रोज चिकन खाने की आदत हो सकती है सेहत के लिए बुरी, जानें इससे शरीर को होने वाले 5 नुकसान

ज्यादा चिकन खाने की आदत आपको कई गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकती है। जानें रोज चिकन खाने से सेहत को होने वाले 5 बड़े नुकसान।
  • SHARE
  • FOLLOW
रोज चिकन खाने की आदत हो सकती है सेहत के लिए बुरी, जानें इससे शरीर को होने वाले 5 नुकसान


क्या आप भी चिकन लवर हैं? चिकन दुनियाभर में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला मांसाहारी भोजन है। चिकन से ढेर सारी डिशेज बनाई जाती हैं, जो हेल्दी भी होती हैं और टेस्टी भी। चिकन में मौजूद हाई प्रोटीन और फैट के कारण इसे खाने से पेट देर तक भरा रहता है और शरीर को फायदे भी मिलते हैं। हालांकि अगर आप रोज चिकन खाते हैं तो इससे आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। ये नुकसान लंबे समय में गंभीर रूप भी ले सकता है। अगर आप भी ज्यादा चिकन खाते हैं, तो जान लें सेहत के लिए कितनी खतरनाक है ये आदत।

Daily Chicken Intake

1. वजन बढ़ना 

हर दिन चिकन खाना अच्‍छा नहीं है क्योंकि चिकन एक हाई कैलोरी, हाई प्रोटीन और हाई फैट वाला भोजन है। अगर आप चिकन खाते हैं लेकिन उसी अनुपात में कैलोरीज बर्न करने के लिए मेहनत नहीं करते हैं, तो संभव है कि आपका वजन बढ़ने लगे और आप मोटापे का शिकार हो जाएं। हाई फैट और हाई कैलोरी होने के कारण ही अक्सर बॉडी बिल्डिंग की चाहत रखने वाले लोगों को चिकन ज्यादा खाने की सलाह दी जाती है। दरअसल अतिरिक्त फैट आपके शरीर में जमा होकर मोटापा पैदा कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: चिकन खाना सेहत के लिए क्यों है फायदेमंद? क्या सचमुच चिकन खाने से घटता है वजन?

2. हृदय रोगों का बढ़ा सकता है खतरा 

चिकन हाई फैट होने के कारण आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल तेजी से बढ़ा सकता है, जिसके दुष्परिणाम स्वरूप आपको हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी कार्डियोवस्कुलर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। कई रिसर्च में भी ये बात सामने आ चुकी है कि बहुत अधिक चिकन का सेवन हृदय रोगों को बढ़ावा देता है।

3. हाई सोडियम से भरपूर  

चिकन में सोडियम की मात्रा अधिक होती है, खासकर अगर आप प्रॉसेस्ड चिकन खाते हैं, तो इसमें सोडियम बहुत ज्यादा होता है। अधिक सोडियम का सेवन आपके शरीर में हाई ब्लड प्रेशर सहित कई गंभीर बीमारियां पैदा कर सकता है। इसलिए अगर आपको चिकन खाना पसंद भी है, तो इसका बहुत ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: क्या चिकन खाने से बढ़ता है आपका कोलेस्ट्रॉल? जानें चिकन कैसे खाएं और कैसे नहीं

4. कब्ज़ का बन सकता है कारण 

चिकन में प्रोटीन तो भरपूर होता है, लेकिन फाइबर की मात्रा बहुत कम होती है। हाई प्रोटीन और लो-फाइबर वाले फूड्स ज्यादा खाने से व्यक्ति के पाचन पर इसका असर पड़ता है और लंबे समय में व्यक्ति कब्ज का शिकार हो सकता है। इससे बचाव के लिए जरूरी है कि आप चिकन कम खाएं और अपने खाने में हरी सब्जियां, दाल, अनाज और कच्चे फल आदि को भी शामिल करें। ये सभी चीजें फाइबर का अच्छा स्रोत होती हैं। आप चाहें तो चिकन खाने से पहले 1 बाउल कच्चा सलाद भी खा सकते हैं, जिससे आपके शरीर को पर्याप्त फाइबर मिल जाए।

Chicken Benefits

5. कैंसर के जोखिम से है जुड़ा 

हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार, चिकन के अधिक सेवन से कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। जिसमें कि मेलेनोमा, प्रोस्टेट कैंसर आदि शामिल हैं, जो कि चिकन के अधिक सेवन या रोजाना सेवन के साथ जुड़े हैं। अगर आप रोस्टेड या फ्राईड चिकन बहुत अधिक खाते हैं तो कैंसर का खतरा कई गुना अधिक बढ़ जाता है। इसके अलावा फैटी लिवर की आशंका भी बढ़ जाती है।

इसलिए अगर आप रोज चिकन खाते हैं तो इस आदत को लगाम दें। चिकन के साथ-साथ पौधों से मिलने वाले आहारों का भी सेवन करें। कोशिश करें कि रोस्टेड, ग्रिल्ड और फ्राइड चिकन का सेवन कम से कम करें। ताकि स्वाद के चक्कर में आपकी सेहत न खराब न हो।

Read More Article On Healthy Diet In Hindi 

Read Next

Summer Drink: गर्मियों में खस का शरबत पीने से मिलते हैं ये 10 फायदे, डायटीशियन से जानें रेसिपी

Disclaimer