
Lemon Benefits For Acidity: एसिडिटी होने पर पेट में व्यक्ति काफी असजता का सामना करना पड़ता है। इसके कारण ब्लोटिंग, मतली, गैस, सीने में जलन के साथ ही खट्टी डकार जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इससे छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के घरेलू नुस्के ट्राई करते हैं, लेकिन आमतौर पर एसिडिटी होने पर डॉक्टर से ही उपचार लेने की सलाह दी जाती है। एसिडिटी होने पर लोग नींबू पानी का सेवन काफी अधिक करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर आप गलत तरीके से इसका सेवन करते हैं, तो इससे आपके लक्षण गंभीर हो सकते हैं। हालांकि इसका सही मात्रा में और तरीके सेवन आपको एसिडिटी से राहत प्रदान करने में भी मदद कर सकता है। एसिडिटी में नींबू का सेवन कैसे फायदेमंद है और आप कैसे इसका सेवन कर सकते हैं, इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं..
एसिडिटी में नींबू के फायदे- Lemon Benefits For Acidity In Hindi
डायटीशियन गरिमा के अनुसार नींबू का रस भी अम्लीय होता है, इसलिए यह सलाह दी जाती है आपको इसका सेवन बहुत सीमित मात्रा में करना चाहिए। क्योंकि इसकी अधिक मात्रा एसिडिटी को बढ़ा सकती है। नींबू के रस में क्षारीय प्रभाव होता है, जो पेट में एसिड को कम करने में मदद मदद करता है, जिससे सीने में जलन और खट्टी डकार जैसी लक्षण कम हो सकते हैं। हालांकि इस पर अभी अधिक शोध की आवश्यकता है। नींबू के रस का पीएच लेवल 3 होता है, इसलिए इसे पानी के साथ मिलाकर सेवन करना चाहिए, जिससे कि पीएच लेवल को संतुलित किया जा सके। लेकिन आपको पानी और नींबू के रस की मात्रा का भी बहुत खास ध्यान रखने की जरूरत होती है।
इसे भी पढें: ज्यादातर प्रॉसेस्ड फू्ड्स में होते हैं ये 5 खतरनाक केमिकल्स, हार्मोन्स को करते हैं प्रभावित
एसिडिटी होने पर नींबू का सेवन कैसे करें- How to take lemon for acidity in hindi
एसिडिटी से छुटकारा पाने के लिए सलाह दी जाती है, कि आपको 250 ml पानी में एक बड़ा चम्मच ताजा नींबू का रस मिलाकर सेवन करना चाहिए। इससे नींबू के रस के पीएच स्तर को बैलेंस करने में मदद करते हैं। आप चाहें तो इसमें शहद मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। इससे भी एसिडिटी की समस्या को कम करने में काफी मदद मिलेगी। दिन में 2-3 बार इसका सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढें: नारियल पानी में मिलाकर पिएं नींबू का रस और शहद, मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ
नोट: यह डॉक्टर की सलाह का कोई विकल्प नहीं है। भले ही इससे आपको लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है, लेकिन डॉक्टर से परामर्श जरूर हैं। अगर आप नींबू पानी के सेवन के बाद लक्षणों में गड़बड़ नोटिस करते हैं, तो तुरंत इसका सेवन बंद कर दें।
All Image Source: Freepik