शारीरिक गतिविधियां करने वाले लोग रहते हैं अधिक खुश

शारीरिक गतिविधियां करना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
शारीरिक गतिविधियां करने वाले लोग रहते हैं अधिक खुश

शारीरिक गतिविधियां करना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। जो लोग शारीरिक श्रम किसी भी रूप में करते हैं वह फिट रहने के साथ साथ स्वस्थ भी रहते हैं। हालिया शोध में इसका खुलासा हुआ है कि आपकी शारीरिक गतिविधियों की निरंतरता और उन्हें करने की क्षमता आपकी खुशी के स्तर को बढ़ाती है। शोधकर्ताओं के एक दल ने पाया कि एक सप्ताह में एक बार शारीरिक श्रम करने वाला एक सामान्य वजन का वयस्क बिना शारीरिक श्रम के पूरा सप्ताह गुजारने वाले समान वजन के वयस्क की अपेक्षा 1.4 गुना ज्यादा खुश रहा जबकि सामान्य से अधिक वजन का वयस्क 1.5 गुना ज्यादा खुश रहा। शारीरिक श्रम से मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है क्योंकि इससे मानसिक तनाव और घबराहट जैसी बीमारियां से परेशान लोगों को फायदा होता है।

मिशिगन विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर वेयन चेन ने कहा, 'हमारे शोध के अनुसार शारीरिक श्रम की निरंतरता और उसकी मात्रा तथा खुशी के बीच सीधा संबंध है।' हैप्पीनेस स्टडीज नामक जर्नल में उन्होंने कहा, 'थोड़ा सा भी शारीरिक श्रम करने पर खुशी मिलती है।'

इसे भी पढ़ें : बजट 2018: हेल्‍थ सेक्‍टर में 10 बड़ी घोषणाएं, अब फ्री में होगा इलाज!

कैसे बढ़ाएं शारीरिक फिटनेस

  • व्‍यायाम करने से आपकी फिटनेस में इजाफा होता है। इससे व्‍यक्ति की शारीरिक क्षमता में तो इजाफा होता ही है साथ ही वह मानसिक रूप से भी अधिक शांत और मजबूत रहता है।
  • हम एक आधुनिक दुनिया में रहते हैं। जहां तकनीक के नए आविष्‍कारों ने हमारी जिंदगी बेहद आसान बना दी है। घर के कामकाज के लिए भी हमारी निर्भरता बढ़ती जा रही है। चाहे फर्श साफ करना हो या कपड़े धोने हों, हम हर काम मशीनों के जरिये ही करना पसंद करते हैं। इस कारण हमारी शारीरिक गतिविधियां भी कम हो गयी हैं। थोड़े हाथ-पैर हिलाइये और छोटे मोटे काम तो खुद अपने हाथ से ही कीजिए।
  • बागवानी एक बहुत अच्‍छा व्‍यायाम है। बागवानी से आप काफी कैलोरी बर्न कर सकते हैं। बागवानी के दौरान आप काफी शारीरिक क्रियाकलाप करते हैं। बागवानी से आपकी सभी जरूरी मांसपेशियों का व्‍यायाम होता है।
  • क्‍यों न अपने फिटनेस कार्यक्रम में परिवार को भी शामिल कर लिया जाए। सुबह-सुबह पूरा परिवार साइक्लिंग, स्विमिंग, जॉंगिंग या इस तरह की किसी एक्‍सरसाइज में शामिल हो जाए तो बात ही क्‍या।
  • दोस्‍तों के साथ बैठकर गप्‍पें मारना अच्‍छी बात है। लेकिन, कैसा हो अगर दोस्‍तों के साथ जरा चहलकदमी कर ली जाए। एक जगह बैठकर कैलोरी ठूंसने से अच्‍छा है कि आप बेकार की कैलोरी खर्च करें। अगर दोस्‍तों के साथ कुछ देर आउटडोर गेम खेलने का मौका मिल जाए तो बात ही क्‍या। यह तो एक तीर से दो शिकार जैसा होगा। मस्‍ती की मस्‍ती और कैलोरी की छुट्टी।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Health News In Hindi

Read Next

सेहत के लिए बहुत हानिकारक है एंटीबायोटिक दवा, हर साल इतने लोगों की होती है मौत

Disclaimer