
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को रंगीन फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। दरअसल सब्जियों और फलों के रंग उनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्वों के कारण होते हैं। लाल रंग की तमाम फल और सब्जियों में ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे- लाइकोपीन, एंथोक्यानिन्स आदि होते हैं, जो दिल की बीमारियों और प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम करते हैं। वहीं हरे रंग की सब्जियों में क्लोरोफिल और आयरन की मात्रा अच्छी होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि हमें अपने आहार में रंगीन फल और सब्जियां शामिल करने चाहिए क्योंकि अच्छी सेहत के लिए जरूरी पोषक तत्व हमें अलग-अलग सब्जियों से मिलते हैं। आइए आपको बताते हैं प्रेग्नेंसी में कौन सी रंगीन सब्जियां और फल हैं फायदेमंद।
गहरे रंग की सब्जियां खाएं
कुछ सब्जियों का रंग सामान्य से ज्यादा गहरा होता है, जैसे- चुकंदर का लाल रंग, करेले का हरा रंग आदि। गहरे रंग के फल और सब्जियों में पोषक तत्वों की मात्रा तो भरपूर होती ही है, साथ ही इनमें प्रचुर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं। इसके साथ मेक्रो और माइक्रोन्यूट्रीएंट्स जैसे उपयोगी तत्व भी गहरे रंग के फलों और सब्जियों में पाये जाते हैं। इसलिए आपको चाहिये गहरे रंग के फलों और सब्जियों का सेवन अधिक करें। ये फल पौष्टिक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें मौजूद मिनरल मां और गर्भस्थ शिशु दोनों की सेहत का खयाल रखते हैं।
इसे भी पढ़ें:- प्रेग्नेंसी में जरूर खाएं मैग्नीशियम वाले आहार, शिशु और आप दोनों रहेंगे स्वस्थ
आयरन के लिए चुकंदर से बेहतर कुछ नहीं
युनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के मुताबिक सभी सब्जियों में सबसे ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट्स चुकंदर में पाए जाते हैं। चुकंदर पोटैशियम, फाइबर, फॉलेट, विटामिन सी और नाइट्रेट का बेहतर स्रोत है। हाल में हुए शोधों में पाया गया है कि चुकंदर या इसके जूस के सेवन से ब्लड प्रेशर, ब्लड फ्लो और इम्यूनिटी को बेहतर किया जा सकता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन के भी भरपूर होता है। चुकंदर के जूस को आप अन्य फल और सब्जियों के जूस के साथ मिलाकर पी सकते हैं, इसका कच्चा सेवन कर सकते हैं या सब्जियों में पकाकर खा सकते हैं।
फॉलेट के लिए हरी पत्ते वाली सब्जियां
गर्भावस्था के दौरान आपको हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन जरूर करना चाहिये। पालक, मेथी और सरसों के साग जैसी पत्तेदार सब्जियों को अपने रोजमर्रा के आहार का हिस्सा बनाइये। ये आहार फोलेट, कैल्शियम, फाइबर और आयरन का उच्च स्रोत होते हैं। ये आहार गर्भ में पल रहे शिशु की भी कई संभावित बीमारियों से रक्षा करते हैं।
इसे भी पढ़ें:- गर्भ में शिशु क्यों लेता है हिचकी? क्या ये शिशु के अस्वस्थ होने का है संकेत
पीले रंग की सब्जियों में कैरोटिनायड और विटामिन ए
पीले रंग के खाद्य पदार्थों में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता हैं, यह मुक्त कण का मुकाबला कर शरीर में सूजन को कम करने, एलर्जी को रोकने और स्वस्थ त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। पीले रंग के फल में कैरोटिनायड और विटामिन ए प्रचुर मात्रा में होता है जो ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम करते है। पीले रंग के खाद्य पदार्थों में नींबू, अनानास, पीली शिमला मिर्च, और अंगूर शामिल हैं।
बैगनी रंग की सब्जियां खाएं
बैंगनी रंग के तमाम फल और सब्जियां उपलब्ध हैं, जैसे- बैंगन, प्याज, काला अंगूर, चुकंदर, जामुन, काली गाजर, शहतूत, फालसा, ब्लूबेरीज, नीली पत्ता गोभी, नीली फूल गोभी आदि। प्रेग्नेंसी में ब्लड प्रेशर की समस्या आम है। बैंगनी रंग के फल और सब्जियां आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में भी सहायक हैं। पर्पल सब्जियों के खाने से यूटीआई यानी यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से भी बचाव रहता है। इसका कारण ये है कि बैंगनी रंग की सब्जियों में एंथोक्यानिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो बैक्टीरिया और संक्रमण को रोकता है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Pregnancy In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version