
गर्भावस्था महिलाओं के लिए एक ऐसी स्थिति होती है, जहां वह दो परिवारों के बीच खुशी का पल और एक नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रही होती है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को कई प्रकार की दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है लेकिन वह इन सब बाधाओं को पार कर एक नन्ही सी जान को दुनिया में लेकर आती हैं। महिलाओं के लिए गर्भावस्था का पता लगाना पहले की तुलना में आसान हो गया है। अब आप मेडिकल स्टोर से प्रेग्नेंसी टेस्ट किट की मदद से भी गर्भधारण जांच सकती हैं।
गर्भावस्था का पता लगने पर आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और उनकी सलाह लें। अगर आप भी गर्भधारण से जुड़े भ्रांतियों के बीच फंसी हुई हैं तो हम आपको गर्भधारण के लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके जरिए आप आसानी से गर्भधारण का पता लगा सकते हैं।
गर्भावस्था के लक्षण
- गर्भावस्था की शुरुआत होने पर महिलाओं में कॉन्स्टिपेशन की समस्या शुरू हो जाती है। पाचन प्रक्रिया खराब होने के कारण पेट में भारीपन और गैस की समस्या हो सकती है। इसलिए ज्यादा भयभीत न हो डॉक्टर से बात कर उनसे उचित सलाह लें।
- अक्सर देखा जाता है कि गर्भावस्था की शुरुआत होने पर महिलाओं में खाना खाने की इच्छा कम हो जाती है और उन्हें उल्टी आने जैसी स्थिति भी हो जाती है।
- गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिलता है और आप बात-बात पर भड़क सकती हैं।
- गर्भावस्था की शुरुआत होने पर आपके शरीर में थकावट हो जाती है और महिलाएं थका-थका महसूस करती हैं।
- गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के स्तन में में सूजन आ जाती है।
- अक्सर देखा जाता है कि गर्भावस्था में महिलाओं का सर्कुलेशन तेज हो जाता है, जिसके कारण उन्हें सिर दर्द की समस्या हो जाती है।
- गर्भावस्था की शुरुआत होने पर महिलाओं को ब्राउन डिस्चार्ज होता है और उनके पेट में हल्का-हल्का दर्द होता है।
- गर्भावस्था की शुरुआत होने पर महिलाओं की बॉडी का तापमान बढ़ना भी एक लक्षण है।
- इस स्थिति में महिलाओं को किसी भी वक्त कुछ अलग खाने की इच्छा जागती है। अगर आप शादीशुदा है और हर वक्त कुछ अलग-अलग खानी चाहती हैं तो आपके गर्भवती होने की संभावना बढ़ जाती है।
- गर्भावस्था की शुरुआत होने पर सुबह जागने के बाद महिलाओं को कमजोरी महसूस होती है इसके साथ ही उनका पेट भी फूलना शुरु हो जाता है।
इसे भी पढ़ेंः स्तन कैंसर को खतरे को कम करने में मददगार हैं ये 4 चीज, लंबी होगी उम्र
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है हालांकि इस स्थिति में अक्सर महिलाओं को अपना और अपने बच्चे का विशेष ख्याल रखना होता है। इसलिए उन्हें अपने शरीर में होने वाले परिवर्तनों पर ध्यान देना चाहिए।
हम आपको ऐसे भी कुछ लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
- गर्भावस्था के दौरान बहुत ज्यादा ब्लीडिंग या स्पॉटिंग होने की वजह से गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है ऐसे में आप तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें क्योंकि यही अच्छा होता है।
- बार-बार सिर दर्द होना भी एक समस्या बन सकता है। अगर आराम करने के बावजूद सिरदर्द ठीक न हो तो आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
- यूटरस (पेट के निचले हिस्से) में तेज दर्द भी महिलाओं के लिए एक खतरे की स्थिति होती है इसलिए ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।
- वजाइना में जलन या खुजली होना या फिर पीले रंग का डिस्चार्ज होना भी एक समस्या हो सकती है इसलिए शरीर में होने वाले परिवर्तन का ध्यान रखें।
Read More Articles On Women Health In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version