Ramadan 2023: सेहरी और इफ्तार में पिएं ये 5 तरह के शरबत, दिनभर की थकान हो जाएगी दूर

Ramadan Special Sharbats: सेहरी और इफ्तार के लिए इन शरबतों को पीने से शरीर को ऊर्जो मिलने के साथ थकान दूर होगी।
  • SHARE
  • FOLLOW
Ramadan 2023: सेहरी और इफ्तार में पिएं ये 5 तरह के शरबत, दिनभर की थकान हो जाएगी दूर


Ramzan Special Sharbats : पवित्र रमजान का महीना शुरू होने वाला है। इस महीने में करीब 1 महीने तक रोज़े रखे जाते हैं। रमजान को रमादान के नाम से भी जाना जाता है। जिस समय ये महीना चल रहा होता है। उस समय काफी गर्मी होती है। ऐसे में सेहरी और इफ्तार के समय खाने के साथ पेय पदार्थों पर भी खासा ध्यान देना चाहिए। आज हम आपको इस आर्टिकल में ऐसे शरबत के बारे में बताने वाले है। जिन्हे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं और इनको पीने से थकान दूर होने के साथ एनर्जी भी मिलेगी। ये शरबत सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इनको पीने से शरीर में ताजगी बनी रहती है और मौसमी बीमारियों का खतरा भी कम होता हैं। आइए जानते हैं इन शरबतों के बारे में।

रोज शरबत

रोज का शरबत शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये शरीर को रिफ्रेश करने के साथ पेट को ठंडा रखने में मदद करता है। सेहरी और इफ्तार में इसको पीने से दिन भर की थकान दूर होती है और शरीर को ऊर्जो भी मिलती है। 

फालसे का शरबत

गर्मियों में फालसे काफी मात्रा में मिलते हैं। ये काफी पौष्टिक फल होता है, जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है। ये शरबत पीने से प्यास कम लगती है और गर्मियों के समय पेट में होने वाली जलन भी दूर होती है। इस शरबत को पीने से शरीर को ऊर्जा मिलती है।

चंदन का शरबत

सेहरी और इफ्तार के लिए चंदन का शरबत एक अच्छा और हेल्दी ऑप्शन है। इसे सेवन से पेट को ठंडक मिलती है और शरीर भी हाइड्रेट रहता है। इसको पीने से गर्मी ये होने वाली परेशानियां आसानी से दूर होती है और शरीर भी हेल्दी रहता है।

खस का शरबत 

खस का शरबत शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसको पीने से शरीर हेल्दी रहता है और कमजोरी भी दूर होती है। इसको पीने से पेट ठंडा रहता है और कई बीमारियां दूर होती हैं। सेहरी और इफ्तार के समय इसे आसानी से पीया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में जरूर खाएं खीरा, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

बादाम का शरबत

बादाम का शरबत शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ पेट को ठंडा भी रखता है। ये पीने में काफी स्वादिष्ट होता है। बादाम का शरबत बनाने के लिए इलायची और केवड़ा का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

सेहरी और इफ्तार के लिए इन शरबतों को शामिल किया जा सकता हैं। लेकिन अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें।

All Iamge Credit- Freepik

Read Next

गर्मियों में खीरे का रायता खाने से सेहत को मिलेंगे कई फायदे, जानें बनाने का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version