
Olive Oil To Reduce Cholesterol: आज के समय में असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली के कारण ज्यादातर लोगों में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो रही है। बहुत ज्यादा तला भुना और फास्ट फूड आदि का सेवन करना और शारीरिक रूप से निष्क्रिय रहने के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा रहता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ज्यादा होने की वजह से आपको दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या के पीछे स्मोकिंग, शराब का बहुत ज्यादा सेवन और गलत खानपान होता है। हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आपको खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना चाहिए। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए ऑलिव ऑयल का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए ऑलिव आयल के फायदे और सेवन का तरीका।
हाई कोलेस्ट्रॉल में ऑलिव ऑयल के फायदे- Olive Oil Benefits To Reduce Cholesterol in Hindi
ऑलिव ऑयल का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद गुण हार्ट से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में भी बहुत फायदेमंद होते हैं। ऑलिव ऑयल में गुड कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। नियमित रूप से इसक सेवन करने से अप हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। ऑलिव ऑयल में मौजूद गुण कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। ऑलिव ऑयल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण होने वाली सूजन की समस्या में भी बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा ऑलिव ऑयल विटामिन ई, विटामिन ए और विटामिन डी का अच्छा स्रोत होता है।
इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने में फायदेमंद है तेज पत्ता, इस तरह करें प्रयोग
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए कैसे करें ऑलिव ऑयल का सेवन?
ऑलिव ऑयल को डाइट में कई तरीके से शामिल किया जा सकता है। अगर आप हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से पीड़ित हैं तो जैतून के तेल या ऑलिव ऑयल को डाइट में जरूर शामिल करें। आप इसका सेवन सलाद में कर सकते हैं। इसके अलावा ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल सब्जी बनाने और दूसरी डिशेज को तैयार करने में किया जा सकता है। संतुलित मात्रा में नियमित रूप से ऑलिव ऑयल का सेवन करने से आपको कई गंभीर समस्याओं में फायदा मिलता है।
हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में मरीजों को डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। लंबे समय तक हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से ग्रसित होने पर आपको हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नियमित रूप से हेल्दी फूड्स का सेवन और व्यायाम कर आप हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से बच सकते हैं।
(Image Courtesy: Freepik.com)