Bad Habits At Night: रात में भूलकर भी नहीं करनी चाहिए ये 5 गलत हरकतें, सबुह उठते ही मूड हो जाएगा खराब

रात में 8 घंटे से कम नींद लेना आपके स्वास्थ्य के लिए कितना हानिकारक साबित हो सकता है इस बात को सभी जानते हैं लेकिन कुछ लोग हर रात ऐसी 5 हरकतें करते हैं, जो उनके स्वास्थ्य के लिए खराब हो सकती हैं।    
  • SHARE
  • FOLLOW
Bad Habits At Night: रात में भूलकर भी नहीं करनी चाहिए ये 5 गलत हरकतें, सबुह उठते ही मूड हो जाएगा खराब

रात में सोना किसे पसंद नहीं लेकिन मौजूदा वक्त में रात में नींद न आना काफी मुश्किलें खड़ी कर सकता है। इस बात को ज्यादातर लोग मानते हैं कि हम रात में नाइट आउट, पार्टी जैसी अन्य  चीजें करना पसंद करते हैं लेकिन कुछ हरकतें आपकी अगली सुबह खराब कर सकती हैं। रात में 8 घंटे से कम नींद लेना आपके स्वास्थ्य के लिए कितना हानिकारक साबित हो सकता है इस बात को सभी जानते हैं लेकिन ऐसी क्या बातें हैं, जिनके कारण आप नींद नहीं ले पाते और अगर सो भी जाते हैं तो सुबह आपका मूड तरोंताजा नहीं होता। अगर आप भी इन लोगों में शामिल हैं तो हम आपको ऐसी 5 हरकतों के बारे में बता रहे हैं, जो अगली सुबह आपका मूड खराब कर सकती हैं। अगर आप इन 5 हरकतों में सुधार कर ले तो आपका मूड भी अच्छा रहेगा और आप सही से अपना काम भी कर सकेंगे। 

एक्सरसाइज (Exercise)

आमतौर पर जिम आपकी नींद को बेहतर बनाने और जल्दी से सोने में मदद करती है। लेकिन जब आप वर्कआउट करते हैं तो आपकी बॉडी कोर्टिसोल का निर्माण करती है। ये आपको सतर्क रहने में मदद करने वाला हार्मोन है। ये अच्छा है अगर आप काम के लिए जागने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन अगर आप सोने की कोशिश कर रहे हैं तो आपके लिए ये अच्छा नहीं है। अगर आप शाम में एक्सरसाइज करते हैं तो ध्यान रखिए की सोने से कम से कम तीन घंटे पहले इसे खत्म करने का प्रयास करें।

इसे भी पढ़ेंः सोने से पहले पैरों की मालिश इन 5 रोगों को दूर करने में है फायदेमंद, नसों को भी मिलता है आराम

रात में खाना पैक करना (Packing Lunch at Night)

अगली सुबह जल्दी जाने के लिए खाना पैक कर फ्रिज में रखना और उठते ही उसे उठा कर भाग लेना सुबह में आपका समय और काम भले ही कम कर देता हो लेकिन इस बात का गारंटी है कि खाने में मौजूद पोषक तत्व दिन में अपने-आप कम हो जाएंगे और आपको जरूरी पोषक तत्व नहीं मिलेंगे। ऐसा करने से आपका शरीर थकान और आराम मांगेगा, जो कि काम के वक्त आपको परेशान कर सकता है।

देर रात खाना खाना (Late-Night Eating)

रात को आराम से सोने के लिए देर रात खाना खाना बिल्कुल भी सही नहीं है। यह आपको जगाए रखने में मदद कर सकता है। अपने अगले दिन की शुरुआत अच्छी करनी के लिए आप रात में कम फैट, नमक और कैलोरी वाला खाना खाएं। इस बात का ध्यान जरूर रखें कि आप सोने से कुछ घंटों पहले ही खाना खाएं। अगर आपको भूख लग भी रही है तो टोस्ट या दही जैसे आसानी से पचाए जाने वाले हल्के फूड ही लें।

इसे भी पढ़ेंः रात में नहीं आती नींद तो इन 3 तरीकों से महज 2 मिनट में घोड़े बेचकर सोएंगे आप, पढ़ें कैसे

दांतों को नजरअंदाज न करें (Ignoring Your Teeth)

अगर आप रात को ब्रश नहीं करते हैं तो आप अगली सुबह अपने दांतों पर बैक्टीरिया की एक मोटी परत पाते हैं। माउथवॉश से मुंह धोना आपके दांतों पर बैक्टीरिया के निर्माण में मदद कर सकता है। ये दो से तीन दिनों में सीमेंट की तरह एक मोटी परत बना लेते हैं, जिसके कारण दांतों में सड़न जैसे समस्या होने लगती है। अगर इस समस्या को नजरअंदाज किया जाए तो बाद में केवल डेंटिस्ट ही इसे निकाल पाएगा।

देर रात तक जागना (Staying Up Late)

यह न केवल आपके शरीर की ऊर्जा ले लेता है बल्कि आपकी बॉडी को कोर्टिसोल बनाने में मदद भी कर सकता है। यह अगले दिन आपको हाई फैट और हाई शुगर फूड खाने के लिए भी लालसा जगा सकता है। इसलिए अगर आप रात में 6 घंटे से कम सोते हैं तो आपको बॉडी अतिरिक्त फैट बनाना शुरू कर देगी। बॉडी पर जमा ये अतिरिक्त फैट आपको डायबिटीज और ह्रदय रोग जैसी अन्य बीमारियां भी दे सकता है। इसलिए अगर आपको सही से काम करना है तो कम से कम आठ घंटे की नींद जरूर लें।

Read More Articles On Mind and Body In Hindi

Read Next

ये 5 छोटी-छोटी आदतें बना देंगी आपके दिमाग को 'सुपर कंप्यूटर', बढ़ेगी याददाश्त क्षमता

Disclaimer