अस्थमा में एक्सरसाइज करते समय बरतें ये सावधानियां, नहीं तो हो सकते हैं नुकसान

Precautions To Take While Exercising With Asthma: अस्थमा में एक्सरसाइज करते समय सावधानियों का ध्यान न रखने से परेशानी बढ़ सकती है। 

Prins Bahadur Singh
Written by: Prins Bahadur SinghUpdated at: Mar 29, 2023 20:43 IST
अस्थमा में एक्सरसाइज करते समय बरतें ये सावधानियां, नहीं तो हो सकते हैं नुकसान

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Precautions To Take While Exercising With Asthma: अस्थमा के दौरान एक्सरसाइज करना हानिकारक हो सकता है लेकिन तब, जब आप इस दौरान सावधानियां नहीं बरतते हैं। अस्थमा में समय-समय पर सांस लेने में तकलीफ होती है। बहुत बार स्थिति को सामान्य करने के लिए इनहेलर का प्रयोग करना पड़ता है। अस्थमा से पीड़ित व्यक्ति यदि दौड़ लगाता है या हार्ड वर्कआउट करता है तो इससे दिल की धड़कनें बढ़ जाती हैं, जिससे सांस लेनें मे तकलीफ होने लगती है। एक्सरसाइज करना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। आप इससे अपना अस्थमा भी ठीक कर सकते हैं। जानें, अस्थमा के दौरान एक्सरसाइज करते समय आपको क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। 

अस्थमा में एक्सरसाइज करते समय ध्यान रखें ये बातें- Precautions For Asthma Patient While Exercising With Asthma

अस्थमा की बीमारी में एक्सरसाइज का अभ्यास करते समय आपको इन सावधानियों का विशेष ध्यान रखना चाहिए-

1. सही एक्सरसाइज का अभ्यास करें 

अस्थमा की बीमारी में सही एक्सरसाइज का अभ्यास करना बहुत जरूरी है। इस बीमारी में बहुत ज्यादा हार्डकोर एक्सरसाइज या कार्डियो आदि का अभ्यास करने से बचना चाहिए। कार्डियो और हार्डकोर एक्सरसाइज का अभ्यास करने से आपके हार्ट और फेफड़ों पर दबाव पड़ सकता है। इसकी वजह से आपको सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

 Precautions To Take While Exercising With Asthma

इसे भी पढ़ें: लगातार खांसी, सीने में दर्द हो सकता है अस्थमा फ्लेयर अप का लक्षण, जानें कारण और बचाव

2. खुली और साफ जगह पर करें एक्सरसाइज

अस्थमा में एक्सरसाइज का अभ्यास खुली और साफ जगह पर करना चाहिए। धूल-मिट्टी और प्रदूषण वाली जगहों पर एक्सरसाइज का अभ्यास करने से आपको कई गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। एक्सरसाइज कभी भी बंद कमरे या बंद जगह पर नहीं करनी चाहिए।

3. एक्सरसाइज से पहले वार्मअप करें

एक्सरसाइज का अभ्यास करने से पहले वार्मअप जरूर करना चाहिए। इससे आपका शरीर एक्टिव हो जाता है और एक्सरसाइज के दौरान स्टैमिना बढ़ती है। वार्मअप करने के बाद एक्सरसाइज का अभ्यास करने से इंजरी का खतरा भी कम होता है।

4. इन्हेलर साथ रखें 

अस्थमा के मरीजों को अपने साथ इन्हेलर कैरी करने की सलाह दी जाती है। एक्सरसाइज करते समय भी आपको इन्हेलर और दवाएं साथ रखनी चाहिए। एक्सरसाइज के दौरान किसी भी तरह की इमरजेंसी होने पर आप इसका तुरंत इस्तेमाल करें।

5. अस्थमा बढ़ने पर न करें एक्सरसाइज

अस्थमा बढ़ने पर आपको एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए। इस दौरान एक्सरसाइज करने से आपके हार्ट और फेफड़ों पर दबाव बढ़ेगा और इसकी वजह से कई गंभीर परेशानियों का खतरा रहता है। 

इसे भी पढ़ें: अस्थमा अटैक आने पर क्या करना चाहिए? जानें कैसे करें मरीज की मदद

अस्थमा की बीमारी में एक्सरसाइज का अभ्यास करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। इस बीमारी में एक्सरसाइज की शुरुआत एक्सपर्ट की देखरेख में करना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।

(Image Courtesy: freepik.com)

 
Disclaimer