
Insomnia in Depression: डिप्रेशन एक गंभीर मानसिक विकार है। डिप्रेशन के कारण आप कई गंभीर परेशानियों का शिकार हो सकते हैं। डिप्रेशन का असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। कई बार लोग डिप्रेशन के लक्षणों को समझ नहीं पाते हैं और इसे नजरअंदाज कर देते हैं। डिप्रेशन की वजह से आपकी नींद पर भी गहरा असर पड़ता है और यह काफी गंभीर माना जाता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ पर मौजूद जानकारी के मुताबिक डिप्रेशन के कारण आपको नींद की बीमारी है। डिप्रेशन के शिकार लगभग चौथाई लोगों में नींद से जुड़ी बीमारी इंसोमेनिया (Insomnia) हो सकती है। इसकी वजह से आपको कई गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं डिप्रेशन में नींद की बीमारी होने पर क्या लक्षण दिखते हैं और इससे बचने के उपाय।
डिप्रेशन और अनिद्रा में संबंध- Insomnia in Depression in Hindi
नींद से जुड़ी समस्या और डिप्रेशन के बीच गहरा संबंध होता है। इसकी वजह से आपकी स्लीप साइकिल भी प्रभावित होती है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 40 फीसदी वयस्कों में और लगभग 10 फीसदी डिप्रेशन के शिकार बुजुर्ग लोगों में नींद की बीमारी होती है। इस स्थिति को Hypersomnia कहते हैं। इसकी वजह से मरीज को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ. समीर कहते हैं कि अनिद्रा के शिकार व्यक्ति में डिप्रेशन के लक्षण देखे जाते हैं और डिप्रेशन के मरीजों में नींद से जुड़ी बीमारी का खतरा सबसे ज्यादा रहता है।
इसे भी पढ़ें: डिप्रेशन में नींद न आने के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें इसका सही इलाज
डिप्रेशन में अनिद्रा के लक्षण- Symptoms of Insomnia in Depression in Hindi
डिप्रेशन के कारण नींद से जुड़ी बीमारी होने पर आपको कई गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसकी वजह से आपको अनियमित स्लीप साइकिल की समस्या हो सकती है। डिप्रेशन के कारण अनिद्रा की समस्या होने पर आपको ये लक्षण दिखाई देते हैं-
- देर रात तक नींद न आना
- कामकाज पर ध्यान केंद्रित करने में परेशानी
- दिन में नींद और थकान बनी रहना
- आंखों में जलन और पानी आना
- पूरी तरह नींद न आना
डिप्रेशन और अनिद्रा से बचाव के टिप्स- Insomnia in Depression Prevention in Hindi
डिप्रेशन और नींद से जुड़ी बीमारी का शिकार होने से बचने के लिए आपको खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना चाहिए। खानपान और लाइफस्टाइल में गड़बड़ी का बड़ा असर आपकी नींद और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। नींद और डिप्रेशन से जुड़ी परेशानियों को कम करने के लिए रोजाना सुबह जल्दी उठकर एक्सरसाइज और योग का अभ्यास करें। इसके अलावा डाइट में हेल्दी फूड्स, ताजे फल और हरी सब्जियों को शामिल करें। अपने पसंदीदा काम में ज्यादा समय व्यतीत करें। इसके अलावा किसी भी तरह की परेशानी या समस्या होने पर मनोरोग विशेषज्ञ से संपर्क करें।
(Image Courtesy: Freepik.com)