शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ने पर दिखाई देते हैं ये लक्षण, न करें नजरअंदाज

Hypercalcemia Symptoms: शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ने पर दिखने वाले लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, जानें इनके बारे में।

Prins Bahadur Singh
Written by: Prins Bahadur SinghUpdated at: May 09, 2023 20:51 IST
शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ने पर दिखाई देते हैं ये लक्षण, न करें नजरअंदाज

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Hypercalcemia Symptoms: शरीर को हेल्दी और फिट बनाए रखने के लिए पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा बहुत जरूरी है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण कई गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने के लिए कैल्शियम की उचित और संतुलित मात्रा जरूरी है। शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण हड्डियों की कमजोरी, ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कैल्शियम की अधिकता होने से भी आपको कई परेशानियों का खतरा रहता है। शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ने की स्थिति को हाइपरकैल्सीमिया (Hypercalcemia in Hindi) कहते हैं। कैल्शियम युक्त फूड्स का ज्यादा सेवन या कैल्शियम सप्लीमेंट का ज्यादा सेवन करने की वजह से शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ जाती है। इसकी वजह से आपको मांसपेशियों में दर्द, कमजोरी समेत कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ने के लक्षण और संकेत।

शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ने के लक्षण- Hypercalcemia Symptoms in Hindi

दांत, हड्डियों और मांसपेशियों समेत शरीर के कई अंगों के लिए कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा बहुत जरूरी होती है। डाइट के माध्यम से शरीर में कैल्शियम की आपूर्ति होती है। शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर डॉक्टर आपको कैल्शियम सप्लीमेंट लेने की सलाह देते हैं। लेकिन जब आपके शरीर में कैल्शियम की मात्रा जरूरत से ज्यादा बढ़ जाती है, तो इसकी वजह से आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शरीर में कैल्शियम बढ़ना सामान्य नहीं है और इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इस स्थिति में आपको सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लेकर जरूरी इलाज लेना चाहिए। 

Hypercalcemia Symptoms

इसे भी पढ़ें: शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर डाइट में शामिल करें ये 5 शाकाहारी फूड्स

शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ने पर ये लक्षण दिखाई देते हैं-

1. बहुत ज्यादा पेशाब आना

बार-बार पेशाब लगने की समस्या भी शरीर में कैल्शियम की अधिकता का संकेत हो सकता है। वैसे तो बार-बार पेशाब आने की समस्या कई दूसरे करणों से भी हो सकती है लेकिन अगर यह समस्या लंबे समय से बनी है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।  

2. बहुत ज्यादा प्यास लगना

पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के बाद भी अगर आपको बार-बार प्यास लगती है, तो इसे कैल्शियम की अधिकता का लक्षण माना जाता है। अगर आपको भी यह लक्षण लंबे समय से दिख रहा है तो सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लें और इलाज कराएं। 

3. मतली और उल्टी की समस्या

वैसे तो पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानी होने पर आपको उल्टी और मतली की समस्या होती है। लेकिन अगर आपको यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसे शरीर में कैल्शियम की अधिकता का संकेत माना जाता है। 

4. हड्डियों में दर्द

हड्डियों को मजबूत और हेल्दी बनाए रखने के लिए कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा होनी चाहिए। लेकिन शरीर में कैल्शियम की अधिकता होने पर आपको हड्डियों में लगातार दर्द की समस्या हो सकती है। 

5. मांसपेशियों में दर्द और कमजोरी

मांसपेशियों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए कैल्शियम की उचित मात्रा जरूरी है। शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ने पर आपको मांसपेशियों में दर्द, ऐंठन और कमजोरी का सामना करना पड़ सकता है। 

इसे भी पढ़ें: Hypercalcemia: ज्यादा कैल्शियम लेने से हो सकते हैं आप इस बीमारी के शिकार, जानें कारण, लक्षण और उपाय

इन लक्षणों के अलावा शरीर में कैल्शियम बढ़ने पर आपको किडनी और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं का खतरा रहता है। शरीर में कैल्शियम बढ़ने के ये लक्षण दिखने पर आपको तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। सही समय पर जांच और इलाज न लेने से यह समस्या क्रोनिक हो सकती है। इसकी वजह से शरीर में कई गंभीर बीमारियों की शुरुआत का खतरा रहता है।

(Image Courtesy: freepik.com)

Disclaimer