कुछ बच्चे अन्य बच्चों की तुलना में ज्यादा शर्मीले स्वभाव के होते हैं। वो रिश्तेदारों के आने पर अपने कमरे में चले जाते है या उनके सामने अपनी गर्दन झुकाकर बैठ जाते हैं। ऐसे बच्चे बातें करना पसंद तो करते हैं, लेकिन बाहरी लोगों से बात करने में कतराते हैं। यदि आपका बच्चा भी ऐसा व्यवहार करता है, तो आप उन्हें समझाएं कि लोगों से मिलना और बातें करना बहुत जरूरी होता है। इससे आप समाज के ज्यादा करीब रहते हैं और आपके आसपास क्या चल रहा है, इस बारे में आपको जानकारी होती है। साथ ही सामाजिक होने से आप खुद को खुलकर अभिव्यक्त कर पाते हैं, जिससे आपके आसपास के लोग आपसे हमेशा खुश रहते हैं। पेरेंट्स अपने बच्चों को सामाजिक बनाने के लिए कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।
1. लोगों से मिलने को कहें
आप अपने बच्चों को लोगों से मिलना-जुलना और उन्हें ग्रीट करना सिखाएं क्योंकि एक व्यक्ति का सोशल होना बहुत जरूरी होता है। उनमें इस आदत का विकास बचपन में ही कर दें, तो बेहतर है। अपने बच्चों को समझाएं की आपको स्कूल, घर या बाहर जहां भी कोई आपकी पहचान का व्यक्ति मिलता है, उसे जरूर ग्रीट करें। इससे दूसरों को खुशी मिलेगी, बच्चा भी सामाजिक बनेगा।
टॉप स्टोरीज़
2. बच्चों को शेयरिंग करना सिखाएं
बच्चों को समझाएं कि आपको दोस्तों के साथ अपनी चीजें शेयर करनी चाहिए। इससे आपके रिश्ते दूसरों के साथ बेहतर बनेंगे। बच्चों को बताएं कि दोस्तों के साथ मिलकर खेलें-कूदें, खाएं-पिएं, साथ में पढ़ाई करें, मदद के लिए हमेशा आगे रहें। इससे आपका बच्चा एक्सट्रोवर्ट बनेगा।
इसे भी पढ़ें- बच्चों को बिगाड़ सकती हैं परवरिश से जुड़ी मां-बाप की ये 5 गलतियां, जानें क्यों गलत हैं ये आदतें
3. बात करने का अभ्यास कराएं
बच्चों की घबराहट को दूर करने के लिए आप बच्चों को तरह-तरह की कहानियां सुना सकते हैं। साथ ही उन्हें प्ले आदि में भाग लेने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। इससे उनके पास बातें करने के लिए बहुत सारे शब्द होंगे। उनके साथ बातें करें और उनको कहानियां सुनाने को बोलें।
4. दोस्त बनाने को कहें
आप अपने बच्चों को दोस्ती करना सिखाएं और उनको समझाएं कि दोस्ती का जीवन में बहुत ही मूल्यवान होती है। इससे वो समाजिक रूप से जागरूक रहते हैं। इससे उनके ट्रेंडिंग चीजों के बारे में जानकारी मिलती है। साथ ही दोस्त के साथ वो अपना सुख-दुख बांट सकते हैं और वो आपकी बातों को आसानी से समझ भी सकते हैं क्योंकि उनकी उम्र और स्थिति आपके जैसे ही होती है।
5. उनकी ताकत को पहचानें
आप चाहते है कि आपका बच्चा आत्मविश्वासी हो। इसके लिए पेरेंट्स को अपने बच्चों की ताकत को पहचानना होगा और उस पर काम करना होगा। अपने बच्चों को सामाजिक रूप से तैयार करने के लिए आप उनकी तारीफ करें, जिससे वो लोगों के सामने खुलकर आएं और अपनी बातों को खुलकर पेश कर सकें।
पेरेंट्स अपने बच्चे को सामाजिक और एक्सट्रोवर्ट बनाने के लिए इन तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन तरीकों से आपके बच्चों के व्यवहार में सुधार हो सकता है। सेहत से जुड़ी जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth