
शरीर के अंगों को सुंदर, सुडौल और आकर्षित बनाएं रखने के साथ गर्दन की चर्बी को हटाना भी हमारा ही फर्ज है। ऐसे में यहां दिए टिप्स अपनाएं
जब हम किसी से बात करते हैं तो हमारी नजर आंख, होंठ के अलावा गर्दन पर जाती है। लेकिन अगर गर्दन में ही चर्बी (Neck fats) जमा हो जाए तो ये देखने में जितनी ज्यादा भद्दी लगेगी, उतनी ही परेशानी का सबब भी बन सकती है। ऐसे में इससे छुटकारा पाना जरूरी है। अगर आप व्यायाम, आहार और एक अच्छी स्किनकेयर को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाएंगे तो आप एक अच्छी, पतली और सुडौल गर्दन पा सकते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप किस प्रकार गर्दन की चर्बी को दूर कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
'गर्दन की चर्बी' को हटाने के लिए खाएं ये चीजें (Natural remedies to get rid of neck-fats)
आइए पहले जानिए उन कारणों को जिनकी वजह से गर्दन में चर्बी जमा होने लगती है।
1 - गर्दन की चर्बी के कारण (Causes)- गर्दन में चर्बी जमा (Excessive Fats) होने के कई कारण हो सकते हैं। जो कई बीमारियों के खतरे की घंटी बन सकता है। जैसे
2 - मोटापा (Obesity)- जिन लोगों का वजन अनियंत्रित होता है। या यूं कहें जो लोग मोटे होते हैं, उनकी गर्दन में चर्बी होने का खतरा बढ़ गया है।
3 - मेडिकल से जुड़ी समस्याएं (Medical health Problems)- कई स्थितियों में जब शरीर में किसी हार्मोनल विकार या थायरॉयड की समस्याएं पनपने लगती हैं तो ये मोटापे का कारण बन सकती हैं। इस स्थिति में भी गर्दन में फैट जमा होने लगता है।
4 - दिल की स्थिति (Heart Problems)- गर्दन में चर्बी होने की समस्या दिल को बिमारी को झेलने वाले लोगों को भी होती है।
5 - उम्र (Old Age)- शोध के मुताबिक कम उम्र के लोगों की तुलना में वृद्ध लोगों की गर्दन में ज्यादा चर्बी होने की समस्याएं होती हैं। इसके आलावा गर्दन के चारों ओर ज्यादा फैट जमा होने की समस्या से आप सही आहार और व्यायाम छुटकारा दिला सकता है। आगे जानें कि इससे कैसे छुटकारा पाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- Healthy Breakfast: हाई बीपी (हाइपरटेंशन) से हैं परेशान, तो नाश्ते में शामिल करें ये 5 चीजें
कैसे पाएं छुटकारा (Tips to Follow)-
गर्दन में जमा चर्बी से छुटकारा पाना आसान हो सकता है। अगर आप अपनी जीवनशैली और खान-पान में कुछ बदलाव करें तो।
1 - ग्रीन टी पियें
पोषक तत्वों से भरपूर ग्रीन टी में हाई एंटीऑक्सिडेंट के साथ पॉलीफेनोल्स होते हैं। जिससे वजन तो तेजी से कम होता ही है, साथ में गर्दन की चर्बी (cut down excesive neck fat) से छुटकारा भी मिल जाता है। आप ग्रीन टी को बनाने के लिए एक चम्मच ग्रीन टी, एक कप पानी और शहद की कुछ बूंदे मिलाकर उबाल लें और फिर इसे रोज पिएं।
2 - नारियल का तेल
नारियल का तेल अपने गुणों की वजह से जाना जाता है। खाने से लेकर स्किनकेयर तक में नारियल के तेल की अहम भूमिका होती है। इसमें एक विशिष्ट स्वाद होता है। इसमें मौजूद तत्व फैटी एसिड को बढ़ने से रोकते हैं। आप वजन कम करने के साथ इससे अपना डाईजेशन सही रख सकते हैं। नारियल के तेल की मालिश से भी आपको गर्दन की चर्बी से छुटकारा मिल सकता है (neck massage)।
इसे भी पढ़ें- Gud and Chana Benefits: गुड़ और चना खाने से महिलाओं को होते हैं ये 10 फायदे, जानें आयुर्वेदाचार्य से
3 - नीबू का रस
इस बात को सभी जानते हैं, कि नीबू वजन घटाने में काफी मददगार होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट शामिल होते हैं जो फैट को कम करते हैं। आप आधे नींबू के रस को एक गिलास गर्म पानी में शहद के साथ मिलाएं और गर्म ही पिएं। आप इसे हर रोज सुबह खाली पेट पिएंगे तो गर्दन की चर्बी को भी तेजी से कम कर पाएंगे (lemon water to burn fat)।
4 - गाजर या इसका जूस
गाजर में विटामिन ए और जरूरी फाइबर पाया जाता है। गाजर को डाइजेस्ट करने में समय लगता है। इसलिए आप काफी देर तक अपना पेट भरा हुआ महसूस करेंगे। इससे वजन के साथ-साथ गर्दन की अत्यधिक चर्बी को भी कम किया जा सकता है (helps to reduce Overall fat)। मीडियम साइज की गाजर ले और उसको पतले स्लाइस में काटें। सलाद के तौर पर खाएं या फिर इनका जूस का सेवन करें।
5 - सूरजमुखी के बीज
सूरजमुखी के बीज में विटामिन बी और ई अच्छी मात्रा में होते हैं। जो ना सिर्फ फैट को जलाने में मदद करते हैं बल्कि शरीर को बिमारियों से दूर करने में भी मदद करते हैं (Burns fat)। जिससे गर्दन की चर्बी पर भी असर पड़ता है।आपको बस इतना करना है कि एक चम्मच बीजों का छिलका उतार रोजाना खायें।
6 - खरबूजे का सेवन
खरबूजे में सभी तरह के विटामिन्स, पोटैशियम व कम वसा और कम कैलोरी (Low calorie diet) साथ ही अन्य खनिज मौजूद हैं। इस वजह से इसे पोषक तत्वों का पावर हाउस कहा जाता है। अपने इन गुणों के कारण यह शरीर का अत्याधिक फैट जलाने में सहायक है (Helps to Burn Fat)। यदि खरबूजे को काट कर खायें या इस के जूस का सेवन किया जाए, तो दोनों ही तरीके से फायदेमंद है।
7 - लाल शिमला मिर्च
इसमें कैप्सैसिनोइड्स (capsaicinoids) की मौजूदगी, शरीर से अत्याधिक फैट को कम करने में काफी सहायक है। जिसकी वजह से बहुत आसानी से पेट और गर्दन की चर्बी कम हो सकती है (reduce neck fat)। बस आप अपनी रोज की डाइट में आधी लाल शिमला मिर्च को सलाद के तौर पर शामिल करें।
आपको अपमी गर्दन की चर्बी को कम करना है तो सैचुरेटेड फैट्स से बचना होगा। उसमें पोषक तत्व नहीं होते। हमारी बताई हुई टिप्स को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाये और टोन नेक पाएं। जिससे आपकी खूबसूरती पर चार चांद लग जाएंगे।
Read More Articles on healthy diet in hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।