
Iron Rich Fruits: आयरन शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है और शरीर की थकावट को भी दूर करता है। आयरन लाल रक्त कोशिकाओं में पाए जाने वाला पदार्थ है, जो शरीर की कोशिकाओं में ऑक्सीजन पहुंचाता है। शरीर में आयरन की कमी होने पर त्वचा में पीलापन, थकावट, नींद की कमी, घबराहट और एनीमिया आदि जैसे लक्षण भी नजर आते हैं। शरीर मेंआयरन की कमी होने पर शरीर में आलस्य बना रहता है। कई लोग आयरन की कमी को पूरा करने के लिए कई तरह की दवाईयों का सहारा लेते हैं। ज्यादा दवाईयों का सेवन शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में शरीर को हेल्दी रखने के लिए आज हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे है। जिन्हें खाने से शरीर में आयरन की कमी दूर होने के साथ शरीर भी हेल्दी रहता है। आइए जानते हैं आयरन से भरपूर फलों के बारे में।
अनार
अनार सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर, पोटेशियम, जिंक और आयरन आदि प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैं। अनार खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है और दिल को हेल्दी रखने में मदद करता है। अनार शरीर को स्वस्थ रखता है और शरीर में आयरन को बढ़ाता है।
तरबूज
तरबूज शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये फल काफी रसीला होने के साथ शरीर के लिए बहुत हेल्दी होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, फोलिक एसिड, प्रोटीन और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। अनार को खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है और शरीर भी हेल्दी रहता है।
स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी शरीर के लिए फायदेमंद होती है। ये खाने में काफी स्वादिष्ट होने के साथ पाचन तंत्र को भी मजबूत रखने में मदद करती है। स्ट्रॉबेरी खाने से वजन कम होता है और शरीर में खून की मात्रा भी बढ़ती है। स्ट्रॉबेरी में प्रचुर मात्रा में फोलेट, पोटेशियम और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं।
इसे भी पढ़ें- सुबह दूध में मिलाकर पिएं ये 5 चीजें, शरीर बनेगा मजबूत
अनानास
अनानास शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसमें प्रचुर मात्रा में आयरन, पोटेशियम, सोडियम और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। इसको खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ पाचन तंत्र भी हेल्दी रहता है। अनानास शरीर में हीमोग्लोबीन को बढ़ाता है और शरीर की थकावट दूर करता है।
सेब
सेब शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसको खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ पाचन तंत्र हेल्दी रहता है और उच्च रक्तचाप कंट्रोल होने में मदद मिलती है। इसमें आयरन के साथ पोटेशियम, फाइबर और कैल्शियम आदि पाए जाते हैं। सेब खाने से शरीरम में बीमारी लगने का खतरा कम होता है।
इन फलों में आयरन काफी मात्रा में पाया जाता हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इनका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik