पुरुषों में इनगुइनल हर्निया के लक्षण

इनगुइनल हर्निया को वेक्षण हर्निया भी कहते हैं, इस तरह का हर्निया जांघ की जोड़ में होता है। इसके लक्षणों को जानने के लिए इस लेख को पढ़ें।
  • SHARE
  • FOLLOW
पुरुषों में इनगुइनल हर्निया के लक्षण


इनगुइनल हर्निया को वेक्षण हर्निया भी कहते हैं, इस तरह का हर्निया जांघ की जोड़ में होता है। इसमें आंत अंडकोष की पतली नली की सहायता से अंडकोष में खिसक जाती है। हालांकि ऐसी स्थिति अधिकतर जन्‍म से पहले होती है।

Inguinal Hernia Symptomsआंत का अपने अपने स्‍थान से हट जाने की स्थिति को हर्निया कहते हैं। यह कभी अंडकोष में उतर जाती है तो कभी पेड़ु या नाभि के नीचे खिसक जाती है। इस समस्‍या से ग्रस्‍त व्‍यक्ति को बहुत तेज दर्द होता है। इस बीमारी में अंग के अंडकोष में खिसक जाने के कारण उसका आकार सामान्‍य से अधिक हो जाता है। अंडकोष में सूजन के कारण हर्निया और हाइड्रोसील में अंतर करना मुश्किल होता है।  इस लेख में जानिए पुरूषों में इनगुइनल हर्निया के लक्षण क्‍या हैं।

 

पुरुषों में इनगुइनल हर्निया के लक्षण

  • इनगुइनल हर्निया जांघ के पास होता है, इसकी वजह से अंडकोष में सूजन आ जाती है।
  • अंडकोष के अलावा जांघों पर भी इस बीमारी के कारण सूजन आ जाती है।
  • कमर या अंडकोष की थैली में उभार आ जाता है, यह उभार कभी कम और कभी अधिक हो सकता है।
  • उभार पर जलन, दर्द और सनसनी होना।

 

हर्निया के अन्‍य लक्षण

  • पेट और कमर या कमर के आसपास दर्द होना।
  • पेट पर अधिकतर दबाव पड़ने के कारण दर्द होता है।
  • भारी वस्‍तु उठाने में जांघों में दर्द होना।
  • बाथरूम या शौच के दौरान तकलीफ होना।
  • हर्निया होने पर व्‍यक्ति लंबे समय खड़ा और बैठ नहीं सकता। अधिक देर तक खड़े रहने या बैठने में दर्द महसूस होता है।
  • पुरुष को खांसते समय पेट और आंतों में दर्द का अनुभव हो सकता है।
  • इस बीमारी में पुरुष को बार-बार उल्‍टी होने का मन करता है।
  • इसका असर पुरुष की कार्यक्षमता पर भी पड़ता है, महिला का ऊर्जा का स्‍तर कम हो जाता है।
  • दिल की धड़कन भी बढ़ सकती है।
  • इसकी वजह से पुरूषों को बुखार भी हो सकता है।

 

यह अधिकतर बाहरी हर्निया होता है और सामान्‍यत: पुरूषों में पाया जाता है। 70 प्रतिशत से अधिक हर्निया की समस्‍या इसी प्रकार की होती है। इसलिए यदि आपको इसका लक्षण दिखे तो तुरंत चिकित्‍सक से संपर्क करें।

 

 

Read More Articles On Hernia in Hindi

Read Next

कैसे होता है ल्‍यूपस का इलाज

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version