स्वाद से पहले हम सब्जियों को उनके रंग से पहचानते हैं। फल और सब्जियां सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं क्योंकि ये कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स से लोडेड होते हैं। हर मौसम में बाजार में बहुत सारी सब्जियां आती हैं, जिनके रंग अलग-अलग होते हैं। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि फलों और सब्जियों में ये रंग कहां से आते हैं? आपको जानकर हैरानी होगी फलों और सब्जियों के अलग-अलग रंग इनके अलग-अलग फायदों को बताते हैं। अगर आप फलों और सब्जियों के रंगों की कोडिंग को समझ लें, तो आप हमेशा हेल्दी रहेंगे।
लाल रंग
लाल रंग के कुछ फल-सब्जियां इस प्रकार हैं- टमाटर, लाल मिर्च, तरबूज, स्ट्रॉबेरीज और रैस्पबेरीज आदि। लाल रंग की सब्जियों में लाइकोपीन नाम का पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो कैंसर से लड़ने में मददगार होता है। इन्हें खाने से दूसरे कई फायदे मिलते हैं, मगर सबसे खास ये है कि ये ट्यूमर को बढ़ने से रोकते हैं और धमनियों को सख्त होने से रोकते हैं।
इसे भी पढ़ें: संतरे के जूस और रंगीन सब्जियों के सेवन से बुढ़ापे तक बनी रहेगी अच्छी याददाश्त: शोध
टॉप स्टोरीज़
पीला और हरा रंग
हरी सब्जियों में ल्यूटीन जिक्सैंथिन नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। ये एंटीऑक्सीडेंट आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस ऑक्सी़डेंट के सेवन से आंखों के रेटीना, मैक्युला और लेंस लंबे समय तक स्वस्थ रहते हैं। इसलिए आपकी देखने की क्षमता लंबे समय तक आपका साथ निभाती है। ये सब्जियां और फल इस प्रकार हैं- हरी पत्तेदार सब्जियां, ब्रोकली, तरबूज, एवोकाडो, यलो बेल पिपर, कीवी आदि।
नारंगी रंग
नारंगी रंग वाले फल और सब्जियां इस प्रकार हैं- गाजर, संतरा, टैंगरीज, नींबू, चकोतरा, पपीता, पाइन एप्पल, प्लम आदि। नारंगी (बसंती) रंग एक खास एंटीऑक्सीडेंट का सूचक है, जिसे बीटा कैरोटीन कहते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट शरीर में विटामिन ए की कमी को पूरा करता है और इम्यून सिस्टम को स्वस्थ रखने में मदद करता है, जिससे आप बीमारियों से बचे रहते हैं।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में फायदेमंद हैं रंगीन फलों और सब्जियों का सेवन, शिशु का बेहतर होता है विकास
सफेद रंग या हरापन लिए हुए सफेद
सफेद रंग वाले फल और सब्जियां हैं- प्याज, लहसुन, मूली, मशरूम, सेलेरी, एस्परैगस आदि। इन फलों और सब्जियों में एक खास साइटोकेमिकल होता है, जिसे एलाई सल्फाइड्स (Ally sulfides) कहते हैं। ये साइटोकेमिकल कैंसर को दूर करने में बहुत फायदेमंद पाया गया है। इसके साथ ही हड्डियों के लिए भी ये बहुत फायदेमंद होता है।
बैंगनी या लाल+बैंगनी
बैंगनी रंग के भी ढेर सारे फल और सब्जियां मौजूद हैं, जैसे- काले अंगूर, रेड वाइन, चेरीज, ब्ल्यू बेरीज, करौंदे, ब्लैक बेरीज, स्ट्रॉबेरीज, प्रून्स, बैंगन, सेब आदि। इस रंग के फलों सब्जियों में एंथोसियानिन्स (Anthocyanins) मौजूद होता है। ये सभी फल और सब्जियां कैंसर से लड़ने में मदद करते हैं और वस्कुलर सिस्टम को स्वस्थ रखते हैं।
Read more articles on Healthy Diet in Hindi