आज के समय में सिर में दर्द (Headache) होना एक आम समस्या बन गई है। अमूमन लोग आज के समय में सिर दर्द की समस्या से पीड़ित हैं। ऐसा ज्यादा सोचने या फिर लंबे समय तक स्क्रीन के सामने बैठकर काम करने से भी हो सकता है। इससे छुटकारा पाने के लिए दवाओं का सेवन करने की बजाय आप सिर में हो रहे दर्द को एक खास योगासन के जरिए ठीक कर सकते हैं। क्या आपने कभी महाशीर्ष मुद्रा या आसन के बारे में सुना है? अगर नहीं, तो आज के लेख में हम आपको इस मुद्रा के फायदों के बारे में ही बताएंगे। दरअसल, महाशीर्ष मुद्रा एक प्रकार का योग अभ्यास है, जो मुख्यरूप से आपके बार-बार हो रहे सिर दर्द को ठीक करने का काम करता है। इस मुद्रा का नियमित अभ्यास कर आप साइनस (Sinus) और माइग्रेन (Migraine) जैसी समस्याओं से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। यही नहीं सर्वाइल के दर्द और लोअर बैक पेन के लिए भी यह मुद्रा काफी कारगर साबित होती है। आइये जानते हैं महाशीर्ष मुद्रा से होने वाले कुछ फायदों के बारे में।
1. माइग्रेन से दिलाए छुटकारा (Get Rid of Migraine)
माइग्रेन बहुत ही आम और परेशान कर देने वाला सिर दर्द होता है। ऐसे में किसी भी काम पर फोकस करने में बहुत दिक्कत होती है। इससे छुटकारा पाने के लिए महाशीर्ष मुद्रा करें। यह आपका माइग्रेन का दर्द आसानी से ठीक कर सकती है। इस मुद्रा को करने के लिए कुछ देर ध्यान लगाकर बैठ जाएं। इससे आपके मुंह और आंख के आस-पास की नसों को आराम पहुंचेगा, जिससे माइग्रेन की समस्या जल्द ठीक हो जाएगी। माना जाता है कि 5 से 10 मिनट इस मुद्रा में बैठने से तेज सिर दर्द में भी तत्काल रूप से आराम मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें - Face Yoga: फेस योग करने के फायदे क्या हैं? डॉक्टर से जानें फेशियल योग से जुड़े 6 सवालों के जवाब
टॉप स्टोरीज़
2. आंखो के लिए लाभदायक (Beneficial for Eyes)
आज की दुनिया स्मार्टफोन के बिना नहीं रह सकती। लेकिन लोग इसका गलत और अनलिमिटेड इस्तेमाल करते हैं। जिसका बुरा असर आंखो पर पड़ता है। आंखे कमज़ोर होने लगती है। आंखों को आराम पहुंचाने के लिए महाशीर्ष मुद्रा अहम भूमिका निभाती है। कुछ समय तक आंखें बंद करकर इस मुद्रा में बैठने से दिमाग में चल रहे तमाम खयाल कम होने के साथ ही आंखों का तनाव भी कम होता है। इससे आपको नींद भी अच्छी आती है। आंखो को तुरंत आराम पहुंचाने के लिए और स्वस्थ रखने के लिए इस मुद्रा का अभ्यास ज़रूर करें।
3. तनाव से राहत (Get Rid of Stress)
आजकल की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में तनाव होना आम बात है। हालांकि इसके की नुकसान भी होते हैं। तनाव पर हुए एक शोध की मानें तो भारत में 10 में हर 7 एम्पलॉइज को काम के दौरान स्ट्रेस होता है। इस स्ट्रेस से छुटकारा पाने के लिए महशीर्ष मुद्रा बहुत कारगर है। इस मुद्रा का अभ्यास कर आप रोजाना होने वाले तनाव को कम कर सकते हैं। इसे करने से मन शांत और प्रसन्न होता है। यह मद्रा मानसिक और शारीरिक रूप से आपकी टेंशन को कम करती है। इसके लाभ ज़रूर उठाएं और कुछ मिनट निकालकर इस मुद्रा में ज़रूर बैठे।
4. साइनस के दर्द से दिलाए आराम (Relief from Sinus Pain)
साइनस की समस्या ठीक करने में महाशीर्ष मुद्रा काफी फायदेमंद मानी जाती है। साइनस नाक का एक गंभीर संक्रमण है, जिसमें नाक की नली के आस-पास के छेदों में सूजन आ जाती है। महाशीर्ष मुद्रा का अभ्यास साइनस के दर्द को ठीक करने के लिए किया जा सकता है। साइनस के कारण सिर दर्द भी हो सकता है। इस मुद्रा का अभ्यास करने से साइनस से होने वाले सिर दर्द में भी आराम मिलता है। इसका रोजाना अभ्यास करने से साइनस के रोजाना होने वाले दर्द से आपको आराम मिलता है।
इसे भी पढ़ें - सीने (छाती) में अक्सर होता है दर्द, तो आपके लिए बड़े फायदेमंद हो सकते हैं ये 5 योगासन
कैसे करें महाशीर्ष मुद्रा (How to Do Mahashirsha Mudra)
- महाशीर्ष मुद्रा का अभ्यास करना कोई मुश्किल काम नहीं है।
- इस मुद्रा का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले रिलैक्स होकर बैठें और अपने कंधे को ढ़ीला छोड़ दें।
- अब दोनों हाथ के अंगूठे, बीच की उंगली और पहली उंगली को साथ में उठाएं। अब अपनी छोटी उंगली को अलग करते हुए अनामिका उंगली यानि छोटी उंगली के साथ वाली उंगली को हथेली पर रखें।
- इस दौरान आपको उपर की ओर सांस लेना और छोड़ना नहीं भूलना है।
- लीजिए आपकी मुद्रा पूरी हुई।
- इसी तरह महाशीर्ष मुद्रा का अभ्यास करें।
बार-बार सिरदर्द होने पर महाशीर्ष मुद्रा का अभ्यास करना आपको फायदा पहुंचा सकता है। इससे सिर दर्द के साथ ही की लाभ मिलते हैं। इस लेख में दिए गए तरीकों से आप इस मुद्रा को कर सकते हैं।
Read more Articles on Yoga in Hindi