सर्दियों के मौसम में जोड़ों में दर्द की समस्या से कई लोग परेशान रहते हैं। आजकल जवान लोग घंटों तक एक जगह पर बैठकर काम करते हैं और एक्सरसाइज करने से बचते हैं। जब आप लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठकर रोजाना काम करते हैं और खाने में अनहेल्दी फूड्स खाते हैं तो इसका बुरा असर आपकी सेहत पर पड़ता है और वजन बढ़ने के साथ मोटापा और अन्य समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में सर्दी के मौसम में ज्यादा वजन के कारण भी जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। इस लेख में जानेंगे कि सर्दियों के मौसम में जोड़ों का ख्याल कैसे रखें? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने फोर्टिस हॉस्पिटल वसंत कुंज दिल्ली के Principal Director Orthopaedics डॉक्टर गुरिंदर बेदी से बात की।
ठंड के मौसम में जोड़ों के दर्द से बचने के लिए फॉलों करें ये टिप्स - Follow These Tips To Avoid Joint Pain In Cold Weather In Hindi
- डॉक्टर गुरिंदर बेदी से बताया कि सबसे पहले तो आपको जोड़ों के दर्द से बचने के लिए अपने वजन को कंट्रोल में करना चाहिए। बढ़ा हुआ वजन और मोटापा जोड़ों के दर्द का कारण बन सकता है।
- सर्दियों में लोग वीकेंड में दिनभर रजाई में वक्त बिताते हैं इसके बजाय आप आउटडोर एक्टिविटीज करें। आप परिवार के साथ गेम्स खेल सकते हैं, इससे आपका मनोरंजन भी होगा और फिट भी रहेंगे।
इसे भी पढ़ें: जोड़ों में दर्द से रहते हैं परेशान? डाइट में शामिल करें कैल्शियम से भरपूर ये खास रोटी, जानें रेसिपी और फायदे
- सर्दियों के मौसम में ज्वाइंट पेन से बचने के लिए आप खुद को एक्टिव रखें और रोजाना एक्सरसाइज के लिए समय जरूर निकालें। एक्ससाइज करने से शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर होता है और ज्वाइंट पेन की समस्या कम होती है।
- एक्सरसाइज करने से ज्वाइंट पेन कम होता है और मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।
- सर्दियों में ठंडी हवाओं के कारण अगर आप सुबह के समय बाहर जाना पसंद नहीं करते हैं तो घर में आप योग कर सकते हैं। योगासन से आप खुद को फिट रख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: अर्थराइटिस में एक्सरसाइज करते हुए न करें ये 5 गलतियां, बढ़ सकता है जोड़ों का दर्द
- सूर्य नमस्कार से भी ज्वाइंट्स हेल्दी होते हैं और शरीर की एक अच्छी एक्सरसाइज होती है। आप रोजाना 15 से 20 बार सूर्य नमस्कार करने की कोशिश करें।
- बुजुर्ग लोग सर्दियों में ज्वाइंट पेन से बचने के लिए गर्म कपड़ों की लेयरिंग करें। आप थर्मल जरूर पहने इससे शरीर में गर्माहट रहेगी और ज्वाइंट पेन की समस्या कम होगी।
- ज्वाइंट पेन से बचने के लिए हॉट वॉटर बोतल से सिकाई भी की जा सकती है। सिकाई करने से नसें रिलैक्स होंगी और दर्द में आराम मिलेगा।
- सर्दी के मौसम में विटामिन D का चेकअप जरूर करवाएं। शरीर में विटामिन D की कमी होने पर जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। ठंड के मौसम में धूप सेंकना बिल्कुल न भूलें। विटामिन D की कमी दूर करने में धूप सबसे कारगर साबित होती है।
- जिन लोगों को ज्यादा ज्वाइंट पेन की समस्या रहती है वह ठंडे पानी ने न नहाएं। ठंडा पानी आपकी समस्या को बढ़ा सकता है।
इन टिप्स को फॉलो करके आप सर्दी में अपने जोड़ों को हेल्दी कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको ज्वाइंट पेन की ज्यादा समस्या है तो डॉक्टर से उचित सलाह अवश्य लें।
All Images Credit- Freepik