
अपने आप को री-प्रिजेंट करना भी एक कला है। ऐसे में अगर शुरू से थोड़े बदलाव अपनी दिनचर्या में किए जाएं तो आगे जाकर शर्मिंदा नहीं होना पड़ता। जानें कैसे
चाहे प्रोफेशनल लाइफ हो या पर्सनल खुद को रिप्रेजेंट करना भी एक कला है। अगर आपका इंप्रेशन ही अच्छा नहीं होगा तो लोग आप से कटने लगेंगे। आजकल यह सोच केवल स्त्रियों की नहीं बल्कि पुरुषों की भी है। आज के पुरुष भी अपनी स्मार्ट पर्सनैलिटी को मेंटेन रखने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। आपका ड्रेस सेंस, बोलने का तरीका, उससे मिलने का सही ढंग, मैनर्स स्टाइल आदि यह सब सामने वाले पर अपनी सकारात्मक छाप छोड़ने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। जीवन में थोड़े से बदलाव से ना केवल आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा बल्कि आपकी सोच में भी पॉजिटिविटी आएगी। जैसे कि हम सब जानते हैं सकारात्मक सोच जिंदगी में हमेशा आगे ले जाती है। इसके लिए कुछ टिप्स को आज ही अपना लें। पढ़ते हैं आगे...
- आप भले कितने भी बिजी हों, फिजिकल एक्सरसाइज के लिए समय जरूर निकालें और अगर आप ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो वॉक की आदत जरूर डालें।
- सिगरेट वे ड्रिंक से दूर रहने की कोशिश करें। इसे अपनी आदत ना बनाएं। इससे आपको किडनी संबंधित गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।
- डॉक्टर कहते हैं कि हमें दिन में कम से कम 3 से 4 लीटर पानी पीना चाहिए। आप भी इसे अपनी आदत में जोड़ें। इससे ना केवल आपकी त्वचा फ्रेश रहेगी बल्कि ऐसा करना आपकी सेहत के लिए भी अच्छा है।
- अपने डेली रूटीन के चलते हम ना जल्दी सो पाते हैं ना जल्दी उठ पाते हैं। तो सबसे पहले अपनी इस आदन को बदलें। समय पर सोने और जागने की आदत डालें। लेट नाइट पार्टी, मूवी आदि से नींद पर प्रभाव पड़ता है। ऐसे में इनके लिए टाइम फिक्स करें।
- अपने लुक को बरकरार रखने के लिए समय-समय पर शेविंग करवाएं। अगर आपको दाढ़ी या हल्की मूंछ रखने का शौक है तो उन्हें टीम करवाते रहें।
- पुरुष अपने होठों पर कुछ इस्तमाल नहीं करते। ऐसे में हल्का सा लिप बाम लगाने से अपने होठों को नमी मिल जाएगी।
- जिम, ऑफिस, पार्टी से लौटना, सो कर उठने के शॉवर लेना न भूलें। इससे ताजगी बनी रहती है और आप थकान रहित रहेंगे।
- अपना स्टाइल मेमटेन करें। सिर्फ जो हाथ में आ रहा है उसे ही ना पहनें।
- पुरुषों का ड्रेसिंग सेंस उनके शूज के चयन से लगाया जा सकता है। इसलिए उन्हें पॉलिश कर के रखें। हर मौके के लिए अलग फुटवेयर रखें।
- ज्यादा स्ट्रांग परफ्यूम लगाने से बचें। सस्ती परफ्यूम का भी इस्तेमाल न करें। इससे आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते है।
- खाना खाने के बाद दांत साप करें। चूंकि हमेशा ब्रश करना संभव नहीं है इसलिए अपने पास माउथवॉश रखें।
- किसी से बात करते से और कुछ बोलने से पहले सोचें। अगर आप मीटिंग में जा रहे हैं तो अपनी बात स्मार्ट तरीके से रखें। इसके लुए पहले से सोच लें कि आप क्या बोलना चाहते हैं। प्वाइंट्स तैयार रखें ताकि भूलने पर उन्हें देखा जा सके।
- प्रेजेंटेशन देते समय केवल स्क्रीन पर न दखें। ऑडियंस की आंखों में देखें।
- आपके हैंड शेक करने के तरीके से आपकी उत्सुकता का पता चलता है। अगर किसी भी मिलें तो तो पूरी गर्मजोशी के साथ हैंड शेक करें और मुस्कुराते हुए सामने वाले की आंखों में देखते रहें।
Read More Articles On Alternative Therapies in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।