फेस पर पिंपल्स होने के मुख्य कारण...

बिना डॉक्टर की सलाह लिए कुछ भी फेस पर लगाने से कई बार साइडिफेक्ट भी हो जाता है, जिसकी वजह से मुहांसों के निशान फेस पर दिखाई देने लगते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
फेस पर पिंपल्स होने के मुख्य कारण...

मौसम के बदलने पर या धूल-मिट्टी के कारण हमारे फेस पर मुहांसे निकल आते हैं। इनसे दूर भागने के लिए फिर हम न जाने क्या-क्या इस्तेमाल करने लगते हैं। बिना डॉक्टर की सलाह लिए कुछ भी फेस पर लगाने से कई बार साइडिफेक्ट भी हो जाता है, जिसकी वजह से मुहांसों के निशान फेस पर दिखाई देने लगते हैं। चेहरे को सही ढंग से न धोने, खाने में अधिक मात्रा में तेल, दूध, घी आदि का ज़्यादा सेवन करने से भी कई बार ऐसा होता है।

acne

अश्योर क्लीनिक के कॉस्मेटोलॉजिस्ट अभिषेक पिलानी आपको बता रहे हैं मुहांसे होने के जिम्मेदार कारणों के बारे में:

मुहांसों का फेस पर निकलने का कारण

अगर आप अपना चेहरा सही से नहीं साफ करते हैं, तो आपके चेहरे पर मुहांसे निकल सकते हैं। इसलिए रोजाना दो बार किसी भी अच्छे फेसवॉश की मदद से अपना फेस क्लीन करें।

अत्यधिक डेयरी उत्पादों के सेवन से भी मुहांसे निकल आते हैं। दूध में आईजीएफ-1 (इंसुलिन-ग्रोथ फैक्टर-1) पाया जाता है। इसके अधिक सेवन करने से सूजन होने की संभावना बढ़ जाती है। अत्यधिक तैलीय भोजन के सेवन से रोम छिद्र बंद हो सकते हैं, जिससे मुहांसे निकल सकते हैं।

स्मार्टफोन ज्यादा देर तक कान में लगाकर बात करने से नजर नहीं आने वाले बैक्टीरिया त्वचा के रोम छिद्र में प्रवेश कर जाते हैं, जिससे मुहांसे हो सकते हैं। इसलिए बात करने के दौरान ईयर फोन का इस्तेमाल करें।

कुछ लोग चेहरे पर बॉडी लोशन लगा लेते हैं, जिससे मुहांसे होने की संभावना बढ़ जाती है। बॉडी लोशन में मक्खन ज्यादा होता है। इसलिए चेहरे पर हमेशा फेसक्रीम ही लगाएं।

अत्यधिक मीठा का सेवन नहीं करना चाहिए। चीनी में ग्लाइसेमिक की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे मुहांसे हो सकते हैं, इसलिए चीनी व कार्बोहाइड्रेट युक्त भोज्य पदार्थो का ज्यादा सेवन करने से बचें। पोषक तत्वों से भरपूर फलों व सब्जियों का सेवन करें।

Image Source- Shutterstock

News Source- IANS

Read More Health Related Articles In Hindi

Read Next

बुखार के साथ कैंसर को रोकने में भी मददगार यह दवा

Disclaimer