Tue Sep 22, 2026 | 05:09 AM IST

Medically Reviewed by Dr Tanima Singhal , Pregnancy Educator & Lactation Consultant

सर्द‍ियों में शिशुओं की तेल से जरूर करें मालिश, मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

श‍िशुओं के ल‍िए सर्द‍ी में तेल की माल‍िश बेहद फायदेमंद होती है। इससे उनकी हड्ड‍ियां मजबूत बनती हैं। अन्‍य फायदे और माल‍िश का सही तरीका जान लें।    
सर्द‍ियों में शिशुओं की तेल से जरूर करें मालिश, मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे
सर्द‍ियों में शिशुओं की तेल से जरूर करें मालिश, मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

Oil Massage For Baby: ठंड के मौसम में तेल की माल‍िश श‍िशु के ल‍िए फायदेमंद होती है। कम उम्र में हड्ड‍ियों का व‍िकास हो रहा होता है। इस दौरान अगर तेल की माल‍िश करेंगे, तो हड्ड‍ियों को मजबूती म‍िलेगी। ठंड के द‍िनों में कई तरह की बीमार‍ियां होती हैं ज‍िसकी चपेट में आने के कारण हम बीमार हो जाते हैं। श‍िशु की रोग प्रत‍िरोधक क्षमता हमारे मुकाबले ज्‍यादा कमजोर होती है। ऐसे में वे जल्‍दी बीमार पड़ते हैं। श‍िशुओं की माल‍िश करेंगे, तो उनके शरीर को मजबूती म‍िलेगी। आगे लेख में जानेंगे सर्दी के द‍िनों में श‍िशु की माल‍िश करने के फायदे और माल‍िश का सही तरीका। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Dr Tanima Singhal, Lactation Expert, Ma-Si Care Clinic, Lucknow से बात की।

oil massage for babies oil massage for babies

सर्द‍ी में शिशुओं की तेल से माल‍िश करने के फायदे- Oil Massage Benefits For Babies   

  • सर्दि‍यों में तेल से माल‍िश करेंगे, तो श‍िशु की मांसपेश‍ियों और हड्ड‍ियों को मजबूती म‍िलेगी।
  • ठंड के द‍िनों में तेल से माल‍िश करेंगे, तो श‍िशु को सुकून भरी नींद म‍िलेगी।   
  • तेल की माल‍िश करने से ब्‍लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे श‍िशु की ग्रोथ में मदद म‍िलती है।
  • तेल की माल‍िश करने से सर्दी-जुकाम की समस्‍या भी दूर होती है।
  • माल‍िश करेंगे, तो पेट से संबंध‍ित समस्‍याओं को कम करने में मदद म‍िलेगी। 

सर्द‍ी में शिशुओं की तेल से माल‍िश करने का सही तरीका- Method of Oil Massage For Babies  

  • सबसे पहले श‍िशु के पैर की माल‍िश करें। हाथों को श‍िशु के पैर पर लंबा लेकर जाएं और गोल-गोल घुमाते हुए माल‍िश करें।
  • माल‍िश के समय हाथों को पहले ऊपर लेकर जाएं और फ‍िर नीचे लेकर आएं। इससे ब्‍लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
  • माल‍िश के ल‍िए आपको हाथों और उंगल‍ियां का इस्‍तेमाल कोमलता के साथ करना है।
  • माल‍िश के ल‍िए हल्‍की स्‍ट्रेच‍िंग भी जरूरी है। श‍िशु के पैर को हल्‍का स्‍ट्रेच करें।
  • इसी तरह हाथों को भी हल्‍का स्‍ट्रेच करके माल‍िश करें।
  • इसके बाद पेट, गर्दन और पीठ पर उंगल‍ियों की मदद से माल‍िश करें। इन ह‍िस्‍सों में स्‍ट्रेच‍िंग की जरूरत नहीं होगी। केवल उंगल‍ियों से माल‍िश करना ही काफी है।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में बच्चों को सुलाने से पहले तलवों में लगाएं सरसों का तेल, इन 5 परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

माल‍िश के ल‍िए कैसा तेल चुनें?- How to Select Oil For Massage

  • श‍िशु की त्‍वचा के ल‍िए नार‍ियल तेल, सरसों का तेल और ति‍ल के तेल का इस्‍तेमाल कर सकते हैं।  
  • श‍िशु की त्‍वचा के ल‍िए सर्दी के द‍िनों में गुनगुने तेल का इस्‍तेमाल सही रहेगा। हालांक‍ि ध्‍यान रखें क‍ि श‍िशु की त्‍वचा पर ज्‍यादा गर्म तेल लगाने की गलती न करें।
  • माल‍िश करने के ल‍िए तेल की कुछ बूंदों को अपनी हथेली पर डालकर दोनों हाथों के बीच रगड़ें। ठंडे हाथों से श‍िशु की माल‍िश करने से बचें। 

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें। 

Read Next

बच्चों में हीमोग्लोबिन कितना होना चाहिए? डॉक्‍टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 26, 2023 11:35 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Oct 26, 2023 11:40 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Tanima Singhal

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content