कई बार बैठे-बैठे या खड़े-खड़े आपके अंग सुन्न हो जाते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? अंगों का सुन्न होना सामान्य बात है और ये किसी रोग या शरीर में किसी कमी के कारण नहीं होता है। आमतौर पर ज्यादा देर तक एक ही पोजीशन में बैठने, खड़े रहने यानी स्थिर रहने से सुन्नपन की स्थिति आती है। सुन्नपन की स्थिति में जब आप प्रभावित अंग को थोड़ा सहलाते हैं और झटका देते हैं, तो थोड़ी देर में अंग सामान्य हो जाता है। आइए आपको बताते हैं कि क्यों होते हैं आपके अंग सुन्न और कैसे इनसे तुरंत मिल सकती है राहत।
क्यों होते हैं शरीर के अंग सुन्न
शरीर के अंगों का सुन्न होना सामान्य है। आमतौर पर हाथ, पैर और कंधों में सुन्नपन ज्यादा होता है। इसका कारण है कि लेटते, बैठते या खड़े होते समय हमारे इन्हीं अंगों पर सबसे ज्यादा जोर पड़ता है। दरअसल जब आप एक ही मुद्रा में देर तक काम करते हैं या रुके रहते हैं, तो मांसपेशियां और रक्तवाहिनियां शिथिल हो जाती हैं। इसी कारण शरीर सुन्नपन यानी नम्बनेस की स्थिति में चला जाता है। आमतौर पर जब खून की दौड़ान में कोई रुकावट आती है, तभी आपको अंग में सुन्नपन महसूस होता है।
इसे भी पढ़ें:- थकी हुई आंखों को 2 मिनट में करें रिफ्रेश, आजमाएं ये 5 आसान नुस्खे
क्या हैं सुन्नपन के लक्षण
शरीर के किसी अंग के सुन्न होने पर आमतौर पर आपको उस अंग में हल्की झनझनाहट महसूस होती है और ऐसा लगता है कि शरीर से वो अंग निकल गया है यानी उस अंग का आभास नहीं होता है। कई बार इसी कारण अंग को मानसिक संकेत भी नहीं मिल पाते हैं। इसीलिए सुन्नपन की स्थिति में जब आप अंगों को झटका देना चाहते हैं, तो कई बार अंग हिलते ही नहीं हैं। आमतौर पर सुन्नपन की स्थिति में सुई के चुभने जैसी सनसनी अंग में होती है मगर सामान्य दर्द नहीं होता है।
सुन्नपन के लिए घरेलू नुस्खे
लहसुन या सोंठ
अगर आपको अक्सर अंगों के सुन्न होने की समस्या आती है, तो सुबह शौच के बाद सोंठ का छोटे टुकड़े या लहसुन की 2 कलियों को चबाकर खा लीजिेए। इससे आपको अंगों के सुन्नपन से राहत मिलेगी क्योंकि इन दोनों के ही सेवन से शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन अच्छा हो जाता है।
इसे भी पढ़ें:- चोट के कारण निकलने लगा खून, 1 मिनट में रोक देंगे ये आसान नुस्खे
पीपल की पत्तियां
पीपल बहुत गुणकारी पेड़ होता है। इसकी पत्तियों में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स होते हैं। अगर आपको अक्सर अंगों में सुन्नपन की शिकायत रहती है, तो पीपल की 3-4 ताजी पत्तियों यानी कोंपलों को सरसों के तेल में डालकर अच्छी तरह पका लें। अब जब भी अंग सुन्न हों, तुरंत इस पर इस तेल से मालिश करें।
देसी घी
अगर आपको पैरों में सुन्नपन की समस्या समझ आती है, तो घबराएं नहीं। देसी घी आपकी इस समस्या को चुटकियों में ठीक कर देगा। इसके लिए रात को सोने से पहले देसी घी को हल्की आंच में सहने लायक गर्म कर लें और फिर इसे तलवों पर लगाएं। इससे आपके सुन्नपन की समस्या आसानी से ठीक हो जाएगी। इसके अलावा इससे पैरों के फटने की समस्या भी खत्म हो जाएगी।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Alternative Therapies In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version