गर्भवती हैं तो इन बातों को हमेशा रखें ख्याल, जान लें नहीं तो पड़ सकता है पछताना

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में कई प्रकार के परिवर्तन आते हैं, जिन्हें पहचानना और उनके बारे में जानना उनके लिए बेहद जरूरी है। इसलिए अगर आप भी गर्भवती हैं तो हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ख्याल रखा जाना बेहद जरूरी है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्भवती हैं तो इन बातों को हमेशा रखें ख्याल, जान लें नहीं तो पड़ सकता है पछताना

गर्भावस्था महिलाओं के लिए एक बेहद ही खास पल होता है, जब उन्हें न केवल अपने बारे में सोचना होता है बल्कि अपने पेट में पल रही एक नन्ही सी जान की भी चिंता सताती है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में कई प्रकार के परिवर्तन आते हैं, जिन्हें पहचानना और उनके बारे में जानना उनके लिए बेहद जरूरी है। यह एक ऐसा समय होता है जब महिलाओं को अपना और अपने बच्चे का खास ख्याल रखना होता है क्योंकि जरा सी भी लापरवाही दोनों के लिए ही हानिकारक साबित हो सकती है। इसलिए अगर आप भी गर्भवती हैं तो हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ख्याल रखा जाना बेहद जरूरी है।

गर्भावस्था के दौरान ब्लीडिंग

अगर आप गर्भवती हैं तो गर्भावस्था के दौरान खून (मासिकधर्म) आना आपके और आपके बच्चे दोनों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। अगर आपको ऐसी स्थिति से गुजरना पड़ रहा है तो इसे बिलकुल भी नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से परमार्श लें। कई महिलाओं को गर्भावस्था के वक्त भी पीरियड्स होते हैं, इसलिए डॉक्टर की सलाह और दवा गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद जरूरी है।

चिड़चिड़ापन होने पर डॉक्टर से मिलें

कई बार गर्भावस्था के वक्त संतुलित आहार नहीं खाने के कारण चक्कर, कमजोरी हो सकती है, जिसके कारण चिड़चिड़ापन हो सकता है इसलिए ऐसी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह लें।

इसे भी पढ़ेंः स्तन कैंसर को खतरे को कम करने में मददगार हैं ये 4 चीज, लंबी होगी उम्र

बीपी की जांच करवाते रहें

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपने शरीर की जांच अवश्य करानी चाहिए इसके अलावा उन्हें अपने ब्लड प्रेशर का ध्यान भी रखना चाहिए। अगर आपका ब्लड प्रेशर ज्यादा या कम हो तो डॉक्टर से मिले और उन्हें इस बात की जानकारी दें।

संक्रमण से बचें

अगर आपको गर्भावस्था के दौरान बार-बार टॉयलेट जाने की इच्छा हो रही है तो आपके लिए डॉक्टर की सलाह लेना उचित होगा क्योंकि ऐसी स्थिति में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा अगर पेट में कहीं भी दर्द हो रहा हो तो डॉक्टर से सलाह लें और पूछें कि ऐसा क्यों हो रहा है।

इसे भी पढ़ेंः गर्भवती होने के लिए ये वक्त होता है बिल्कुल परफेक्ट, जानें एक्सपर्ट की राय

मूत्र के रंग पर ध्यान दें

अगर आप पानी की सही मात्रा ले रहे हैं लेकिन यूरिन का रंग फिर भी पीला है तो इसे नजरअंदाज न करें क्योंकि ये डिहाइड्रेशन का संकेत हो सकता है। ज्यादा पेशाब आना गर्भवती महिला में डायबिटीज (जैस्टेशनल डायबिटीज) का संकेत हो सकता है।

गर्भावस्था के दौरान इन बातों का भी रखे ख्याल

  • गर्भावस्था में  शरीर पर खुजली होना सामान्य है लेकिन ज्यादा होने पर इसे नजरअंदाज न करें।
  • गर्भावस्था के दौरान शरीर में सूजन सामान्य है हालांकि पैर-हाथ ज्यादा सूज जाने पर डॉक्टर को इसकी जानकारी जरूर दें।
  • अगर धुंधला दिखना जैसी देखने में कोई भी समस्या आ रही है तो डॉक्टर से सलाह जरूरी है।
  • गर्भावस्था के दौरान उल्टी आम समस्या है लेकिन ज्यादा उल्टी के साथ दस्त होना डायरिया की निशानी भी हो सकती है।

Read More Articles On Women Health In Hindi

Read Next

गर्भवती होने के लिए ये वक्त होता है बिल्कुल परफेक्ट, जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer