ज्यादा होती है चेहरे पर कील-मुंहासों की समस्या तो इन 4 तरीकों से लगाएं जोजोबा ऑयल, जल्द मिलेगा छुटकारा

अगर आपके चेहरे पर भी मुंहासे ज्यादा होते हैं या मुंहासों के निशान बन गए हैं, तो इन्हें ठीक करने के लिए इन 4 तरीकों से करें जोजोबा ऑयल का प्रयोग।
  • SHARE
  • FOLLOW
ज्यादा होती है चेहरे पर कील-मुंहासों की समस्या तो इन 4 तरीकों से लगाएं जोजोबा ऑयल, जल्द मिलेगा छुटकारा

जिन लोगों को पिंपल्स होते हैं या जिनकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव है, केवल वही जानते हैं कि वो कितने ही अच्छे प्रोडक्ट का प्रयोग क्यों न कर लें लेकिन उन्हें ज्यादातर स्किन केयर प्रोडक्ट्स से नुकसान ही पहुंचता है। इसलिए अच्छा विकल्प केवल प्राकृतिक (Natural) चीजें ही होती हैं। अगर हम एसेंशियल ऑयल (Essential Oil) की बात करें तो यह भी हर स्किन को सूट कर सकते हैं। लेकिन आपकी स्किन के लिए तभी लाभदायक हैं जब सही तरह से प्रयोग किए जाएं। आज हम एक ऐसे ही एसेंशियल ऑयल की बात करेंगे जो सेंसिटिव स्किन वालों के लिए भी नुकसानदायक नहीं साबित होगा,बल्कि उनकी पिंपल्स की समस्या को दूर करने में मदद करेगा। जी हां हम बात कर रहे हैं जोजोबा ऑयल (Jojoba Oil) की।

skin oil

(Image source:Hearstapps)

क्या है जोजोबा ऑयल? (What Is Jojoba Oil)

यह एक जोजोबा पौधा (प्लांट) होता है। इसी पौधे के बीजों में से इस ऑयल को निकाला जाता है। इसका टेक्सचर थोड़ा चिपचिपा और थोड़ा वैक्स जैसा होता है। इसका रंग भी थोड़ा पीला या थोड़ा क्लीयर दिखाई देता है। बाजार में आज कल बिक रहे अधिकतर प्रॉडक्ट में जोजोबा ऑयल (Jojoba Oil) मौजूद होता है। यह आपकी स्किन को क्लीयर करने में और ब्लेमिश मुक्त रखने में मदद करता है। दरअसल इस ऑयल में एंटी एजिंग, एंटी एक्ने और हाइड्रेटिंग प्रॉपर्टी हैं। जो ऑइली व एक्ने प्रोन त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होती है।

जोजोबा ऑयल को पिंपल्स ठीक करने के लिए कैसे करें प्रयोग?

1. जोजोबा ऑयल और एलोवेरा जेल (Jojoba With Aloe Vera Gel)

  • अगर आप अकेला जोजोबा ऑयल को प्रयोग करेंगी तो इससे आपकी स्किन थोड़ी इरिटेट हो सकती है। इसलिए इसे एलो वेरा जेल के साथ मिक्स करके एक क्रीम बना लें।  
  • इस क्रीम को अपने चेहरे के उस भाग पर अप्लाई कर लें, जहां आपको पिंपल्स हों।
  • कुछ मिनट के लिए अपनी स्किन पर इसकी मसाज कर लें ताकि यह आपकी स्किन में अब्जॉर्ब हो सके।
  • इसे दो से तीन घंटे अपने मुंह पर लगा रहने दें और फिर धो लें।

इसे भी पढ़ें- चेहरे की त्वचा की गहरी सफाई के लिए कच्चे दूध से बनाएं ये 2 बेहतरीन फेसपैक, स्किन पर आएगा नैचुरल निखार

2. जोजोबा ऑयल और टी ट्री ऑयल (Jojoba Oil with Tree Tea Oil)

  • अगर आप इन दोनों इंग्रेडिएंट्स को एक साथ मिलाती हैं तो यह काफी ज्यादा असरदार हो सकता है।
  • टी ट्री ऑयल एक्ने को ठीक करने में काफी लाभदायक माना जाता है। इसे एक एंटीसेप्टिक के रूप में भी प्रयोग किया जाता है।
  • इन दोनों इंग्रेडिएंट्स को मिला कर आप इसमें थोड़ा पानी भी मिला सकती हैं। इसे अपने चेहरे पर अप्लाई कर लें।
  • अब दो से तीन घंटे के बाद अपने मुंह को धो लें।

3. जोजोबा ऑयल और ग्लिसरीन (Jojoba With Glycerine)

  • अगर आपको थोड़े बहुत हल्के हल्के एक्ने हैं तो आप इन दोनों चीजों को एक समान मात्रा में मिलाकर एक पेस्ट बना लें।
  • अपने चेहरे पर लगा लें।
  • ग्लिसरीन आपकी स्किन को स्मूथ करती है।
  • जबकि जोजोबा ऑयल आपको पिंपल्स से मुक्ति दिलाने में मदद करेगा।
  • अगर आप एक्जिमा जैसी स्किन स्थिति से जूझ रही हैं तो इसे अवॉइड करें।

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर लगाएं चावल के पानी से बना sheet mask, जानें घर पर बनाने का तरीका और फायदे

4. जोजोबा ऑयल और कॉर्न मील (Jojoba With Cornmeal)

  • यह पेस्ट एक्ने प्रोन और ड्राई स्किन के लोगों के लिए बहुत लाभदायक होता है।
  • अगर आप अपने चेहरे के दाग धब्बे बहुत तेजी से हटाना चाहती हैं तो आप इस ट्रिक का पालन कर सकती हैं।
  • दो चम्मच जोजोबा ऑयल लें और उसमें एक चम्मच कॉर्न मील मिक्स कर दें।
  • अब इसका स्मूथ हो जाने तक एक पेस्ट बना लें।
  • अगर यह पेस्ट थोड़ा सूखा सूखा लग रहा है तो और तेल एड कर लें।
  • इसे अपने चेहरे पर लगा लें
  • जब आपका चेहरा ड्राई हो जाए तो इस को पानी से धो लें।

जोजोबा ऑयल का प्रयोग करने के फायदे

  • यह न सिर्फ आपकी स्किन को हाइड्रेट करता है।
  • बल्कि यह ऑयल नेचुरल तौर पर आपके स्किन का ऑयल बनाए रखने में भी सहायक है।
  • जोजोबा ऑयल नॉन-कॉमेडोजेनिक होता है और एक्ने कंट्रोल करता है।
  • मुहांसों के निशान कम करता है। मुहांसों को बार-बार होने से रोकता है। यही नहीं यह पोटेंट एंटी एजिंग एजेंट है क्योंकि इसमें विटामिन E से समृद्ध है।
  • इसमें एंटी इंफ्लामेटरी (anti-inflammatory) प्रॉपर्टीज होती है जिसकी वजह से त्वचा पर किसी भी प्रकार की सूजन में यह फायदा पहुंचाता है। खासकर कि रोज़ेशिया या एग्जिमा में। 
  • इसके प्रयोग से घाव भी जल्दी भरता है। 

अगर आप इस तरीके से जोजोबा ऑयल का प्रयोग करेंगी तो आपको पिंपल्स में जरूर फर्क महसूस होगा और आपको स्किन पर होने वाली ब्लेमिश आदि से भी राहत मिलेगी।

(Main Image source:Freepik)

Read more on Skin Care in Hindi 

Read Next

चेहरे के T एरिया पर ऑयल से बढ़ जाती है पिंपल्स की समस्या, जानें कैसे करें इस हिस्से की सफाई

Disclaimer