता है लव हार्मोन ऑक्सीटोसिन: शोध
शोधकर्ताओं ने इन कर्मचारियों को वार्षिक घरेलू आय के अनुसार चार समूहों में विभाजित किया गया था। 5 मिलियन से कम, 5 से 7.9 मिलियन, 8 से 9.9 मिलियन और प्रति वर्ष 10 मिलियन या उससे अधिक जापानी येन प्रतिवर्ष। इसके बाद शोधकर्ताओं ने दो साल की अवधि में आय और विकासशील हाई ब्लड प्रेशर के बीच सहयोग और संबंधों की जांच की।
अध्ययन के निष्कर्षों में शोधकर्ताओं ने पाया कि सबसे कम आय वर्ग के पुरुषों की तुलना में, उच्चतम आय वर्ग के पुरुषों में हाई ब्लड प्रेशर विकसित होने की संभावना लगभग दोगुनी थी। सबसे कम आय वाले पुरुषों की तुलना में 5 से 7.9 मिलियन और 8 से 9.9 मिलियन समूहों वाले पुरुषों में हाई ब्लड प्रेशर के विकास का 50% अधिक जोखिम था।
इसे भी पढ़ें: शारीरिक रूप से स्वस्थ और फिट रहने में मदद करती है जिंदगी के प्रति सकारात्मक सोच और खुश रहना: शोध
हालांकि महिलाओं में, आय और ब्लड प्रेशर के बीच कोई महत्वपूर्ण संबंध नहीं था। महिलाओं में हाई हाउसहोल्ड इनकम या उच्च घरेलू आय वाली महिलाओं को हाई ब्लड प्रेशर के विकास का कम जोखिम था।
डॉ. यानागिया ने कहा, "हमारा अध्ययन इस बात का समर्थन करता है कि उच्च घरेलू आय वाले पुरुषों को हर दिन मोटापे और शराब पीने की अधिक संभावना होती है। यह दोनों ही व्यवहार हाई ब्लड प्रेशर के लिए प्रमुख जोखिम कारक हैं। "
Read More Article On Health News In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
- सुविधा संपन्न में हाई ब्लड प्रेशर का खतरा
- हाई ब्लड प्रेशर का खतरा
- हाई ब्लड प्रेशर क्यों बढ़ता है
- स्वास्थ्य समाचार
- हाई बीपी का कारण
- Latest Health News
- Wealthy Men And High Blood Pressure
- High Blood Pressure
- High Blood Pressure Reasons
- High blood pressure ke karan
- Early Signs High Blood Pressure In Hindi