खट्टे-मीठे और रसीले अंगूर खाना अगर आपको भी पसंद है, तो ये बहुत अच्छी बात है। अंगूर सेहत के लिए फायदेमंद होता है, ये बात आप भी जानते होंगे। मगर क्या आप जानते हैं कि अंगूर में कई ऐसे पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आपको गंभीर बीमारियों से भी बचाते हैं? अंगूर मुलायम फल होता है और इसे छीलने की झंझट भी नहीं होती है, इसलिए इसे बच्चे और बूढ़े सभी शौक से खाते हैं। कुछ लोगों को अंगूर का जूस पीना भी बहुत अच्छा लगता है। आइए आपको बताते हैं अंगूर में मौजूद ऐसे पोषक तत्वों के बारे में, जो गंभीर बीमारियों में आपको लाभ पहुंचाते हैं और इनसे बचाते हैं।
कैंसर से बचाने के लिए रिजर्वेट्रॉल
रिजर्वेट्रॉल एक ऐसा तत्व है, जो कैंसर से बचाने के लिए जाना जाता है। कुछ ड्रिंक्स में इसका इस्तेमाल किया जाता है, मगर अंगूर में ये प्राकृतिक रूप से पाया जाता है। शोध बताते हैं कि रिजर्वेट्रॉल के सेवन से ट्यूमर का विकास रुकता है और ये कैंसर सेल्स को पनपने से रोकता है। इसलिए अंगूर का सेवन करने से कैंसर से भी बचाव रहता है।
इसे भी पढ़ें: कैंसर से बचना है तो सही रखें अपना खानपान, जानें कैंसर से बचाने वाले आहार
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए एंटीऑक्सीडेंट्स
अंगूर में कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आपके इम्यून सिस्टम (प्रतिरक्षा तंत्र) को मजबूत बनाते हैं। इसके अलावा अंगूर में एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं, जिसके कारण ये सामान्य बीमारियों से आपके शरीर को बचाने में मदद करता है। ये एंटीऑक्सीडेंट्स आपको एजिंग से बचाते हैं और शरीर को जवान और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।
हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए फ्लैवॉइड्स
अंगूर में कई फ्लैवोनॉइड्स होते हैं, जो ऑक्सिडेशन के दुष्प्रभाव से शरीर को बचाते हैं और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल (LDL cholesterol) को घटाते हैं। इसके दुष्प्रभावों के कारण LDL को बैड कोलेस्ट्रॉल भी कहते हैं। इसके अलावा काले अंगूर का जूस पीने से धमनियों में जमा प्लाक को साफ होता है, धमनियों का तनाव कम होता है, जिससे रक्त प्रवाह अच्छा रहता है। यही कारण है कि दिल के मरीजों के लिए अंगूर को बहुत फायदेमंद माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: अखरोट खाने से हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक का खतरा कम, जानें कब और कितना खाना चाहिए?
मस्तिष्क और याददाश्त के लिए पॉलीफेनॉल्स
अंगूर में पॉलीफेनॉल्स होते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करते हैं। अंगूर में एंटी-इंफ्लेमेट्री (सूजनरोधी) गुण होते हैं। इसलिए ये कॉग्नीटिव फंक्शन (मस्तिष्क की गतिविधियों) को बेहतर बनाते हैं। कई शोध यह भी बताते हैं कि अंगूर खाने से याददाश्त तेज होती है और अल्जाइर से बचाव रहता है।
ब्लड प्रेशर कम करने के लिए पोटैशियम
अंगूर पोटैशियम का बहुत अच्छा स्रोत होता है, इसलिए ये ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ब्लड प्रेशर की समस्या में सोडियम वाले आहार नुकसानदायक होता है। पोटैशियम वाले आहार शरीर में सोडियम की मात्रा घटाते हैं। इसलिए अंगूर हाई ब्लड प्रेशर रोगियों को खाना चाहिए।
Read more articles on Healthy Diet in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version