गर्भावस्था में पोषण की जरूरत इसलिए बढ़ जाती है क्योंकि मां का आहार पर ही आने वाले बच्चे की सेहत और शारीरिक विकास निर्भर होता है। इसलिए एक गर्भवती महिला के लिए संतुलित आहार, जिसमें विटामिन, मिनरल और अन्य सभी जरूरी पोषक तत्व हो, उसे जरूर मिलना चाहिए। एक रिसर्च के मुताबिक, दुनियाभर में जन्म के बाद लाखों बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास इसलिए नहीं हो पाता है क्योंकि गर्भधारण के दौरान मां को संतुलित आहार नहीं मिल पता है और न ही महिला की सही देखभाल हो पाती है। इस पोषण सप्ताह में हम आपको बताएंगे कि गर्भावस्था के दौरान एक महिला के लिए पोषण कितना महत्वपूर्ण है।
गर्भावस्था में कितना जरूरी है पोषक तत्व
- अगर आप गर्भवती हैं तो कुछ पोषक तत्वों को अपने आहार में जरूर शामिल करें, क्योंकि कुछ पोषक तत्व आपके और आपके होने वाले बच्चे के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते है।
- गर्भावस्था के दौरान विटामिन बी, को अपने भोजन में शामिल करें। इसके लिए फोलिक एसिड या फोलेट 800 मिलीग्राम की खुराक भी ले सकती है। यह न्यूरल ट्यूब दोष को रोकने में मदद करता है।
- एक दिन में 1000 मिलीग्राम कैल्शियम आपके होने वाले बच्चे के हड्डियों और दांतों के समुचित विकास के लिए भी आवश्यक है। विटामिन डी भी कैल्शियम के अवशोषण में मदद करने के लिए महत्वपूर्ण है।
- डेयरी, अनाज और फलियां जरूर खाएं। इससे आपको प्रोटीन मिलेगा जो मांसपेशियों के विकास में मदद करता है। कम से कम 71 ग्राम प्रोटीन प्रति दिन अवश्य खाएं।
- प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों के बाद आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि आप अपने रोज के आहार में कम से कम 27 ग्राम आयरन का सेवन जरूर करें। यह एनीमिया को रोकने और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबुत करने में मदद करता है।
गर्भावस्था के लिए पोषण संबंधी 10 महत्वपूर्ण बातें
- गर्भवास्था में आप उन्हीं चीजों का सेवन करें जिसमें फैट नहीं हो क्योंकि ऐसा खाना आपको पोषण कम देता है और मोटापा बढ़ाता है।
- गर्भावस्था में एक साथ ज्यादा खाना नहीं खाएं, कोशिश करें कि खाना थोड़ा थो़ड़ा करके दो या तीन बार खाएं। प्रेंग्नेंसी में फुल क्रीम दूध की जगह टोन्ड दूध ही पीएं।
- गर्भावस्था में स्वास्थवर्धक भोजन करें। इससे वजन नहीं बढ़ता है और गर्भावस्था संबंधी जटिलताओं का खतरा भी कम होता है।
- प्रेग्नेंसी के दौरान ली जाने वाली कैलोरीज की मात्रा सीमित करना चाहिए। अपने आहार में साबुत अनाज, फल, सब्जियां और दाल को शामिल करें।
- गर्भावस्था के दौरान नारियल तेल में बना हुआ खाना ही खाएं। यह आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है और इससे वजन भी नहीं बढ़ता है।
- प्रेग्नेंसी में हल्के फुल्के व्यायाम करने से शरीर फुर्तीला बना रहता है, जिससे प्रसव के समय होने वाली समस्याओं से बचा जा सकता है।
- महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान तला भुना खाना खाने की बजाय उबली हुई सब्जियां खानी चाहिए।
- हरी सब्जियां व फल का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें। अगर आपका फल खाने का मन नहीं है तो आप फलों का जूस भी ले सकती हैं।
- अगर आप व्यायाम नहीं कर पा रहीं हैं तो घर के छोटे मोटे काम स्वंय करने की कोशिश करें। प्रेग्नेंसी के दौरान टहलना जरूरी है। इसलिए सुबह शाम धीरे-धीरे आराम से खुली हवा में जरूर टहलें।
- महिलाएं गर्भावस्था के दौरान कच्ची सब्जियों के सलाद या फलों का सलाद भी खा सकती हैं। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Diet & Nutrition In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version