हैवी ब्रेस्ट का साइज कम करने के लिए इस्तेमाल करें ये 4 ऑयल

हैवी ब्रेस्ट साइज को कम करने के लिए कुछ असरदार तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते हैं इन तेल के बारे में-  
  • SHARE
  • FOLLOW
हैवी ब्रेस्ट का साइज कम करने के लिए इस्तेमाल करें ये 4 ऑयल


ब्रेस्ट कम करने की ऑयल : कई महिलाएं ब्रेस्ट और सुडौल ब्रेस्ट चाहती हैं। वहीं, कुछ ऐसी महिलाएं भी होती हैं, जिन्हें बड़े साइज के ब्रेस्ट अच्छे नहीं लगते हैं। काफी ज्यादा बड़े ब्रेस्ट साइज की महिलाओं को मानसिक और शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बड़े ब्रेस्ट की वजह से कंधों, पीठ और गर्दन में दर्द जैसी परेशानी हो सकती है। ऐसा भी माना जाता है कि हैवी ब्रेस्ट की वजह से कैंसर का खतरा भी महिलाओं को हो सकता है। इसलिए ब्रेस्ट को छोटा यानी सुडौल और सही साइज का रखना बी जरूरी है। अगर आप भी अपने हैवी ब्रेस्ट को कम करना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ असरदार ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे असरदार ऑयल के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से आप अपने हैवी ब्रेस्ट को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में- 

ब्रेस्ट को कम करने की ऑयल

ब्रेस्ट को कम करने के लिए आप कुछ असरदार तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन तेल के बारे में-

इसे भी पढ़ें - ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए सुबह पिएं मेथी और सौंफ का पानी, जल्द मिलेगा लाभ

1. फिश ऑयल

ब्रेस्ट साइज को कम करने के लिए फिश ऑयल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह तेल ओमेगा- 3 फैटी एसिड से भरपूर होता है जो एंटी-एस्ट्रोजन प्रभाव दिखा सकता है। इससे शरीर में एस्ट्रोजन के स्तर को कम किया जा सकता है।  ओमेगा-3 फैटी एसिड के एंटी-एस्ट्रोजन प्रभाव मोटापे की वजह से बढ़े हुए ब्रेस्ट साइज को कम करने का गुण होता है। 

ब्रेस्ट साइज को कम करने के लिए इस तेल का इस्तेमाल करने के लिए आप इसे सप्लीमेंट्स के रूप में ले सकते हैं। इसके अलावा आप फिश ऑयल से ब्रेस्ट की मालिश करें। इससे काफी लाभ मिलेगा। 

2. नारियल तेल 

नारियल तेल को गर्म करके ब्रेस्ट पर लगाने से भी आपको काफी लाभ मिलेगा। इससे ब्रेस्ट साइज को कम किया जा सकता है। इस तेल का इस्तेमाल करने के लिए नारियल तेल को हल्का सा गुनगुना कर लें। अब इस तेल को ब्रेस्ट पर लगाकर सर्कुलेशन मोशन मसाज करें। करीब 10 मिनट के लिए इस तेल को छोड़ दें। इसके बाद इसे पोछ लें। सप्ताह में 1 से 2 बार इस तेल से मालिश करने से आपको काफी लाभ मिलेगा। 

3. ऑलिव ऑयल

ब्रेस्ट साइज को कम करने के लिए ऑलिव ऑयल से ब्रेस्ट की मसाज करें। इसमें मौजूद गुण ब्रेस्ट साइज को कम कर सकता है। इस तेल का इस्तेमाल करने के लिए जैतून के तेल को हल्का सा गर्म करके ब्रेस्ट पर लगाएं। इसके बाद अपने हाथों से धीरे-धीरे सर्कुलर मोशन में ब्रेस्ट की मालिश करें। करीब 15 मिनट बाद तेल साफ कर लें। इससे आपको कुछ ही दिनों में बेहतर रिजल्ट मिलेगा। 

4. अलसी का तेल 

अलसी का तेल ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होता है जो हमारे शरीर में एस्ट्रोजेन हार्मोन को कंट्रोल कर सकता है। इसकी मदद से आप ब्रेस्ट साइज को कम कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच तेल को ब्रेस्ट के पास लगाकर छोड़ दें। इसके बाद इसे साफ कर लें। इसके अलावा 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच असली तेल मिक्स करके पीने से भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। 

ब्रेस्ट साइज को कम करने के लिए आप इन तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपका ब्रेस्ट काफी ज्यादा बढ़ रहा है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से भी सलाह ले सकते हैं। 

 

Read Next

प्रेग्नेंसी के दौरान खट्टी डकार से हैं परेशान? इन तरीकों से पाएं छुटकारा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version