Sat Sep 12, 2026 | 01:46 AM IST

Doctor Verified

Periods: क्या पीरियड्स के दौरान महिलाएं आम खा सकती हैं? जानें डॉक्टर से

Is It Okay To Eat Green Mango While On Period: पीरियड्स के दौरान महिलाएं आम खा सकती हैं। इसमें विटामिन-सी होता है, जो ब्लड फ्लो को बेहतर करता है।

Is It Okay To Eat Green Mango While On Period In Hindi: पीरियड्स के दौरान अक्सर महिलाओं को पेट दर्द, पेट में ऐंठन, सिरदर्द, कमर दर्द जैसी कई तरह की समस्याएं होती रहती हैं। यही कारण है कि एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि महिलाओं को पीरियड्स के दौरान ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जिससे ब्लड फ्लो बढ़ता है और ब्लीडिंग नॉर्मल होती है। इस तरह, महिला को पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं से भी राहत मिलती है। गर्मियों के दिन लोग अपनी डाइट कच्चा या पका आम शामिल करते हैं। तो क्या महिलाएं भी पीरियड्स के दौरान कच्चा आम खा सकती हैं? कहीं इसका उनकी हेल्थ पर नेगेटिव असर तो नहीं पड़ता है? या फिर कच्चा आम खाने से उनके स्वास्थ्य में सुधार होता है। सच्चाई जानने के लिए लेख आगे पढ़ें।

क्या पीरियड्स के दौरान महिलाएं आम खा सकती हैं?- Is It Okay To Eat Green Mango While On Period In Hindi

Is It Okay To Eat Green Mango While On Period In Hindi

वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता की मानें, “पीरियड्स के दौरान महिलाएं किसी भी तरह का फल या सब्जी खा सकती हैं। इसमें कोई मनाही नहीं है। हां, कुछ फल पीरियड्स में खाने से ब्लड फ्लो बेहतर होता है, जिससे पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती है। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या पीरियड्स  के दौरान महिलाएं आम खा सकती हैं? इसका जवाब है हां। महिलाएं कच्चा या पका, दोनों तरह का आम खा सकती है। सच बात तो ये है कि कच्चे आम में विटामिन-सी होता है, जो ब्लड फ्लो को बेहतर कर इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करती है। इस तरह देखा जाए, तो पीरियड्स के दौरान महिलाएं निःसंकोच कच्चा आम खा सकती हैं। लेकिन, जैसा कि हर चीज की अति बुरी होती है। ऐसे ही महिलाओं को एक दिन में महज एक ही कच्चे आम का सेवन करना चाहिए। ज्यादा कच्चा आम खाने से गले में इंफेक्शन हो सकता है और पेट भी खराब हो सकता है। बहरहाल, विटामिन-सी युक्त चीजें खाने से पीरियड्स रेगुलर भी होते हैं और इससे इंफ्लेमेशन कम होने में भी मदद मिलती है।"

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स के दौरान महिलाओं को मीठा खाने की इच्छा क्यों होती है? एक्सपर्ट से जानें

पीरियड्स में कच्चा आम खाने के फायदे- Benefits Of Eating Raw Mango In Periods In Hindi

पेट दर्द कम होता है

डॉ. शोभा गुप्ता कहती हैं, "पीरियड्स के दौरान पेट दर्द होना सामान्य होता है। कई महिलाएं इससे राहत के आइस पैक इस्तेमाल करती हैं या फिर मेडिसिन लेती हैं। आप चाहें, तो पीरियड्स पेन से छुटकारा पाने के लिए हरे आम का सेवन कर सकते हैं। कच्चा या हरा आम विटामिन-ई का अच्छा स्रोत है। विशेषज्ञों की मानें, तो विटामिन-ई पेट दर्द को कम करने में मदद करता है।"

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स के दौरान इन चीजों को खाने से बढ़ जाता है दर्द, ऐंठन और बेचैनी, जानें क्‍या हैं ये

पीरियड्स नियमित होते हैं

आम विटामिन-सी का भी अच्छा स्रोत है। डॉ. शोभा गुप्ता की सलाह है कि जिस भी फल में विटामिन-सी होता है, महिलाओं को उसे अपनी बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि इससे पीरियड्स रेगुलर होते हैं और ब्लड फ्लो में भी सुधार होता है। यह नहीं, विटामिन-सी का सेवन करने से कई बार पीरियड्स समय से पहले भी आ जाते हैं। यह उन महिलाओं के लिए लाभकारी है, जिनके पीरियड्स हल्के होते हैं या फिर ब्लीडिंग कम होती है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

पीरियड्स से कुछ दिन पहले पैरों में दर्द क्यों होने लगता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 16, 2024 15:44 IST

    Published By : Meera Tagore

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content