Nobel Prize 2019 Winners List: चिकित्‍सा क्षेत्र में 3 वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्‍कार, जानें कौन हैं ये महान खोजकर्ता

Nobel Prize 2019 Winners List: चिकित्‍सा क्षेत्र में 3 वैज्ञानिकों को संयुक्‍त रूप से नोबेल पुरस्‍कार की घोषण की गई है। नोबेल प्राइज देने वाली संस्‍था ने ट्वीट कर जानकारी दी है।
  • SHARE
  • FOLLOW
Nobel Prize 2019 Winners List: चिकित्‍सा क्षेत्र में 3 वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्‍कार, जानें कौन हैं ये महान खोजकर्ता


Nobel Prize 2019 Winners List: मेडिसिन या फिजियोलॉजी के लिए 2019 का नोबेल पुरस्कार सोमवार को संयुक्त रूप से दो अमेरिकियों और एक ब्रिटिश वैज्ञानिक, विलियम जी केलिन जूनियर और ग्रीग एल सेमेन्‍जा, सर पीटर जे रैटक्लिफ के नाम की घोषणा की गई है। इन वैज्ञानिकों को कोशिकाओं के ऑक्सीजन ग्रहण पर किए गए खोज के लिए नोबेल पुरस्कार दिया जा रहा है।

नोबेल पुरस्कार देने वाली संस्‍था ने मेडिसिन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार के लिए संयुक्‍त रूप से तीन नामों की घोषणा करते हुए अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया है। 

कौन हैं ये वैज्ञानिक?

विलियम जी केलिन जूनियर

अमेरिकी वैज्ञानिक विलियम जी केलिन जूनियर का जन्म न्यूयॉर्क में (1957) हुआ था। उन्होंने ड्यूक विश्वविद्यालय से एमडी की पढ़ाई पूरी की है। विलियम ने बाल्टीमोर के जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय और बॉस्टन के दाना-फार्बर कैंसर संस्‍थान से इंटरनल मेडिसिन और ऑन्कोलॉजी में विशेषज्ञ प्रशिक्षण हासिल की है।

ग्रेग एल सेमेंजा

ग्रेग एल सेमेंजा भी न्यूयॉर्क के रहने वाले हैं और उनका जन्म 1956 में हुआ। ग्रेग ने बॉस्टन में हार्वर्ड विश्वविद्यालय से जंतु विज्ञान में ग्रेजुएशन कंप्‍लीट किया। उन्‍होंने पेन्सिवेनिया विश्वविद्यालय से एमडी/पीएचडी की डिग्री हासिल की है।

सर पीटर जे रैटक्लिफ

सर पीटर जे रैटक्लिफ का जन्म इंग्लैंड के लंकाशायर में (1954) हुआ था। उन्होंने कैंब्रिज विश्वविद्यालय के गोन्विले और साइअस कॉलेज से मेडिसिन की पढ़ाई की। इसके बाद पीटर ने ऑक्सफोर्ड से नेफ्रोलॉजी में ट्रेनिंग भी हासिल की।

Read More Health News In Hindi

 

Read Next

खा-खा कर हो गए हैं मोटे तो परेशान न हों, वैज्ञानिकों ने बताया ये छोटा सा बदलाव जो घटाएगा आपका वजन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version