
Jalandhara Bandha Yoga For Thyroid: अव्यवस्थित खानपान और शारीरिक श्रम की कमी के कारण, आजकल थायराइड के मामले बढ़ रहे हैं। छोटे बच्चों को भी ये बीमारी, अपनी चपेट में ले रही है। थायराइड की समस्या से बचने के लिए डॉक्टर, लोगों को एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। थायराइड कंट्रोल करने के लिए, कई योग भी फायदेमंद होते हैं, जिनमें से एक है जालंधर बंध योग। इस योग को करने से थायराइड कंट्रोल में रहता है। इस योग को हठ योग के नाम से भी जाना जाता है। जालंधर बंध योग को करने से, नसों को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इस योग को करने से, रक्त संचार में सुधार होता है। आगे जानेंगे जालंधर बंध योग को करने का तरीका और इसके फायदे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के रवींद्र योगा क्लीनिक के योगा एक्सपर्ट डॉ रवींद्र कुमार श्रीवास्तव से बात की।
जालंधर बंध योग करने से थायराइड कंट्रोल रहेगा- Jalandhara Bandha Yoga For Thyroid
थायराइड ग्रंथि जब, हार्मोन के उत्पादन को कम या ज्यादा करती है, तो थायराइड की समस्या होती है। जालंधर बंध योग करने से, थायराइड हार्मोन्स संतुलित होते हैं। हार्मोन्स के संतुलित होने से, थायराइड फंक्शन में सुधार होता है। गले से संबंधित शिकायतों को दूर करने के लिए भी, जालंधर बंध योग फायदेमंद माना जाता है। गले में सूजन, बलगम या टॉन्सिल्स की समस्या को दूर करने के लिए, यह योग फायदेमंद हो सकता है।
जालंधर बंध योग करने का तरीका- How To Do Jalandhara Bandha Yoga

- जालंधर बंध योग करने के लिए, जमीन पर मैट बिछाकर बैठ जाएं।
- आरामदायक वातावरण में, सुखासन की मुद्रा में बैठ जाएं।
- शरीर को एक सीध में रखने की कोशिश करें।
- रीढ़ को सीधा रखें।
- सांस को रोकें और गर्दन को आगे की ओर झुकाएं।
- गर्दन को इतना झुकाना है जिससे चिन, छाती को स्पर्श कर ले।
- इस अवस्था में, सांस को क्षमता के अनुसार रोककर रखें।
- फिर पहली वाली मुद्रा में आ जाएं।
- इस प्रक्रिया को दोहराएं।
- जालंधर बंध योग के 5 से 6 राउंड पूरे कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Thyroid Level Chart: थायराइड कितना होना चाहिए? जानें उम्र और लिंग के अनुसार इसका नॉर्मल लेवल
सेहत के लिए जालंधर बंध योग करने के फायदे- Jalandhara Bandha Yoga Benefits
- तनाव और चिंता कम करने के लिए, जालंधर बंघ योग फायदेमंद माना जाता है।
- हड्डियों को मजबूत बनाना है, तो यह योग लाभदायक हो सकता है।
- बॉडी का खराब पॉश्चर ठीक करने के लिए, जालंधर बंध योग कर सकते हैं।
- मांसपेशियों को लचीला बनाने के लिए, यह योग फायदेमंद माना जाता है।
- हार्ट की बीमारी से बचना है, तो इस योग को अपने रूटीन में शामिल करें।
किन लोगों को नहीं करना चाहिए जालंधर बंध योग?
अगर आपको हार्ट की बीमारी, बीपी की समस्या, सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस, वर्टिगो जैसे रोग हैं, तो जालंधर बंध योग नहीं करना चाहिए। अगर गर्दन में किसी तरह की चोट हो, तो भी इस योग को करने से बचना चाहिए। सांस से संबंधित शिकायत, चक्कर आना, पीठ में दर्द होने पर भी इस योग को करने से बचना चाहिए।
थायराइड कंट्रोल करने के लिए, डॉक्टर की बताई दवाओं को समय पर लें और संतुलित आहार का सेवन करें। उम्मीद करते हैं, आपको ये जानकारी पसंद आई होगी। लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version